बिहार की हॉट सीट बनी मुंगेर में राजनीतिक घमासान चरम पर

0
254
अनंत सिंहः मुंगेर में मिल रही जीत की चुनौती
अनंत सिंहः मुंगेर में मिल रही जीत की चुनौती

सूरज, नीरज और ललन ने अनंत के दावे को किया खारिज, कहा- सभी 40 सीटें जीतेंगे

मुंगेर। बिहार की हॉट सीट बने मुंगेर में राजनीतिक घमासान चरम पर है। सूरजभान, नीरज और ललन ने अनंत सिंह के दावे को किया खारिज, कहा- सभी सीटें जीतेंगे। यहाँ 29 अप्रैल को मतदान होना है। ऐसे में लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद  सूरजभान सिंह, जो आजतक अनंत सिंह पर अब तक मौन थे, उनके भी तेवर आज तल्ख नजर आए। सूरजभान सिंह, जदयू नेता नलिनी रंजन शर्मा उर्फ ललन सिंह और जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार से बात की गयी तो सबके तेवर तल्ख दिखे।

यह भी पढ़ेंः माया-मुलायम ने 25 साल बाद मंच साझा किया, मांगे वोट

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः पिछड़ों की पालिटिक्स करने वाले कन्हैया के खैरख्वाह क्यों?

सूरजभान सिंह ने चुनौती देते हुए कहा कि वे सूबे की सभी 40 सीटें जीतेंगे। उसमें भी मुंगेर सीट 4 लाख मतों से जीतेंगे, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रामविलास पासवान तथा नीतीश कुमार के विकास मॉडल का साथ है और जनता को विकास चाहिए।

यह भी पढ़ेंः युवा शक्ति ही देश के भविष्य को सही दिशा देगी : राज्यपाल

वहीं जदयू नेता ललन सिंह ने कहा कि अनंत सिंह जितना मत लाएंगे, उससे दोगुने मतों से हम जीतेंगे। नीरज कुमार ने भी उपरोक्त बातों का ही समर्थन करते हुए कहा कि सूबे में सबसे अधिक मतों से मुंगेर जीतेंगे। साथ ही जदयू प्रवक्ता ने कहा कि अनंत सिंह लालू के पोसुआ हैं और खुद 44 मुकदमों में जमानत पर हैं। इसलिए उन्हें जमानत के सिवा कुछ याद नहीं रहता। वे अब अपनी पत्नी की जमानत बचाने की फिक्र करें और दल बदल कानून के तहत उनकी विधायिकी भी कलम की ताकत से हम अब खत्म करा देंगे। साथ ही सभी नेताओं ने अनंत सिंह को मनोहर पोथी पढ़ने की सलाह दे डाली।

यह भी पढ़ेंः नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ा है देश का सम्मान बढ़ी प्रतिष्ठा

सूरजभान ने अनंत सिंह के बारे में कहा कि जिसे राजनीति का ए बी सी डी पता नहीं, उसके बारे में मुझसे सवाल मत कीजिए। उनके तो राष्ट्रीय अध्यक्ष ही सेना से सबूत मांगते हैं। साथ ही सूरजभान सिंह ने चुनौती देते हुए कहा कि आप लिख कर रख लें, मुंगेर की जीत सूबे में सबसे अधिक मतों से होगी।

यह भी पढ़ेंः हवाई जहाज से उड़ने के लिए सांसद बनना चाहते हैं विधायक अनंत सिंह

- Advertisement -