पहले चरण के वोट के बाद महागठबंधन हताशः राजीव रंजन

0
147
बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक राजीव रंजन
बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक राजीव रंजन

पटना। पहले चरण के वोट के बाद महागठबंधन हताश हो गया है। महागठबंधन के नेता सदमे में हैं। यह कहना है भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक श्री राजीव रंजन का। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में अभी छह चरण की वोटिंग बाकी है, लेकिन पहले चरण में ही जनता का रुख भांप कर महागठबंधन के नेता अभी से सदमे में दिखने लगे हैं। संभावित हार की निराशा उनके चेहरे व बयानों में स्पष्ट दिख रही है।

यह भी पढ़ेंः ‘साहेब बीवी और गुलाम’ मीना की आल टाइम बेस्ट फिल्म रही

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि लोगों से मिल रही जानकारी के मुताबिक बिहार में पहले चरण की वोटिंग वाली सभी सीटों पर एनडीए काफी आगे है, जिससे विपक्षी नेताओं के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगी हैं। यही वजह है कि इनके नेताओं ने फिर से इवीएम का अपना घिसा-पिटा राग अलापना शुरू कर दिया है। गौरतलब हो कि बिहार में पहले चरण में जिन चारों सीटों पर मतदान हुआ है, 2014 में वे चारों सीटें एनडीए ने भारी बहुमत से जीती थीं। इनमें से तीन पर भाजपा और एक पर लोजपा ने जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ेंः JDU से किनारे किये जा सकते हैं उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर उर्फ PK

श्री रंजन ने कहा कि लोगों की मानें तो इस बार इतिहास एक बार फिर से खुद को दोहराने वाला है और चारों सीटें फिर से एनडीए के खाते में आने वाली हैं। जाहिर है कि भाजपा द्वारा पिछले पांच वर्षों में चलाए गए विकास कार्य जनता के सामने हैं, वहीं विपक्ष के पास सिवा झूठ और प्रोपगेंडा के जनता के सामने बोलने के लिए कुछ नही है। ऐसे में जनता एनडीए के समर्थन में क्यों है, यह समझना मुश्किल नहीं।

यह भी पढ़ेंः BSP सबसे अमीर पार्टी, खाते में जमा हैं 669 करोड़ रुपये

उन्होंने कहा कि यह आज देश में किसी से छिपा नही है कि प्रधानमन्त्री श्री मोदी की नीतियों और कठिन परिश्रम से देश ने पिछले पांच वर्षों में कई ऐतिहासिक मुकाम हासिल किए हैं। सिर्फ पांच वर्षों में ही पूरे विश्व में भारत की छवि अभूतपूर्व ढंग से बदली है। आज सरकार द्वारा ऊर्जा, स्वच्छता, महिला सशक्तीकरण और विनिर्माण क्षेत्र में किए गये कार्यों की पूरी दुनिया में न केवल सराहना हो रही है, बल्कि कई देश इसे अपना भी रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः लेवी नहीं दी तो नक्सलियों ने दाल मिल फूंक दी, धमकी भी दे डाली 

आज देश 100% विद्युतीकृत राष्ट्रों की श्रेणी में शुमार हो चुका है। देश का स्वच्छता कवरेज 98% तक पंहुच चुका है। आज देश के 90% से अधिक घरों में रसोई गैस पंहुच चुकी है। अधिकतर लोग भारतीय बैंकों से जुड़ चुके हैं। यह दिखाता है कि अगर पिछली सरकारें भी इसी मनोयोग से काम करतीं तो आज भारत दुनिया पर राज कर रहा होता। जनता इसे समझ रही है और यही वजह है चुनावों के समय पूरा देश मोदीमय हो चुका है।

यह भी पढ़ेंः बिहार में लालटेन युग का खात्मा, गांवों में पहुंचाई बिजलीः नीतीश

- Advertisement -