राशिफल 10 अप्रैल 2021- वृष राशि वालों को संतान से शुभ समाचार मिलेगा

0
454
Horoscope 14 April 2021- मेष राशि वालों दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन शान शांत रहेगा। मान-सम्मान, सुख-शांति में वृद्धि होगी।
Horoscope 14 April 2021- मेष राशि वालों दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन शान शांत रहेगा। मान-सम्मान, सुख-शांति में वृद्धि होगी।

राशिफल 10 अप्रैल 2021- वृष राशि वालों को संतान से शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना रहेगी। कार्य क्षेत्र की दृष्टि से दिन उत्तम रहेगा। वहीं धनु राशि वाले व्यक्तियों को इस समय संतान की ओर से मानसिक चिंताएं होने की संभावना रहेगी। इस समय वाहन न खरीदें, दुर्घटना होने का डर  रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ, कैसा रहेगा, अन्य राशि वालों का आज का दिन।

10 अप्रैल 2021 का पंचांग 

सूर्योदयः प्रातः 05:59 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड) समय 4:49, सूर्योदयः (बिहार) समय 4:50, सूर्यास्तः सायं 6:39  बजे तक, मासः चैत्र कृष्ण पक्ष, तिथि: चर्तुदशी द्विरा, दिनः शनिवार,

- Advertisement -

नक्षत्र: पूर्व भाद्रपद सुबह 6:45 बजे तक तत्पश्चात् उत्तरा भाद्रपद, योगः ब्रह्मा दोपहर 1:33 बजे तक तत्पश्चात् ऐन्द्र, करणः विष्टि, राशि: चन्द्रमा मीन राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समयः सुबह 07:37  बजे से सुबह 09:14  बजे तक, राहुकालः सुबह 09.14 बजे से सुबह 10.47 बजे तक

10 अप्रैल 2021 का राशिफल 

मेषः- मौसी पक्ष की वजह से तनाव की संभावना अधिक रहेगी। आज जमीन का सौदा न करें, आर्थिक हानि हो सकती है। यात्रा में परेशानियां अधिक रहेगी।

वृषः- सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे। पदोन्नति होने की सम्भावना है।

मिथुनः- सामाजिक प्रशंसा में वृद्धि होगी। वाणी मंे मधुरता एवं संयम रखें। नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

कर्कः- अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी। भाग्य की दृष्टि से लाभप्रद रहेगा।

सिंहः- संचित धन का लाभ हो सकता है। मानसिक तनाव से बचें। अपने पित्रों का ध्यान करके घर से निकले अन्यथा परेशानी हो सकती हैं।

कन्याः- आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी। अदालती झगड़ों से बचाव होगा।

तुलाः- अच्छे कार्यों में धन द्वारा सहयोग करेंगे। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।  ऋण मिलने की संभावना हैं।

वृश्चिकः- आप के अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी। सन्तान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

धनुः- व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। बड़ी बहिन की पुत्र के स्वास्थ्य की तरफ से मानसिक तनाव रहेगा। आज वाहन नहीं खरीदें अन्यथा दुर्घटना अधिक होगी।

मकरः- रुके हुये कार्यो में में गति आयगी। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

कुम्भः- आप किसी विशेष वस्तु का नाश होने से बचायेंगे। आप किसी बड़ी हानि से बचेंगे। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

मीनः- खोई हुई वस्तु की मिलने की संम्भावना है। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। सगे सम्बन्धी की पार्टी में जाने का योग बनेगा।

अंक ज्योतिष के अनुसार

बुध और प्लूटो के मध्य 135 अंश की दूरी से संयोग बन रहा है। जिसके परिणामस्वरूप यह वर्ष आपको मिश्रित फल प्रदान करेगा। कई अवसरों पर आपको अपना मन मारना पड़ेगा और परिस्थितियों के साथ अनचाहे समझौते करने पड़ेंगे। इसके साथ यह भी तय है कि आप अपनी मंजिल तक येन-केन प्रकारेण पहुंच ही जाएंगे। नौकरी में हैं तो आपकी अपने साथियों, अधिकारियों का विरोध झेलना पड़ सकता है। आपके ऊपर मिथ्याभियोग भी लगाये जा सकते हैं। लेकिन उससे आपकी हानि की जगह लाभ ही होगा। अप्रैल के शेष दिन और मई का माह अच्छे व्यतीत होंगे। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। नवीन विचार, योजनाएं आपको उद्वेलित करेंगी। कुछ नये सम्पर्क बनेंगे जो आगे चलकर लाभ्ज्ञ देंगे। अचानक यात्र करनी पड़ सकती है जो अनुकूल रहेगी। जून-जुलाई के माह बहुत अच्छे नहीं हैं। कार्य क्षेत्र में असुविधाएं झेलनी पड़ सकती हैं। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें कि जिसके कारण आपको बाद में पछताना पड़ें। आपकी उन्नति में माणिक, गुलाबी श्वेत, वस्त्र एवं वस्तुएं सहायक होंगी। श्रेष्ठ तिथियांः 1, 10, 19, 28 हैं। सहायक तिथियांः 5, 14, 23 हैं। श्रेष्ठ समयः जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी वर्ष 10 अप्रैल से 21 मई के मध्य। 10, 19, 28 तारीखों को हुआ हो, वे आपके अच्छे मित्र, प्रेमी, प्रेमिका जीवन साथी कर्मचारी सिद्ध हो सकते हैं। इनका चयन करते समय ध्यान रखें। आपके शुभ दिनः रविवार, बुधवार, गुरुवार। वर्जितः जिनकी जन्मतिथि 8 है उनसे व्यापारिक एवं वैवाहिक सम्बंध कदापि न करें। विशेषः आपमें अनेक क्षमताएं हैं। आप किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। लेकिन यदि आप लेखक, पत्रकार, उद्योगपति आदि के रूप में कार्य प्रारम्भ करते हैं तो शिखर की सफलता अर्जित कर सकते हैं। यदि रोजी-रोजगार की तलाश में हैं तो सफलता मिलने की प्रबल संभावना है ।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -