राशिफलः 30  नवम्बर कन्या राशि वालों के लिए भाग्यशाली है

0
209
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल के हिसाब से 30  नवम्बर कन्या राशि वालों के लिए भाग्यशाली है। कन्या राशि वालों के लिए राशिफल अनुकूल है। आज का दिन भाग्य की दृष्टि से उनके लिए उत्तम रहेगा। अपने आत्मविश्वास को बढ़ाएं, सफलता अवश्य मिलेगी। वहीं कुंभ राशि वाले किसी बड़ी हानि में फंस सकते हैं। अतः सावधानी से और सतर्कता के साथ कार्य करें व दुर्घटना से भी बचें । आइए, विस्तार से जानते हैं, ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

30 नवम्बर 2020 का पंचांग 

सूर्योदय-  प्रातः 6:49 बजे से, सूर्यास्त- सायं 5:23  बजे तक, मास- कार्तिक शुक्ल पक्ष, तिथि- पूर्णिमा दोपहर 3:00 बजे तक तत्पश्चात् प्रतिपदा, दिन- सोमवार, नक्षत्र- रोहिणी द्विरा, योग- शिव सुबह 10:44 बजे तक तत्पश्चात सिद्ध, करण- बव, राशि- चन्द्रमा वृष राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समय- 2:45  बजे  से शाम 5:10  बजे तक रहेगा, राहुकाल- सुबह 8.08 बजे से सुबह 9.27 बजे तक

- Advertisement -

राशिफल : 30 नवम्बर 2020 

मेषः- आप किसी विशेष वस्तु का नाश होने से बचायेंगे। आज जमीन का सौदा करना आपके लिये शुभ रहेगा। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

वृषः- खोई हुई वस्तु की मिलने की संम्भावना है। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे। सगे सम्बन्धी की पार्टी में जाने का योग बनेगा।

मिथुनः- मौसी पक्ष की वजह से तनाव की संभावना अधिक रहेगी। आज के दिन वाणी में मिठास रखने का प्रयास करें। यात्रा में परेशानियां अधिक रहेगी।

कर्कः- सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी। पदोन्नति होने की सम्भावना है।

सिंहः- सामाजिक प्रशंसा में वृद्धि होगी। शान-शौकत दिखावे में विश्वास नहीं करेंगे। नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

कन्याः- अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी। भाग्य की दृष्टि से लाभप्रद रहेगा।

तुलाः- संचित धन का लाभ हो सकता है। नौकरी मिलने में परेशानियां आयेंगी। अपने पित्रों का ध्यान करके घर से निकले अन्यथा परेशानी हो सकती हैं।

वृश्चिकः- आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी। अदालती झगड़ों से बचाव होगा।

धनुः- अच्छे कार्यों में धन द्वारा सहयोग करेंगे। बड़ी बहिन के पुत्र का सहयोग एवं सुख मिलेगा। ऋण मिलने की संभावना हैं।

मकरः- आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा। सन्तान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुम्भः- व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। आप किसी बड़ी हानि में फंस सकते हैं। आज वाहन नहीं खरीदें अन्यथा दुर्घटना अधिक होगी।

मीनः- राशिफल के हिसाब से आज रुके हुये कार्यो में में गति आयगी। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

अंक ज्योतिष के अनुसार

बुध और हर्षल के मध्य सेक्सटाइल अर्थात 60 अंश की दूरी से संयोग बन रहा है। जिसके फलस्वरूप यह वर्ष आपको उत्तम फल प्रदान करेगा। यदि रोजी-रोटी की तलाश में हैं तो जल्द ही कार्य सिद्ध होगा। वर्तमान नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। यदि व्यवसाय में हैं तो अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। निर्यात से संबंधित कार्य कर रहे हैं तो यह वर्ष उपलब्धियां प्रदान करेगा। विरोधियों के मंसूबे आपके खिलाफ असफल सिद्ध होंगे। श्रेष्ठ तिथियांः 3, 12, 21, 30 हैं। श्रेष्ठ समयः वर्ष में 12 फरवरी से 21 मार्च तक। आपके शुभ दिनः रविवार, मंगलवार और गुरूवार। आप अपने मांगलिक कार्य इन्हीं दिनों में सम्पन्न करें। वर्जितः जिनकी जन्मतिथि 5 और 6 है उनसे विवाह न करें। घोर शत्रुता वाले अंक हैं। नवम्बर का माह अच्छा नहीं है। व्यर्थ की उलझनें बढ़ेंगी। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य चिन्ता का विषय होगा। विशेषः कैरियर के क्षेत्र में राजनीति, शिक्षा, लेखन के मैदान में जाकर सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

महिलाओं के लिएः यह वर्ष आपके लिए शुभ रहेगा। अविवाहित हैं तो विवाह होने का समय आ गया है। नौकरी, व्यवसाय खोज रही हैं तो अधिक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। आपकी सामाजिक साख, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यदि रचनात्मक कार्यों से जुड़ी हैं तो ख्याति अर्जित होगी। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं तो इस दिशा में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

छात्रों के लिएः मिले-जुले फल आपको इस वर्ष प्राप्त होंगे। महत्वपूर्ण परीक्षा-प्रतियोगिता में सम्मिलित हो रहे हैं तो और अधिक प्रयत्नों की आवश्यकता है। अपने स्वास्थ्य की ओर भी ध्यान देने की जरूरत है। गलत मित्र-मंडली के चक्कर में न फंसें। अप्रैल-मई में सुदूरवर्ती स्थान की यात्र होगी, जो यादगार रहेगी। कोई प्रेम-प्रसंग-रोमांस भी प्रारम्भ हो सकता है।

ज्योतिषी- रचना भारद्वाज, संपर्क- 9717891538

यह भी पढ़ेंः कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन व्यक्तित्व में निखार लाएगा(Opens in a new browser tab)

- Advertisement -