Mr. and Miss India का आडिशन नवंबर में, रजिस्ट्रेशन शुरू

0
138

पटना। आव्या प्रोडक्शन के बैनर तले राष्ट्रीय स्तर पर mr. and miss इंडिया का प्रोग्राम कराया जा रहा है, जो भारत के 90 शहरों में आयोजित किया जाएगा। इसके तहत फाइनल में चुनकर लड़के व लड़कियां मुंबई पहुंचेंगे। इस प्रोग्राम का ऑडिशन नवंबर में शुरू होगा।

यह भी पढ़ेंः विपक्षी एकता चुनाव से पहले संभव नहीं दिखती

- Advertisement -

इसमें शामिल होने के लिए शुल्क 1000 रुपये है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व स्थल रजिस्ट्रेशन सभी वर्गों के लिए चालू कर दिया गया है। ऑडिशन का ड्रेस कोड लड़कों के लिए काला जीन्स व उजला टी शर्ट एवं लड़कियों के लिए काला जीन्स, टी शर्ट व हील्स जरूरी है। यह प्रोग्राम पांच राउंड में सम्पन्न होगा।

यह भी पढ़ेंः BIHAR में शुरू हुआ MISSION- 2019 पर सभी दलों का मंथन

प्रोग्राम में जीते हुए लड़के को गोल्डन क्राउन व जीतने वाली लड़कियों को गोल्डन ब्राउन से सम्मानित किया जाएगा और विजेता को एक लाख 51 हजार नगद दिया जाएगा। जीते हुए विजेता को आव्या प्रोटेक्शन के तहत बनने वाली फिल्मों में सीधी एंट्री है।

आपको बता दें कि आव्या प्रोडक्शन के प्रोड्यूसर अनुज कुमार बहुत सारी फिल्में बना चुके हैं। उनके प्रोडक्शन के तरफ से यह प्रोग्राम किया जा रहा है। इस प्रोग्राम के ऑर्गनाइजर हैं अंतरिक्ष पांडेय व डायरेक्टर अंशिका सिंह व महिर पांडेय। इस प्रोग्राम में बॉलीवुड इंडस्ट्री के ढ़ेर सारे अभिनेता व अभिनेत्री शिरकत करने वाले हैं। समाजसेवी, गरीबों की मदद करने वाले युवा भाई अनुज ने हाल ही में केरल में बाढ़ पीड़ितों के बीच अपने फाउंडेशन के तरफ बहुत मदद की। इनकी समाजसेवा की चर्चा जगजाहिर है। ये गरीब गुरुबों की सेवा करने से कभी पीछे नहीं हटते हैं। समाज के सभी वर्गों के सुख-दुख में ये हमेशा तैयार रहते है। उनके कार्यों के बदौलत लोग इन्हें अब गरीबों के मसीहा के नाम से पुकारने लगे हैं।

यह भी पढ़ेंः मदन मोहन झा को मिली बिहार प्रदेश कांग्रेस की कमान

- Advertisement -