बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा- योग भारत की अनमोल देन

0
112
लव कुश टावर,पटना स्थित
लव कुश टावर,पटना स्थित "आध्यात्मिक सत्संग समिति" के सभागार में बच्चों के लिए योग पुस्तक का विमोचन करते हुए उपमुख्यमंत्री।

पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि योग दुनिया को भारत की अनमोल देन है। उन्होंने योग पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया। लव कुश टावर स्थित सभागार में आध्यात्मिक सत्संग समिति की ओर से आयोजित एक समारोह में हृदय नारायण झा द्वारा लिखित ‘बच्चों के लिए योग’ पुस्तिका का विमोचन करते हुए सुशील कुमार मोदी कहा कि योग दुनिया को भारत की अनमोल देन हैं। राज्य सरकार ने सप्ताह में एक दिन खेल-कूद के लिए एक घंटी निर्घारित की है, जिसमें अन्य खेलों के साथ योग को भी शामिल किया जायेगा। योग को युगानूकुल बना कर आम लोगों के बीच प्रचारित-प्रसारित करने की जरूरत है।

श्री मोदी ने कहा कि दुनिया को शून्य, एस्ट्रानोमी, शल्य चिकित्सा, आयुर्वेद और योग भारत की देन है। तक्षशिला दुनिया का पहला विश्वविद्यालय था। आक्सफोर्ड विश्विविद्यालय की स्थापना से काफी पहले पांचवीं सदी में ही नालंदा विश्वविद्यालय की ख्याति पूरी दुनिया में थीं। भारत सदियों से ज्ञान की भूमि रहा है।

- Advertisement -

श्री मोदी ने कहा कि भारतीय अवधारणा के तहत मनुष्य केवल शरीर नहीं, बल्कि शरीर के साथ मन, बुद्धि और आत्मा का समन्वित रूप है। नियमित योग करने वाले व्यक्ति के जीवन में बदलाव आना स्वाभाविक है। योग को प्रारंभ में योग्य शिक्षक/प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में ही करना चाहिए।

आध्यात्मिक सत्संग समिति पटना के स्कूलों में ‘बच्चों के लिए योग’ पुस्तिका की एक लाख प्रतियां वितरित करेगी। इस मौके पर आध्यात्मिक सत्संग समिति के संरक्षक डा. चन्द्रभूषण मिश्र, अध्यक्ष गणेश खेतड़ीवाल, भारत विकास परिषद के महासचिव विमल जैन और पुस्तिका के लेखक हृदय नारायण झा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

सुशील मोदी के ट्वीट

  • भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस  की नीति की वजह से एनडीए सरकार पिछली यूपीए सरकार के समय का एक और घोटाला उजागर करने में सफल हुई। सीबीआई ने तीन साल की शुरुआती जांच में पाया कि स्विट्जरलैंड से वायुसेना के लिए 75 ट्रेनर विमान खरीदने में जिस शख्स को 350 करोड़ की दलाली दी गई, उसी ने राहुल गांधी के बहनोई राबर्ट वाड्रा के लिए लंदन में सम्पत्ति खरीदी। जिनके शासनकाल में सामरिक खरीद में दलाली की सेंध लगा कर सेना को कमजोर रखने की साजिश हुई, वे सत्ता जाने के बाद सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हैं, सबूत मांगते हैं या मजाक उड़ाते हैं।
  • कृष्ण भक्त होने के नाते तेजप्रताप यादव ने भले ही चारा घोटाला में सजायाफ्ता अपने पिता लालू प्रसाद से मिल कर उन्हें श्रीमद्भगवत गीता की पवित्र प्रति भेंट की, लेकिन गीता पर हाथ रख कर लालू प्रसाद ने यदि सच का साथ दिया होता, तो न वे जेल में होते, न उनका परिवार गरीबों-गोपालकों के विकास की फिक्र करने के बजाय बेनामी सम्पत्ति बनाने में लिप्त हुआ होता। गीता कोई गिफ्ट आइटम नहीं,  बल्कि जीवन को सात्विक बनाने का मंत्र है।

यह भी पढ़ेंः बिहार में 141.43 करोड़ की लागत से 5 जिलों में बनेंगी सड़केंः मंत्री

यह भी पढ़ेंः नेपाल में माहवारी के दौरान महिलाएं अलग झोपड़ी में रहती थीं

यह भी पढ़ेंः बिहार को 2025 तक टी.बी से मुक्त बनाने का लक्ष्य

यह भी पढ़ेंः कम्युनिस्ट भी टोना-टोटका, भविष्यवाणी में भरोसा रखते हैं!

यह भी पढ़ेंः शिशुओं के 100 बेड के ICU के लिए 100 करोड़ मांगा सुशील मोदी ने

- Advertisement -