बंगाल के मुर्शिदाबाद में मंत्री जाकिर हुसैन पर जानलेवा हमला

0
367
पश्चिम बंगाल के मंत्री जाकिर हुसैन पर मुर्शिदाबाद के नीमता स्टेशन पर  कल रात हुए बम हमले की जांच अब एनआईए करेगी। टीम रवाना हो गयी है।
पश्चिम बंगाल के मंत्री जाकिर हुसैन पर मुर्शिदाबाद के नीमता स्टेशन पर  कल रात हुए बम हमले की जांच अब एनआईए करेगी। टीम रवाना हो गयी है।

कोलकाता। मंत्री जाकिर हुसैन पर जानलेवा हमला हुआ है। बंगाल के मुर्शिदाबाद में हमला उस वक्त हुआ, जब वे कोलकाता जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। नीमतीता स्टेशन  पर राज्य के मंत्री जाकिर हुसैन पर बुधवार रात को  बम मार कर  हत्या करने की कोशिश की  गई। इस हमले में  मंत्री समेत कई और लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। घायल  मंत्री को पहले  स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया,  बाद में उन्हें  बरहमपुर स्टेट  जनरल अस्पताल में रेफऱ किया गया। देर रात मंत्री की हालत खराब होने पर उन्हें कोलकाता  ले आया गया।

पुलिस सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक  कल रात  कोलकाता  जाने वाली  ट्रेन पकड़ने के लिए  नीमतीता स्टेशन पर वे अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। वह नीमतीता स्टेशन के दो नंबर प्लेटफार्म पर  अपने समर्थकों के साथ बात कर रहे थे। अचानक बदमाशों ने चारों तरफ से उन्हें घेर कर उन पर बम से हमला कर दिया।

- Advertisement -

इस हमले में मंत्री जाकिर हुसैन समेत कई और लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें   बहरामपुर स्टेट जनरल अस्पताल में भेज दिया गया। मंत्री के पैर में 14 टांके लगाने पड़े। देर रात मंत्री की हालत खराब होने पर उन्हें कोलकाता स्थानांतरित किया गया।

मंत्री की सुरक्षा होते हुए भी किस तरह उन पर हमला हुआ, यह चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक  अपने समर्थकों से घिरे होने के कारण मंत्री की सुरक्षा   में कार्यरत पुलिस जवान घटना के समय थोड़ी दूर पर खड़े थे। संभव है, यह साजिश का हिस्सा हो या फिर हमलावर ऐसे ही मौके की तलाश में हों।

कांग्रेस-भाजपा ने तृणमूल पर जताया शक

इधर इस घटना के बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी  व  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने राज्य की कानून व्यवस्था पर ही सवाल उठा दिए हैं। उन दोनों का कहना है कि  सुरक्षा रहने के बावजूद अगर मंत्री पर हमला होता है तो आम आदमी का क्या होता होगा।

अधीर रंजन चौधरी का कहना है कि  जाकिर हुसैन काफी सज्जन व्यक्ति हैं। गौ तस्करी समेत मुर्शिदाबाद में चल रहे विभिन्न गैर कानूनी कामों का वे विरोध करते रहे हैं। इसीलिए तृणमूल कांग्रेस का एक तबका उनसे नाखुश था। उनका यह भी आरोप है कि स्थानीय पुलिस भी उनसे खफा थी। अधीर रंजन चौधरी ने सीधा आरोप लगाया कि तृणमूल के  लोगों ने उन पर जान-बूझ कर हमला कराया। इधर तृणमूल नेता कुणाल घोष का कहना है कि  सुनियोजित तरीके से उन पर हमला करवाया गया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। चूंकि घटस्थाल रेल परिसर है, इसलिए रेल मंत्री की जिम्मेवारी बनती है कि वे जांच कराएं।

यह भी पढ़ेंः कोलकाता में रहते हैं तो अब 5 रुपये देकर खाइए अंडा-भात(Opens in a new browser tab)

- Advertisement -