उपेंद्र कुशवाहा ने कर दिया ऐलान- याचना नहीं, अब रण होगा

0
346

मोतिहारी। रालोसपा नेता उपेंद्र कुशवाहा ने यहां जनसभा में ऐलान कर दिया कि अब वह याचना नहीं करेंगे, बल्कि रण की तैयारी में जुटेंगे। हालांकि उन्होंने यह पत्ता नहीं खोला कि एनडीए में बने रहेंगे कि अलग हो जायेंगे। उनका कहना था कि याचना काफी कर ली। अब और इसकी गुंजाइश नहीं बची है। मालूम हो कि कुशवाहा ने कल ही वाल्मीकिनगर में पार्टी की बैठक की थी, जिसमें उन्होंने संकेत दे दिया था कि एनडीए में अब उनकी नहीं निभने वाली है।

कुशवाहा को एनडीए में जितनी तकलीफ भाजपा से है, उससे अधिक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से है। पहले भी उन्होंने कहा था कि जब उनकी पार्टी एनडीए में है तो उसे बिहार सरकार में प्रतिनिधित्व क्यों नहीं दिया गया। इतना ही नहीं, उनके कार्यकर्ताओं की हत्या होती रही है और सरकार मूकदर्शक बनी रही। उन्होंने अब तक अपने पांच कार्यकर्ताओं की हत्या की बात कही है। उनका यह भी आरोप था कि नीतीश कुमार ने उनके खिलाफ अबशब्दों का प्रयोग किया। इसे लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा था, लेकिन उन्हें समय नहीं दिया गया।

- Advertisement -

रोलसपा के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक शरद यादव के साथ वह मोरचा बनाने की तैयारी में हैं। इस पर उनकी उनसे बात भी हो चुकी है। इधर राजद ने भी कुशवाहा को कई बार राजद के साथ आने का न्यौता दिया, जिस पर अभी तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया है। इस बीच उन्होंने बिहार के अरवल में राजद नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात भी की थी।

यह भी पढ़ेंः

नीतीश की पटकनी से मुंह के बल गिरे कुशवाहा, जानिए सच

जान लें- क्या है बिहार की खीर पालिटिक्स की सच्चाई

महागठबंधन में बना सीट शेयरिंग का फार्मूला, 15 से 20 सीटों पर RJD

NDA को आज बाय बोल सकते हैं कुशवाहा, निशाने पर नीतीश

उपेंद्र कुशवाहाः जायें तो जायें कहां, इधर कुआं, उधर खाई

 

- Advertisement -