एशिया पैसिफिक में सबसे तेज प्रगति रहा भारत: राजीव रंजन 

0
180
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पटना। मोदी राज में भारत की समृद्धि लगातार बढ़ने की बात कहते हुए भाजपा प्रवक्ता सह पूर्व विधायक श्री राजीव रंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने एक और उपलब्धि हासिल की है। एशिया प्रशांत देशों में भारत सबसे तेजी से तरक्की करने वाला देश बन गया है। अंतरराष्ट्रीय थिंक-टैंक लेगाटम इंस्टीट्यूट के 12 वें सालाना वैश्विक समृद्धि सूचकांक में भारत 19 पायदान की लंबी छलांग लगाते हुए 94वें स्थान पर पहुंच गया है।

इस सूची में दुनिया के सबसे समृद्ध देश की पहचान के लिए सौ से ज्यादा मानदंडों पर सभी देशों के परखा गया था। 2013 में भारत इस सूची में 113वें नंबर था, लेकिन मोदी राज में बीते चार वर्षों में में हुए क्रांतिकारी विकास कार्यों की बदौलत भारत ने अभूतपूर्व प्रगति की है।  सूचकांक को तैयार करने के लिए अपनाए गए 100 मानकों को नौ स्तंभों के आधार पर आंका गया। इसके तहत भारत आर्थिक गुणवत्ता में 58वें पायदान पर, कारोबारी माहौल में 51वां स्थान, प्रशासन में 40वें, निजी स्वतंत्रता में 99वें, सामाजिक पूंजी में 102वें, संरक्षण और सुरक्षा में 104वें, शिक्षा में 104वें, स्वास्थ्य में 109वें और प्राकृतिक पर्यावरण में 130वें स्थान पर है। भारत की इस नयी उपलब्धि से उन सभी के मुंह पर ताले जड़ जाने चाहिए, जो सरकार के खिलाफ लगातार दुष्प्रचार कर रहे हैं।

- Advertisement -

श्री रंजन ने आगे कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत इस तरह के कई मुकाम हासिल कर चुका है। याद करें तो हाल ही में जारी की गई विश्व बैंक की ईज ऑफ डूईंज बिजनेस रिपोर्ट में भारत ने 23 रैंक की छलांग लगाई है। भारत अब गत वर्ष के 100 वें स्थान से ऊपर उठ कर 77वें पायदान पर आ गया है।

यह भी पढ़ेंः 2030 में दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत : राजीव

ज्ञातव्य हो कि 2014 में भारत इस सूची में 142 वें स्थान पर था। विश्व आर्थिक मंच (WEF) के वैश्विक प्रतिस्पर्द्धा सूचकांक 2018 में भारत पांच स्थान ऊपर चढ़कर 58वें स्थान पर पहुंच गया है।  अफ्रएशिया बैंक की वैश्विक संपत्ति पलायन समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार भारत आज दुनिया का छठा सबसे धनी मुल्क बन चुका है। रिपोर्ट के अनुसार 2027 तक भारत, ब्रिटेन और जर्मनी को पछाड़ कर दुनिया का चौथा सबसे धनी देश बन जाएगा। जाहिर है कि विपक्षी लाख भ्रम फैलाएं, लेकिन मोदी जी के विकास कार्यों से भारत की लगातार बढती साख दुनिया में चर्चा का विषय बन चुकी है।

यह भी पढ़ेंः भाजपा का दावा-मोदी राज में विकास कार्यों की गति दोगुनी से भी तेज

- Advertisement -