विरोधियों में नहीं है दम, 2019 भी जीतेंगे हमः भूपेंद्र यादव

0
151

सासाराम। बिक्रमगंज के रेलवे मैदान में बुधवार को आयोजित चार लोकसभा स्तरीय भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र सम्मेलन को सांसद सह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेंद्र यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि विरोधियों में नहीं है दम, 2019 भी जीतेंगे हम। आगामी लोकसभा चुनाव में सर्वाधिक सीटों को जीत कर पुनः केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा करते हुए सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को जीत सुनिश्चित करने का गुर उन्होंने सिखाया।

यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा से पूर्व की सरकार ने कुछ चिन्हित लोगों को बगैर जांच-पड़ताल किए लोन मुहैया कराया। इस कदम से बैंकों को खोखला कर दिया। भारतीय अर्थव्यवस्था को कमजोर करने का काम किया है। यदि नरेंद्र मोदी की सरकार केंद्र में नहीं आती तो हमारा देश दिवालियापन के कगार पर होता। वैसे लोगों से पुनः सतर्कता बरतने तथा देश हित में प्रधानमंत्री द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख ग्रामीणों के साथ करते हुए उन्हें विरोधियों से दिग्भ्रमित होने से बचाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया।

- Advertisement -

बिहार प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने अपने संबोधन में काराकाट लोकसभा क्षेत्र के वर्तमान सांसद उपेंद्र कुशवाहा पर जम कर प्रहार किया। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि इनका अपना कोई वजूद नहीं है। सांसद से पूर्व विधायक बनने में भी एनडीए का सहयोग एवं समर्थन उपेंद्र कुशवाहा को प्राप्त हुआ था, परंतु वे उन सारी चीजों को भूल गए हैं और एनडीए के विरोध में बोलना प्रारंभ कर दिया है। ऐसे मौकापरस्त लोगों से सावधान रहने की अपील उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से की।

यह भी पढ़ेंः

चिता जलने से पहले जी उठी महिला, आखिर क्या हुई करामात

वाराणसी में तानसेन की तलाश में भटक रहा एक विदेशी वैज्ञानिक

झारखंड में 2019-20 के लिए 85429 करोड़ का बजट प्रस्ताव

तीन साल बाद भारत में सिर्फ 36% बूढ़े रह जाएंगे, 64% होंगे जवान

जयंती पर विशेषः फिल्मों के आलराउंडर खिलाड़ी विजय आनंद

देश में लूट होती रही और कांग्रेस सरकार देखती रहीः नरेंद्र मोदी

सम्मेलन को भाजपा किसान मोर्चा के प्रभारी अनिल शर्मा, संगठन महामंत्री नागेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह, सांसद छेदी पासवान, एमएलसी संतोष सिंह, मनोज शर्मा, पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया जवाहर प्रसाद एवं निवेदिता सिंह ने भी संबोधित किया। सभी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए 2019 लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने की अपील की। मंच का संचालन खैरागढ़ विधानसभा प्रभारी वासुदेव पांडेय ने किया। काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज, सिद्धनाथ सिंह, प्रोफेसर बलराम मिश्र, संजीव मिश्रा, एमएस गंधा, रवि रंजन उर्फ पप्पू यादव, सुभाष तिवारी, गौतम तिवारी, रंजन तिवारी सहित सैकड़ों भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में भाग लिया।

- Advertisement -