राशिफल (Horoscope) : मकर राशि के लिए 10 जनवरी शुभ दिन

0
318
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल (Horoscope) : मकर राशि वालों के लिए 10 जनवरी का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। पारिवारिक व आध्यात्मिक दृष्टि से भी काफी उत्तम रहेगा। मकर राशि वालों को आर्थिक लाभ भी होने की संभावना है।  शास्त्रों में उनकी रुचि भी बढ़ेगी। वहीं  सिंह राशि वाले व्यक्तियों को आज के दिन थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि किसी वस्तु की हानि होने की संभावना है और सामाजिक मान-सम्मान में भी हानि हो सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

10 जनवरी 2021 का पंचांग

सूर्योदय-  प्रातः 7:09 बजे से, सूर्यास्त- सायं 5:41  बजे तक, मास- पौष कृष्ण पक्ष, तिथि- द्वादशी सायं 4:52 बजे तक तत्पश्चात् त्रयोदशी, दिन- रविवार, नक्षत्र- अनुराधा सुबह 10:49 बजे तक तत्पश्चात् ज्येष्ठा, योग- गण्ड सुबह 11:48 बजे तक तत्पश्चात् वृद्धि, करण- तैतिल, राशि- चन्द्रमा वृश्चिक राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समय- सुबह  09:47  बजे से   दोपहर  12:23  बजे तक, राहुकाल- सायं 4.22 बजे से सायं 5.41 बजे तक

- Advertisement -

10 जनवरी 2021 का राशिफल 

मेषः- जायदाद से सम्बन्धित सौदे में लाभ की सम्भावना नहीं है। धन प्राप्ति से संचित धन में वृद्धि होगी। दूसरी भाषा सीखने के लिये किये गये प्रयास निष्फल रहेंगे।

वृषः- सहन शीलता से कार्य करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। अच्छे व्यंजनों का सुख प्राप्त होगा। अपनी पत्नी के साथ समय अच्छा गुजरेगा।

मिथुनः- आपके परिवार से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। लम्बी यात्रा का योग बनेगा। आपको किसी रोग से कष्ट भी सम्भावना रहेगी।

कर्कः- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आमदनी बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। सन्तान का पूर्ण सुख प्राप्त होगा।

सिंहः- किसी वस्तु की हानि होने की संभावना है। नौकरी में उन्नति के लिए प्रयास करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में क्षति होना संभव हैं।

कन्याः- रूके हुए धन की प्राप्ति होगी। बिगड़े हुए कार्यो में सुधार होगा। आत्मबल की वृद्धि होगी।

तुलाः- व्यापार में कुछ नये परिवर्तन की योजनाएं बनायेंगे। आपके स्वास्थ्य में निरन्तर लाभ होगा। कुटुम्बीजनों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिकः- पूजा-पाठ, सत्संग में रूचि बढ़ेगी। ससुराल पक्ष मिलने के संकेत हैं। मानसिक शान्ति प्राप्त होगी।

धनुः- गुरूजी का आशीर्वाद के बिना नये कार्य में सफलता नहीं मिलेगी। शत्रु आपको कष्ट पहुँचाने का प्रयास करेंगे अतः सचेत रहें। व्यर्थ के खर्चों से बचें।

मकरः- अपने जीवन-साथी के साथ प्रेम-प्रसंग अच्छा रहेगा। अच्छे शास्त्र पढने में रूचि बढेगी। आकस्मिक आय की वृद्धि होगी।

कुम्भः- आपको किसी से ऋण लेना पड़ सकता है। भौतिक सुख के साधनों की वृद्धि होगी। नवीन व्यापार के लिए नई योजनायें बनायेंगे।

मीनः- प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्त होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी।

अंक ज्योतिष के अनुसार

आप यूं तो कुशाग्र बुद्धि हैं लेकिन फिर भी आलस से अपना काम बिगाड़ लेते हैं आपकी प्रतिभा ही आपको लक्ष्य प्राप्त कराने में सहायक सिद्ध होती है। आप का व्यक्तित्व रहस्यमय होता है। आप लोगों के भ्रमजाल को तोड़ते भी नहीं हैं। आप स्वभाव से स्वाभिमानी हैं। इसी कारण प्रेम के क्षेत्र में प्रायः असफल होते हैं। आप धन के बजाय सम्मान और कीर्ति को अधिक महत्व देते हैं। आपकी उन्नति में माणिक, श्वेत एवं गुलाबी वस्त्र एवं वस्तुएं सहायक होंगी। 1, 10, 19, 28 श्रेष्ठ तिथियां हैं। 4, 13, 22, 31 सहायक तिथियां हैं। श्रेष्ठ समय: प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 10 जुलाई से 19 सितम्बर के मध्य तक का समय। वर्जित: धूम्रपान से सख्त परहेज रखें। खून की बीमारियां पैदा करने वाली वस्तुओं का प्रयोग न करें। किसी को भी धन प्रदान न करें। किसी से साझा व्यापार कदापि न करें। तेल या पेट्रोल का व्यापार कदापि न करें।

विशेष: धन, पद, प्रतिष्ठा की दौड़ में सफल हो सकते हैं। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। भौतिक उपलब्धि के प्रयास सार्थक होंगे। शासन-सत्ता का सहायोग मिलेगा। निजी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। जनवरी, फरवरी तक आशातीत लाभ मिल सकता है। मांगलिक प्रयास सार्थक होंगे। मार्च से मई के बीच व्यापार में सफलता मिलेगी। निजी स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जून से सितम्बर के बीच का समय अनुकूल नहीं है। व्यर्थ की भाग-दौड़ होगी। धन के कार्यों में जोखिम कतई न लें। अक्टूबर, नवम्बर, दिसम्बर के महीनों में परिवर्तन के सार्थक प्रयास होंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। 8 अंक की जन्मतिथि वालों से सावधान रहें I

यह भी पढ़ेंः राशिफलः मकर राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली(Opens in a new browser tab)

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, मो.- 9717891538
- Advertisement -