राशिफल 6 अप्रैल 2021- धनु राशि वालों को आर्थिक लाभ का योग

0
731
Horoscope 14 April 2021- मेष राशि वालों दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन शान शांत रहेगा। मान-सम्मान, सुख-शांति में वृद्धि होगी।
Horoscope 14 April 2021- मेष राशि वालों दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन शान शांत रहेगा। मान-सम्मान, सुख-शांति में वृद्धि होगी।

राशिफल 6 अप्रैल 2021- धनु राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा। गुप्त विद्याओं की ओर रुझान बढ़ेगा। कुंभ राशि वालों को शत्रुओं से परेशानी। धनु राशि वालों को कड़ी मेहनत के वाद ही सफलता प्राप्त होने की संभावना रहेगी। कुंभ राशि वाले व्यक्तियों को इस समय गुप्त शत्रु परेशान करेंगे और धोखा मिलने का भी डर रहेगा। अतः सतर्क रहें। सोच-समझ कर काम करें, अन्यथा आर्थिक हानि होने की संभावना रहेगी। आइए विस्तार से जानते हैं, ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा  अन्य राशि वालों का आज का दिन।

6 अप्रैल 2021 का पंचांग

सूर्योदयः प्रातः 6:03 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड) समय 4:56 बजे, सूर्योदयः (बिहार) समय 4:57 बजे, सूर्यास्तः सायं 6:37  बजे तक, मासः चैत्र कृष्ण पक्ष, तिथि: दशमी रात्रि अंत 2:9 बजे तक तत्पश्चात् एकादशी, दिनः मंगलवार, नक्षत्र: श्रवण रात्रि अंत 2:34 बजे तक तत्पश्चात् धनिष्ठा, योगः सिद्ध दोपहर 3:29 बजे तक तत्पश्चात् साध्य, करणः वणिज, राशि: चन्द्रमा मकर राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समयः सुबह 09:17  बजे से दोपहर 13:50 बजे तक, राहुकालः दोपहर 15.32 बजे से सायं 17.05 बजे तक

- Advertisement -

6 अप्रैल 2021 का राशिफल 

मेषः- आपको ननिहाल की ओर से प्रेम एवं सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। आपके ससुराल पक्ष से सम्बन्ध सुधरेंगे एवं सुख का अनुभव करेंगे। जमीन-जायदाद से सम्बन्धित क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे है तो आप सफल होगें।

वृषः- यदि आपके छोटे भाई-बहिन आपसे सहयोग चाहेगे तो आप मन से सहयोग करने को तैयार रहेंगे। आपका सगे-सम्बन्धियों के साथ चल रहे सम्बन्धें में सुधार होगा। आज बोलने की अच्छी क्षमता होगी।

मिथुनः- यदि आप विद्यार्थी है तो आपकी शैक्षणिक शिक्षा में मन अधिक लगेगा।  आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं होगा। आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

कर्कः- आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेगें। आप के मन में परोपकार की भावना अधिक रहेगी  नये प्रेम सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास करेंगे।

सिंहः- आपके गुप्त शत्रु बढ़ेगे। आपकी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद होने की सम्भावना है। आपको मानसिक चिन्तायें अधिक रहेगी।

कन्याः- आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। आपके पुराने रुके हुए कार्य थोड़े सहयोग से ही पूर्ण होंगे। आपकी शिक्षा की ओर रूचि बढेगी एवं नये कार्य सीखने की इच्छायें प्रबल होगी।

तुलाः- आपको सरकार द्वारा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। आज आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगेगी। आपकी माता को कष्ट होगा या माता से दूर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिकः- आज आप जनता के प्रिय रहेगें, आप में एक विशेंष आर्कषण रहेगा। आपका भाग्य सहयोग करेगा एवं पदोन्नति या अपने क्षेत्र में उन्नति होगी। यदि भाई-बहिन से कोई पुराना मन-मुटाव चला आ रहा है तो सम्बन्धों में सुधार होगा।

धनुः- इस समय में आपको गुप्त-विद्याओं एवं गुप्त शक्तियाँ का ज्ञान बढ़ेगा। आप कठिन मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे। इस समय में आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आपको अपने पूर्वजों से धन मिलने का योग बन सकता है।

मकरः- नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे साझेदारी या पत्नि के साथ व्यापार में लाभ होगा। यदि आप विवाहित नहीं है तो आपका स्त्रियो की ओर आकर्षण बढेगा। इस समय में आपके जीवन में सुख, शान्ति, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होगी।

कुम्भः- आपके विरोधी एवं शत्रुओं की वृद्धि होगी। आपको ज्वलनशील वस्तुओं से हानि होने की सम्भावना रहेगी। आप अनावश्यक कार्यो में व्यय करेंगे।

मीनः- आप अपनी सलाह अन्य व्यक्तियों को सोच-समझकर देंगे यदि वह व्यक्ति आपकी सलाह मानता है तो उसे लाभ की प्राप्त होगी उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्त होगी।

अंक ज्योतिष के अनुसार

मंगल और शनि के मध्य 18 अंश की दूरी से संयोग बन रहा है। जिसके परिणामस्वरूप यह वर्ष आपको मिश्रित फल प्रदान करेगा। आसानी से परिपक्व निर्णय लेने में कठिनाई आएगी और आप बहुधा अपने ही फैसलों को लेकर भ्रमित भी हो सकते हैं। लेखन, साहित्य, कला, सिनेमा आदि के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपकी कार्य प्रणाली और विचारों का लोग खुलकर विरोध भी कर सकते हैं। स्वरोजगार या आयात-निर्यात से संबंधित कार्य कर रहे हैं तो भावावेश में आकर ऐसे कदम न उठायें, जिनके कारण आपको बाद में पछताना पड़े। आपकी उन्नति में हीरा, आसमानी, नीला और श्वेत वस्त्र एवं वस्तुएं सहायक होंगी। श्रेष्ठ तिथियांः 6, 15, 24 हैं। सहायक तिथियांः 12, 21, 30 हैं। श्रेष्ठ समयः जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी वर्ष में 15 अक्टूबर से 21 नवम्बर के मध्य 6, 15, 29 तारीखों को हुआ हो, वे आपके अच्छे मित्र, प्रेमिका, कर्मचारी सिद्ध हो सकते हैं। इनका चयन करते समय ध्यान रखें। आपके शुभ दिनः सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार। वर्जितः जिनकी जन्म तिथि 9 है उनसे सावधान रहें। विवाह तो भूलकर भी न करें।

विशेषः आप में अनेक क्षमताएं हैं। आप किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। लेकिन यदि लेखन, साहित्य, कला आदि में विशेष सफलता मिल सकती है। दिसम्बर का माह अच्छा व्यतीत होगा। नवीन साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं या अनुबंध प्राप्त हो सकता है। धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति भी लापरवाही न बरतें। अप्रैल-मई के माह आपको मिश्रित परिणाम प्रदान करेंगे। यूं तो आपको अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन अपनी महत्वाकांक्षाओं के चलते आप उनका समग्र उपयोग नहीं कर पायेंगे। नौकरी, व्यवसाय प्राप्त करना चाह रहे हैं तो अपने प्रयत्नों में तीव्रता लानी होगी अन्यथा निराशा हाथ लग सकती है। वर्तमान कार्य क्षेत्र में भी मुश्किलें पेश आ सकती हैं।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -