भोजपुरी फिल्म- काजल 21 जून को बिहार-झारखंड में होगी रिलीज

0
571

पटना। भोजपुरी फिल्म- काजल 21 जून को बिहार-झारखंड में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में आदित्य मोहन दूबे और काजल यादव मुख्य भूमिका में हैं। मिस्टर बिहार आदित्य मोहन दुबे (फिल्म-अभिनेता) बेतिया (बिहार) के रहनेवाले हैं। इनके माता-पिता इनको एक ऑफिसर बनाना चाहते थे, लेकिन इनके मन में कुछ और था। ग्रेजुएशन करने के बाद वह दिल्ली चले गए और वहां थियेटर ज्वाइन कर लिया। उन्होंने ठान ली थी कि चाहे कुछ भी हो जाये, हमें अपनी मिट्टी- बेतिया का नाम रौशन करना है।

यह भी पढ़ेंः बिहार में 8000 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति जून 2020 के पूर्व

- Advertisement -

बहुत छोटी जगह से आकर फिल्म अभिनेता बनना बहुत कठिन था और उन्होंने दिल्ली से मुंबई जाने का मन बना लिया। मुंबई में वे अनजान थे और जो कुछ जानने वाले थे भी, उन्होंने ने भी उनसे दूरी बना ली। उन्होंने मुंबई में कुरियर बॉय का काम भी किया और ऐड शूट, मॉडलिंग, करना प्रारम्भ किया।

यह भी पढ़ेंः BJP और JDU की युगलबंदी बरकरार रहेगी, दोस्ती में दरार नहींst

लोगों ने उनकी मेहनत और काबिलियत को पहचाना और उन्होंने 2014 में अपनी पहली भोजपुरी फिल्म “विजयपथ एगो जंग” में दर्शकों का मन मोह लिया। फिल्म “विजयपथ एगो जंग” ने सफलता का परचम लहराया। अभिनेता आदित्य मोहन ने अपनी मेहनत और काबिलियत से 2014 से अब तक लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम किया और कई सफल फिल्में दी। जिनमें “विजयपथ एगो जंग”, आखिर कब तक, स्वर्ग, मोहब्बत के सौगात, इंडिया vs पाकिस्तान रही हैं। फिलवक्त वह मोतिहारी में फिल्म “करजा माई माटी के” की शूटिंग निशा दुबे के साथ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः बिहार में बुजुर्गों का अब बढ़ेगा सम्मान, उनकी जरुरतें भी पूरी होंगी

मिस्टर बिहार एवं काजल यादव अभिनीत फिल्म “काजल” महिला सशक्तीकरण पर आधारित पारिवारिक फिल्म हैं। यह 21 जून को बिहार और झारखंड में रिलीज हो रही है। इस फिल्म से अभिनेता आदित्य मोहन और अभिनेत्री काजल यादव को बहुत उम्मीद है।

यह भी पढ़ेंः रेप..रेप..रेप, मासूम बच्चियां बन रही दरिंदगी का शिकार

फिल्म ‘काजल’ में आदित्य मोहन, काजल यादव, अयाज खान, अनूप अरोड़ा, पुष्पक शुक्ला, शम्स आगाज, उदय श्रीवास्त व दिलीप सिन्हा मुख्या भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी ब्रज भूषण ने लिखी है। यू-ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे और भोजपुरी सनसनी काजल राघवानी भी फिल्म में ठुमके लगाती नजर आयेंगी। निर्देशक ब्रजभूषण ने सभी फ्रेम को बेहद सलीके से सजाया है।

यह भी पढ़ेंः योग मानव स्वास्थ्य की दिशा में सकारात्मक नजरिया है

- Advertisement -