राशिफल के हिसाब से वृश्चिक राशि वालों के लिए बल्ले-बल्ले

0
179
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल के हिसाब से वृश्चिक राशि वालों के लिए 29  नवम्बर का दिन बल्ले-बल्ले वाला होगा। राशिफल में वृश्चिक राशि वालों का दिन सर्वोत्तम है। वृश्चिक राशि वालों के लिए शक्तिवर्धक,  उत्साहपूर्ण और आत्मशक्ति से उत्तम दिन रहेगा। उन्हें कार्यक्षेत्र में उन्नति की प्राप्ति होगी । वहीं धनु राशि वालों के लिए दिन शारीरिक दृष्टि से उत्तम नहीं है। अतः अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ, राशिफल के हिसाब से कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का दिन। सबसे पहले देखते हैं पंचांग-

29 नवम्बर 2020 पंचांग

सूर्योदय-  प्रातः 6:49 बजे से, सूर्यास्त- सायं 5:23  बजे तक , मास- कार्तिक शुक्ल पक्ष, तिथि- चर्तुदशी सुबह 12:48 बजे तक, तत्पश्चात् पूर्णिमा, दिन रविवार, नक्षत्र- कृतिका रात्रि अंत 6:02 बजे तक, तत्पश्चात रोहिणी, योग- परिध सुबह 10:08 बजे तक तत्पश्चात शिव, करण- वणिज, राशि- चन्द्रमा मेष राशि में सुबह 10 बजकर 0 मिनट तक तत्पश्चात वृष राशि में, शुभ समय- सुबह 10:45  बजे से दोपहर 11:55  बजे तक, राहुकाल- सायं 4.04 बजे से सायं 5.23 बजे तक रहेगा>

- Advertisement -

29 नवम्बर 2020 राशिफल 

मेषः- आज के दिन आपके अधिकारों में कमी आ सकती है। आपको आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है।  माता-पिता के पैर छूकर घर से निकले कार्य में सफलता मिलेगी।

वृषः- यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो अपने व्यापार में कुछ नये परिवर्तन करेंगे जिससे आपका लाभ होगा। आप गरीबों एवं निर्बल की सहायता करने में हिचकिचायेंगें नहीं। आप इस समय में धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी में किये गये कार्य से हानि होने की सम्भावना रहेगी।

मिथुनः- आपके नौकर-चाकर धोखा देने का प्रयास करेंगे। आपको शारीरिक कष्ट होने की संभावना रहेगी। नेत्र से सम्बन्धित पीड़ा अधिक रहने की संभावना है।

कर्कः- आपके सन्तान के अच्छे कर्मों से आपके सम्मान की वृद्धि होगी। यदि आप विद्या अध्ययन कर रहे है तो इस क्षेत्र में आपको सफलता होगी। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे।

सिंहः- वाहन सुख-सुविधा बढेगी एवं नये वाहन खरीदने का योग बनेगा। आपको पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आपको राजकीय दण्ड भी प्राप्त होने की सम्भावना रहेगी इसलिए आप गलत कार्य से दूर रहें।

कन्याः- आप गरीबों की सहायता करेंगे। आपके अन्दर सहनशीलता का भाव बढ़ेगा। धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। आपकी धर्मिक कार्यों में रूचि बढ़ जायेगी। उन्नति के लिए किये गये सभी कार्य सफल होंगे।

तुलाः- परिवार के तरफ से शुभ समाचार मिलने के संकेत है। आपको कार्यो में बाधाँयें एवं कष्टों का सामना करना पड़ेगा। यदि आप कोई नया व्यापार प्रारम्भ करना चाहते हैं तो व्यापार में बाधायें अधिक आयेगी।

वृश्चिकः- वृश्चिक राशि के जातकों में शारीरिक शक्ति एवं उत्साह का संचार होगा। नये व्यापार की योजनाएं बनायेंगे, साझेदारी मे व्यापार करें। आपकी रूचि तप, यज्ञ एवं ईश्वरीय भक्ति में अधिक बढ़ेगी।

धनुः- आप अपने कार्य पूर्ति के लिए झूठ का सहारा लेंगे। आपको शारीरिक परेशानी बढेगी। आपकीं दूसरे व्यक्तियों पर शक करने की आदत बढेगी। आपको गुदा सम्बन्ध्ति रोग होने की सम्भावना रहेगी।

मकरः- यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं तो आप कठोर परिश्रम करें तब ही सफलता प्राप्त होगी। आप किसी भी बात को शीघ्र उजागर नहीं करेंगे। यदि आपकी प्रोन्नती होने वाली है तो प्रोन्नती अवश्य प्राप्त होगी।

कुम्भः- आपके अच्छे कर्मों से आपके पिता का मान-सम्मान बढ़ेगा एवं बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपको सामाजिक कार्यों में कम रुचि रहेगी। आज आप स्वास्थ्य की तरफ से परेशान रहेंगे।

मीनः- यदि आप नौकरी करते है तो पद एवं अधिकारों की वृद्धि होगी। आपके साहस एवं पराक्रम की वृद्धि होगी। आपके आत्मविश्वास की वृद्धि होगी।  आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा करेंगे एवं सन्तान को आप पूर्ण सहयोग करेंगे।

अंक ज्योतिष के अनुसार राशिफल

नवीन वर्ष के दिन चन्द्र ग्रहण पड़ रहा है। यह वर्ष आपको मिश्रित फल प्रदान करेगा। धन संबंधी योजनाओं के व्यवहार में आने की संभावना है। आपके सम्पर्क क्षेत्र का विस्तार होगा एवं महत्वपूर्ण व्यक्तियों से भेंट होंगी। आपकी सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यदि किसी फरानी बीमारी से पीड़ित हैं, तो परेशानी खड़ी हो सकती है। इस वर्ष आपका भाग्य वृद्धि रत्न पन्ना है। इसे धारण करके आप अपने कार्य को अच्छा तथा सुचारु रूप से चला भी सकते हैं। श्रेष्ठ तिथियाः 2, 11, 20, 29 हैं। श्रेष्ठ समयः वर्ष में 2 फरवरी से 20 मार्च के मध्य। आपके लिए वर्ष की 5, 7, 9, 14, 23 तथा 28 तारीखें अधिक भाग्यवर्द्धक सिद्ध होंगी। यदि इस दिन बुधवार, रविवार और शुक्रवार है तो अधिक अच्छा है। शुभ दिनः सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार। वर्जितः जिनकी जन्मतिथि 7 है उनसे विवाह न करें। विशेषः कैरियर के लिए आप शिक्षा, साहित्य और सिंचाई के क्षेत्र चुन सकते हैं।

महिलाओं के लिए

इस वर्ष आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। यदि अविवाहित हैं तो विवाह होने में विलम्ब या दिक्कतें आयेंगी। व्यथित होने की आवश्यकता नहीं, कार्य बनेंगे तो अवश्य लेकिन व्यवधानों के बाद। संतान पक्ष की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि गर्भवती हैं या आगे चलकर गर्भ धारण करें तो इस वर्ष अपना विशेष ध्यान रखें।

छात्रों के लिए

यदि किसी महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में सम्मिलित हो रहे हैं तो अपने प्रयत्नों में कमी न आने दें। अपनी सोसायटी या मित्र मंडली का चुनाव सोच-समझ कर ही करें। क्योंकि इस संदर्भ में किया गया गलत चुनाव आगे चलकर दिक्कतें पैदा कर सकता है।

ज्योतिषी- रचना भारद्वाज, संपर्क- 9717891538

यह भी पढ़ेंः राशिफल के हिसाब से आज मेष राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा(Opens in a new browser tab)

- Advertisement -