BIHAR BRIEF- बेगूसराय में प्रसाद खाने से 35 बच्चे हुए बीमार

0
116
बिहार
बिहार

बेगूसराय (नंदकिशोर सिंह)। छौडाही थाना क्षेत्र के पताही और मटिहानी गांव में विश्वकर्मा पूजा का प्रसाद खाने के बाद लगभग 35 बच्चे बीमार हो गये हैं। इस घटना की सूचना वहाँ के ग्रामीणों द्वारा मीडिया को दी गयी। इतनी संख्या में एक साथ बच्चों के बीमार पड़ने के बाद परिजनों में हड़कंप मचा है।

इसकी सूचना मिलते ही डाक्टरों की टीम दोनों गाँवों में बीमार पड़े बच्चो का इलाज करने के लिए पहुँच चुकी है। जानकारी मिल रही है कि कुछ बीमार बच्चों का इलाज छौड़ाही पीएचसी अस्पताल में तो कुछ बच्चों का इलाज खोदावंदपुर के सरकारी और निजी क्लीनिक में चल रहा है। सभी बच्चे फिलहाल खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं।

- Advertisement -

गोली लगने से घायल : चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा गांव में सोमवार की देर रात खरैता निवासी 45 वर्षीय चंडिका देवी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली   जबड़े में लगने की सूचना है। जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। थानाध्यक्ष गुंजन कुमार ने घटना की पुष्टि की है।

खबरें मुजफ्फरपुर कीः  मिठनपुरा थाना क्षेत्र के खादी भंडार चौक के पास दो गुटों में हुई मारपीट मामले की जांच करने गई पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस जमादार को लोगों ने पीट दिया। पुलिस के वाहन को भी तोड़-फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

  • लूटपाट के उद्देश्य से अपराधियों ने दामोदरपुर में युवक को गोली मार दी। बैरिया के जानकी अस्पताल में घायल युवक का इलाज चल रहा है।
  • बस की टाइमिंग को लेकर उत्पन्न विवाद में दो बस मालिकों और उनके कर्मचारियों के बीच बैरिया बस पड़ाव में भिड़ंत हो गयी। दोनों पक्षों के बीच फायरिंग और मारपीट भी हुई। मारपीट में दो और गोली लगने से एक पक्ष के तीन लोग घायल बताये जाते हैं। घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची और 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार की रात घटी इस घटना को लेकर बैरिया  बस पड़ाव में वर्चस्व को लेकर वाहन मालिकों के दो पक्षों में तनाव बरकरार है।
  • अहियापुर थाना क्षेत्र के सिमराहा चतुर्भुज गांव में अवैध संबंध की आशंका से घिरे पुत्र ने माँ और पत्नी के साथ मिलकर पिता की चाक़ू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पुत्री ने भाई-भौजाई और माँ के खिलाफ पिता की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
  • मीनापुर थाना क्षेत्र के निहालपुर हाई स्कूल के पास विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुई फायरिंग। मुकेश राम का 15 वर्षीय पुत्र गोली लगने से घायल हो गया। घायल युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
  • अहियापुर के बखरी में ऑटो की ठोकर से सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर बलुआ के तमन्ना खान नामक व्यक्ति की मौत हो गयी।
  • पारु थाना के कोईरिया निजामत पंचायत के केशोपुर बभंगाओ में अज्ञात महिला एवं कर्जा थाना के रक्शा बगाही गांव स्थित तिरहुत नहर से अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ेंः बेगूसराय का कुख्यात अपराधी संतोष पुलिस के हत्थे चढ़ा

- Advertisement -