झारखंड में डॉक्टर पर हमला करने वाले 24 घंटे में गिरफ्तार होंगे

0
174
एक कार्यक्रम में झारखंड के मुख्य सचिव डीके तिवारी
एक कार्यक्रम में झारखंड के मुख्य सचिव डीके तिवारी

रांची। झारखंड में डाक्टर पर हमला करने वाले लोगों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया जायेगा। मुख्य सचिव डीके तिवारी ने शनिवार को यह आदेश दिया। रांची जिला के रिंची अस्पताल में एक मरीज की मृत्यु के बाद तोड़फोड़ और डॉक्टर पर हमला  किए जाने की घटना को शर्मनाक बताते हुए मुख्य सचिव ने जिले के एसपी को 24 घंटे के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर अगर स्थानीय थाना के पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आती है तो उन पर भी कार्रवाई करें।

मुख्य सचिव ने कहा कि यदि किसी को शिकायत होती है तो उसे कानून के तहत ही काम करना होगा। कानून व्यवस्था को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती है। ऐसा करने वालों के विरुद्ध प्रशासन कड़ाई से निपटे। मुख्य सचिव ने इस संबंध में डीजी पुलिस केएन चौबे से बात की और यह कहा कि राज्य के चिकित्सकों को सुरक्षा दी जाए, ताकि वे अपने कर्तव्यों का निष्पादन ठीक से कर सकें।

- Advertisement -

मुख्य सचिव ने राज्य के सभी डीसी-एसपी को भी यह निर्देश दिया है कि वे अपने अपने जिले में ऐसी घटना दोबारा न घटे, इसकी मुकम्मल व्यवस्था करें। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि डाक्टरों की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित होनी चाहिए।

दो दिवसीय झारखंड स्टार्टअप हैकाथन 2019 का उद्घाटनः मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी ने स्टार्टअप को समय की मांग बताते हुए इससे जुड़नेवालों से कहा कि देखें वह सब जो सभी देखते हैं, लेकिन हम सोचें वो जो बहुत थोड़े लोग ही सोचते हैं। जीवन के हर क्षेत्र में यही आपको दूसरे से अलग करेगा। उन्होंने कहा कि प्राचीन भारत में ऋषि-मुनियों की चिंतन परंपरा से हमें जीवन को आसान बनाने के टिप्स मिलते थे। आज के डिजिटल युग की समस्याएं और आवश्यकताएं अलग हैं। इसलिए उसका समाधान भी अलग होगा और समाधान की राह रिसर्च, इनोवेटिव आइडिया और वैल्यू एडिशन से होकर निकलेगी। स्टार्टअप का मूल फंडा भी यही है। मुख्य सचिव शनिवार को होटल बीएनआर चाणक्या में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय झारखंड स्टार्टअप हैकाथन 2019 के उद्घाटन के अवसर पर पूरे देश से चयनित होकर आए स्टार्टअप इंटरप्रेन्योर को संबोधित कर रहे थे।

यह भी पढ़ेंः ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में झारखंड को नंबर-1 बनाना लक्ष्यः सीएम

मुख्य सचिव ने कहा कि अस्पताल, ट्रैफिक, बिजली, पानी, प्रदूषण, कचरा प्रबंधन जैसे तमाम सरकारी सेवा के क्षेत्र हैं, जहां राज्य को इनोवेटिव अइडिया के साथ स्टार्टअप की जरूरत है। वहीं राज्य में अनेक भाषा-भाषी के लोग हैं, जिनके स्पीच और स्क्रिप्ट को रियल टाइम अनुवाद के स्टार्टअप की जरूरत है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले चीनी राजदूत मुख्यमंत्री से मिलने आए थे, उनके कान में एक ऐसा डिवाइस लगा था, जो मुख्यमंत्री की हिंदी को चीनी भाषा में तत्काल अनूदित कर रहा था।

यह भी पढ़ेंः पटना में ‘एक शाम फरहत शहजाद के नाम’ का आयोजित

- Advertisement -