माधुरी दीक्षित को 2019 में उम्मीदवार बना सकती है भाजपा

0
445

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उनके घर पर मुलाकात की

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2019 के लोकसभा चुनाव में कई सेलेब्रेटी को मैदान में उतारने का मन बना रही है। इनमें क्रिकेटर और पिल्मों से जुड़े लोग शामिल हैं। संपर्क फार समर्थन के दौरान ऐसे लोगों से भाजपा के नेता मिल रहे हैं। ताजा मुलाकात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और माधुरी दीक्षित की है, जो मुंबई में हुई। अमित शाह खुद उनके घर गये और बातचीत की। समझा जाता है कि भाजपा माधुरी दीक्षित को पुणे से टिकट देगी।

इससे पहले पश्चिम बंगाल भाजपा के नेता पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरभ गांगुली से भी दुर्गा पूजा के दौरान मिले थे। बंगाल में अभिनेत्री रूपा गांगुली पहले से ही भाजपा से जुड़ी हुई हैं। बंगाल की यह विशेषता भी रही है कि वहां की पार्टियां कलाकारों-खिलाड़ियों को चुनाव में उतारती हैं। झारखंड में भी भाजपा क्रकेट कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के संपर्क में है।

- Advertisement -

बताया जाता है कि माधुरी दीक्षित को भाजपा पुणे से चुनाव मैदान में उतारना चाहती है। फिल्मों में जलवा बिखेर चुकीं माधुरी दीक्षित और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मुलाकात को इसी नजरिये से देखा जा रहा है। हालांकि कहने को यह भाजपा के कार्यक्रम संपर्क फार समर्थन के तहत मुलाकात थी।

सौरभ गांगुली अगर तैयार हो जाते हैं तो बंगाल में भाजपा की स्थिति मजबूत होगी। भाजपा पूरी कोशिश में है कि बंगाल से अधिकाधिक सीटें उसे मिलें। इसी क्रम में अमित शाह बंगाल में रथयात्रा निकालने वाले हैं। नरेंद्र मोदी के भी तीन-चार कार्यक्रम चुनाव तक बंगाल में कराने की तैयारी चल रही है। फिलहाल बंगाल से भाजपा के दो सांसद हैं। इस बार भाजपा को उम्मीद है कि उसे एक दर्जन के आसपास सीटें मिलेंगी। हालांकि उसका दावा है कि इस बार बाकी दलों का सफाया हो जाएगा।

यह भी पढ़ेंः 

ममता का साथ छोड़ सकते हैं मुसलमान, 7 इमाम बीजेपी के संपर्क में

CIVIC SOCIETY: अगर सचमुच अपराध में कमी लाना चाहते हैं तो…

भाजपा को बंगाल से काफी उम्मीद, निकाल रही रथयाात्रा

- Advertisement -