मां और दो बेटियों पर तेेजाब उड़ेल दिया, मां गंभीर रूप से जख्मी

0
101
अस्पताल के बेड पर तेजाब से झुलसी मां

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिला के छौड़ाही ओपी थाना क्षेत्र से एक बड़ी घटना की सूचना मिल रही है। सोमवार की देर रात लगभग 1:30 बजे अज्ञात बदमाशों द्वारा उक्त थाना क्षेत्र के अमारी गांव के वार्ड नंबर- 3 में अपनी पाँच बेटियों और दो पुत्रों के साथ घर में सो रही एक माँ और उसकी दो बेटियों पर तेजाब फेंका। जब वे छटपटाने लगीं और शोर मचाया तो बदमाश नौ दो ग्यारह हो गये। माँ गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। दो बेटियां आंशिक रूप से जख्मी हैं। घटना के बारे में बताया जाता है की जख्मी अपनी मां नुसरत खातून के साथ उसकी तलाकशुदा एक बेटी नाजिया खातून और रजिया खातून अन्य बहनों के साथ सोई हुई थीं।  उनकी मां के ऊपर उड़ेले गये तेजाब से अन्य दो बेटियां भी घायल हो गयीं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नाजिया खातून की मां नुसरत खातून (उम्र लगभग 50 वर्ष) अपने घर में सोमवार की रात्रि में अपनी पाँच बेटियों के साथ सो रही थीं। इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने घर में घुस कर नाजिया खातून की मां नुसरत खातून के मुंह पर तेजाब फेंक कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और वे वहां से चलते बने।

- Advertisement -

घटना के बारे में बताया जाता है कि नाजिया खातून की शादी वर्ष 2017 में मो. शमशाद के साथ हुई थी। लेकिन शादी के कुछ दिन बीतने के  बाद पति और पत्नी के बीच संबंध ठीक नहीं चल रहा था। इस कारण 2019 में दोनों के बीच तलाक हो गया। पीड़ित परिवार का यह आरोप है कि मो. शमशाद, जो नाजिया खातून का पति है, के द्वारा इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया है।

इस घटना के संबंध में पूछने पर छौड़ाही ओपी के थानाध्यक्ष ओम प्रकाश कुमार ने  बताया कि यह घटना बीते सोमवार की देर रात्रि की है। जिसमें अज्ञात बदमाशों के द्वारा तलाकशुदा नाजिया खातून, उसकी  उसकी एक बहन और उसकी मां नुसरत खातून के उपर तेजाब फेंकने की शिकायत मिली है। उनकी माँ गंभीर रूप से जख्मी हो गयी हैं। इसके अलावा नाजिया खातून और उसकी एक अन्य बहन भी आंशिक रूप से घायल हुई हैं। सूचना मिलते ही उन्हें शीघ्र थाना की पुलिस ने सभी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में  भर्ती कराया।

दोनों बेटियों का इलाज सरकारी अस्पताल में कराने के बाद चिकित्सक ने उन्हें छोड़ दिया,  लेकिन उसकी माँ की स्थिति को बिगड़ते हुए देख कर घरवालों ने  एनएच- 31 के निकट सुशील नगर के पास ग्लोकल हॉस्पिटल में बेहतर इलाज के लिए  भर्ती कराया। हॉस्पिटल के व्यवस्थापक कन्हैया कुमार ने पूछने पर बताया कि डॉ. चंदन कुमार की देखरेख में गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज चल रहा है। फिलहाल स्थिति उनकी गंभीर बनी हुई है। छौड़ाही ओपी थानाध्यक्ष ने बताया कि इस घायल महिला का फर्द बयान अभी नहीं आया है। इस कारण प्राथमिकी दर्ज नही की गयी है।

मंझौल एसडीपीओ सूर्य देव कुमार ने पूछने पर बताया कि अज्ञात बदमाशों द्वारा तेजाब महिला के मुँह पर फेंका गया है और उसकी दो लड़कियों के भी इसमें घायल होने की खबर मिली है।

यह भी पढ़ेंः 

बिलखती बहन ने भाई को मुखाग्नि देकर तोड़ी समाज की बेड़ियां

धनबाद में 248 करोड़ से फ्लाईओवर, 1 हजार करोड़ से पेयजलापूर्ति

राजद मुखिया लालू यादव के भरोसे महागठबंधन, कहां फंसा है पेंच?

कांग्रेस को काबू में रखने का राजद ने कर दिया है इंतजाम

लालू ने क्यों काटा मुलाकातियों में पप्पू यादव का नाम?

जेल से ही जंग लड़ेंगे लालू, अस्पताल के बेड पर बनेगी चुनावी रणनीति

थानाध्यक्ष को इस घटना की जांच कर दोषी व्यक्तियों के ऊपर शीघ्र कार्रवाई करने की बातें कही गई हैं। इसमें दोषी को बख्शा नहीं जाऐगा। उसे पाताल से भी पुलिस ढूंढ निकालेगी।

- Advertisement -