चाकू गोद कर नल जल योजना के सुपरवाइजर की बाइक लूटी

0
118

छपरा/सासाराम। भेल्दी-अमनौर मुख्य पथ  अवस्थित धरहरा मठिया के निकट एक युवक को चाकू गोद कर अपराधियों ने उसकी बाइक लूट ली। घायल युवक ने शोर मचाया, तब ग्रामीण दौड़े। तब तक अपराधी फरार हो गए थे। आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घटना रविवार देर शाम की है। घायल युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के शेखपुरा निवासी महेश्वर सिंह का पुत्र राहुल कुमार सिंह बताया जाता है। वह नल-जल योजना का सुपरवाइजर बताया जाता है। उधर सासाराम में कैदी वाहन में सुराख बना कर नक्सलियों के भागने की साजिश विफल होने के बाद आईजी नैयर हसन ने मामले की जांच की।

घायल युवक ने बताया कि वह नल जल योजना के चल रहे काम का शीतलपुर में सुपरवाइजर है। वह क्षेत्र से घर लौट रहा था। धरहरा मठिया के पास पहले से मुंह बांधे अपराधी घात लगाए बैठे थे। एक बाइक पर तीन स्वार थे। आते देख गाड़ी के सामने आ गये तथा अचानक बिना कुछ कहे चाकू से वार कर घायल कर दिया। हो-हल्ला करने पर जान से मारने की धमकी दी। एक अपराधी बाइक से उतरा व उसकी बाइक छीन ली। पाकेट से पैसे निकाल लिये और भेल्दी की तरफ फरार हो गए। उनको भागते देख हो-हल्ला किया। दर्जनों ग्रामीण जुटे। तब तक अपराधी फरार हो चुके थे।

- Advertisement -

कैदी वाहन में सुराख मामले में शामिल नक्सलियों पर दर्ज करें

सासाराम। कैदी वाहन में सुराख बना कर भागाने की साजिश को नाकाम करने की पुलिस कर्रवाई सराहनीय रही। साजिश में शामिल नक्सलियों पर प्राथमिकी दर्ज कर करवाई करे। आईजी नैयर हसनैन खान ने रविवार को यहां सिंचाई  आईबी में वाहन में सुराख बना कर नक्सलियों के भगाने की साजिश के मामले की जांच की। उन्होंने साजिश नाकाम करने की रोहतास पुलिस की कार्रवाई की सराहना की और इस मामले में नक्सलियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि कैदी भगाने के मामले में जो भी दोषी हो, उस पर कार्रवाई करें। उन्होंने कैदी वाहन का भी निरीक्षण किया। विदित है कि सासाराम मंडल कारा से डेहरी  अनुमंडल न्यायालय लाने के दौरान कैदी वाहन में सुराख बना कर भागने की नक्सलियों की साजिश को पुलिस ने विफल किया था। जांच के दौरान मौके पर प्रभारी डीआईजी विनय कुमार,एएसपी अभियान दुर्गेश कुमार, एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी व मुख्यालय डीएसपी उपथित थे।

 

- Advertisement -