दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों का आज का दिन शुभ

0
242
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा। नए व्यापार की योजना भी सफल होगी। यदि साझेदारी में भी व्यापार करना चाहते हैं तो भी सफलता प्राप्त होने की प्रबल संभावना रहेगी। वहीं मीन राशि वाले व्यक्तियों को  इस समय शारीरिक कष्ट होने की संभावना  रहेगी। पारिवारिक दृष्टि से भी आज का दिन चिंताजनक रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं, ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

मेषः- आपके सन्तान के अच्छे कर्मों से आपके सम्मान की वृद्धि होगी। यदि आप विद्या अध्ययन कर रहे है तो इस क्षेत्र में आपको सफलता होगी। माता-पिता के पैर छूकर घर से निकले कार्य में सफलता मिलेगी।

- Advertisement -

वृषः- वाहन सुख-सुविधा बढे़गी एवं नये वाहन खरीदने का योग बनेगा। आपको पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आप इस समय में धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी में किये गये कार्य से हानि होने की सम्भावना रहेगी।

मिथुनः- आप गरीबों की सहायता करेंगे। आपके अन्दर सहनशीलता का भाव बढ़ेगा। धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। आपकी धर्मिक कार्यों में रूचि बढ़ जायेगी। अपनी मधुर वाणी से शीघ्र दूसरे व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षितक करने में सक्षम रहेंगे।

कर्कः- दैनिक राशिफल के मुताबिक परिवार के तरफ से शुभ समाचार मिलने के संकेत है। आपको कार्यो में बाधाँयें एवं कष्टों का सामना करना पड़ेगा। आपके अन्दर अभिमान भर जायेगा।

सिंहः- आपमें शारीरिक शक्ति एवं उत्साह अच्छा रहेगा। नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे, साझेदारी मे व्यापार करें। आपको राजकीय दण्ड भी प्राप्त होने की सम्भावना रहेगी इसलिए आप गलत कार्य से दूर रहें।

कन्याः- दैनिक राशिफल के हिसाब से आप अपने कार्य पूर्ति के लिए झूठ का सहारा लेंगे। आपको शारीरिक परेशानी बढेगी। आपकीं दूसरे व्यक्तियों पर शक करने की आदत बढेगी। उन्नति के लिए किये गये सभी कार्य सफल होंगे।

तुलाः- यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं तो आप कठोर परिश्रम करें तब ही सफलता प्राप्त होगी। आप किसी भी बात को शीघ्र उजागर नहीं करेंगे। आपकी बुद्धि-विवेक नये-नये खोज करने में लगेगी।

वृश्चिकः- आपके अच्छे कर्मों से आपके पिता का मान-सम्मान बढ़ेगा एवं बुजुर्गों का आर्शीवाद प्राप्त होगा। आपको सामाजिक कार्यों में कम रुचि रहेगी। आप अपने पिता से सहयोग की आशा न करें।

धनुः- यदि आप नौकरी करते है तो पद एवं अधिकारों की वृद्धि होगी। आपके साहस एवं पराक्रम की वृद्धि होगी। आपके आत्मविश्वास की वृद्धि होगी।  आपको गुदा सम्बन्ध्ति रोग होने की सम्भावना रहेगी।

मकरः- दैनिक राशिफल के मुताबिक आज के दिन आपके अधिकारों में कमी आ सकती है। आपको आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है।  यदि आपकी प्रोन्नती होने वाली है तो प्रोन्नती अवश्य प्राप्त होगी।

कुम्भः- यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो अपने व्यापार में कुछ नये परिवर्तन करेंगे, जिससे आपको लाभ होगा। आप गरीबों एवं निर्बल की सहायता करने में हिचकिचायेंगे नहीं। आपके जीवन में विघ्न-बाधाएं बढ़ेंगी।

मीनः- आपके नौकर-चाकर धोखा देने का प्रयास करेंगे। आपको शारीरिक कष्ट होने की संभावना रहेगी। आपकी सन्तान को शारीरिक कष्ट होने की सम्भावना रहेगी।

अंक ज्योतिष के अनुसार

बुध और शुक्र के मध्य 40 अंश की दूरी से संयोग बन रहा है। जिसके फलस्वरूप यह वर्ष आपको मिश्रित फल प्रदान करेगा। आपक कई निर्णय स्वयं में विसंगतियां लिए रहेंगे। जिसके कारण आपको हानि हो सकती है। आवेश पर भी नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में हैं तो किसी ऐसी जगह तबादला हो सकता है जो स्थान आपको रुचिकर न हो। अधिकारियों के साथ आपसी सम्बन्धों में कटुता न आने दें। आपकी उन्नति में मंूगा, लाल, हल्के गुलाबी वस्त्र एवं वस्तुएं सहायक होंगी। श्रेष्ठ तिथियांः 9, 18, 27 हैं। सहायक तिथियांः 6, 15, 24 हैं। श्रेष्ठ समयः जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी वर्ष 15 अप्रैल से 20 मई के मध्य 9, 18, 27 तारीखों को हुआ हो, वे व्यक्ति आपके लिए निष्ठावान व सहायक सिद्ध होंगे। मित्र, प्रेमी, प्रेमिका, जीवन-साथी, कर्मचारी आदि का चयन करते समय ध्यान रखें। अप्रैल-मई के महीने आपको मिले-जुले परिणाम प्रदान करेंगे। निस्संदेह आपको अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपके शुभ दिनः सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार। वर्जितः जिनकी जन्मतिथि 4 है उनसे सावधान रहें। विवाह तो भूलकर भी न करें।

विशेषः आप में अनेक क्षमताएं हैं। आप किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। लेकिन यदि आप फलिस, केमिकल, कृषि, खनिज से सम्बन्धित कार्यों में रुचि लेते हैं तो शिखर की सफलता अर्जित कर सकते हैं। यदि किसी नवीन कार्य में प्रवेश करना चाह रहे हैं तो उसकी नींव उक्तावधि में रखी जा सकती है। व्यापार में हैं तो जल्दबाजी में परिवर्तन न करें। पूंजी निवेश सम्बन्धी निर्णयों पर भी फनर्विचार करने की आवश्यकता है। रोजी-रोजगार प्राप्त करना चाह रहे हैं तो अपने प्रयत्नों में कमी न आने दें। बरना परिणाम आपको निराश कर सकते हैं। यूं तो पारिवारिक वातावरण ठीक रहेगा, लेकिन परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य चिन्ता का विषय हो सकता है। पैतृक सम्पत्ति को लेकर भी परिजनों में मतभेद उभर सकते हैं।

आज का शुभ समयः सुबह 06:04  बजे से सुबह 10:48 बजे तक, राहुकालः सुबह 10.48 बजे से दोपहर 12.24 बजे

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -