अजीम प्रेमजी को मुसलमान से अधिक भारतीय होने पर गर्व है

0
2103
अजीम प्रेमजी
अजीम प्रेमजी

अजीम प्रेमजी को मुसलमान से अधिक भारतीय होने पर गर्व है। हालांकि बहुत से लोगों को यह मालूम भी नहीं कि अजीम प्रेमजी मुसलमान हैं। मुसलमान होने के नाते उन्होंने मुसलिम देशों के कई आकर्षक प्रस्ताव उन्होंने इसलिए ठुकरा दिये कि उन्हें भारतीय कहलाना पसंद है। सीमा राय द्विवेदी ने अपने फेसबुक वाल पर अजीम प्रेमजी के बारे में रोचक जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि हाल ही में हुई देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अम्बानी के घर की शादी की बात आज हर कोई कर रहा है, जबकि भारत में हुई एक और शादी की, एक और कहानी मौजूद है, जिसकी कोई चर्चा नहीं है। यह कहानी है मल्टी नेशनल कम्पनी विप्रो के मालिक अज़ीम प्रेमजी के दो बेटों की शादी की।

यह भी पढ़ेंः भारत की एक लड़की की होती है हर बात सच, जानिये कैसे

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः आइए आपको मिलाते हैं पटना की फुलझड़ी प्रिया मल्लिक से

पहले आपको बताये के अज़ीम प्रेम जी कौन है? अज़ीम प्रेम जी वो शख्स हैं, जिनके दादा जी को पाकिस्तान गवर्नमेंट पाकिस्तान में रहने के लिए वहाँ के होम मिनिस्टर का पद देने को तैयार थी, लेकिन देश प्रेम के चलते उन्होंने वह पैगाम ठुकरा दिया।

यह भी पढ़ेंः सिरफिरे ने बंदूक के बल पर भोजपुरी अभिनेत्री ऋतु सिंह को बनाया बंधक

अजीम प्रेम जी वो शख्स हैं, जिसके पास दुनिया भर के मुस्लिम में सबसे ज्यादा पैसा है, सऊदी अरब के बादशाह के बाद। यानी के वो दुनिया के दूसरे सबसे अमीर मुस्लिम व्यक्ति हैं। यह जानना दिलचस्प है कि अजीम प्रेम जी की कुल जायजाद 15.6 अरब डॉलर की है और वो लगभग 8 अरब डॉलर दान में दे चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः बंगाल में कम्युनिस्ट भी रहे NDA के साथ, गणशक्ति ने भी माना 

अजीम प्रेमजी वो व्यक्ति हैं, जिन्होंने कुछ साल पहले अरब देशों द्वारा दिया गया बेस्ट मुस्लिम बिजनेस पर्सन ऑफ द वर्ल्ड का पुरस्कार सिर्फ इसलिए ठुकरा दिया था कि वो बेस्ट मुस्लिम पर्सन का था। उनका कहना था कि अगर उनको बेस्ट इंडियन पर्सन बुलाया जाता तो ज्यादा अच्छा था।

यह भी पढ़ेंः पश्चिम बंगाल में मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति ले डूबी ममता बनर्जी को

अजीम प्रेमजी वो व्यक्ति हैं, जिनके नाम में प्रेम लगाने से मुस्लिम मौलवियों को आपत्ति होती है। उनके नमाज न पढ़ने से उनको आपत्ति है। वो कट्टरपंथी नहीं हैं, इस बात से भी आपत्ति है। अजीम प्रेमजी मस्जिदों को दान नहीं देते हैं, इस बात से भी आपत्ति होती है। क्योंकि अजीम प्रेमजी अपने प्रॉफिट से 10% हिस्सा शिक्षा के लिए दान देते हैं।

यह भी पढ़ेंः महिला सशक्तीकरण की अनूठी पहल, 11वीं में लड़कियों का फ्री एडमिशन

आइये अब बात करते हैं उनके बेटों की हाल ही सम्पन्न हुई शादियों की। अज़ीम प्रेमजी आज भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उन्होंने अपने बेटों की शादी में ₹ 20 करोड़ सिर्फ इस शर्त पर खर्च किए कि दुनिया के जाने माने शीर्ष के टेक्नोक्रेट और प्रशासक शादी में भाग लें। उन्होंने और उनकी पत्नी ने शादी के कार्ड में अनुरोध किया कि “कृपया दुल्हनों के लिए उपहार में कुछ धन दान करें, जिससे लड़कियों के लिए स्कूल बनाये जा सकें!” जितना धन दान में आया, उतना ही प्रेमजी ने अपनी तरफ से मिला कर लड़कियों के स्कूल के लिए दान कर दिया, जो लगभग 250 स्कूलों के लिये पर्याप्त हो गया। बताया जाता है इस तरह कुल ₹ 400 करोड़ की राशि दान में एकत्र हो गयी। उच्चतम उपहार एचसीएल के शिव नाडर की तरफ से ₹ 45 करोड़ का प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ेंः पश्चिम बंगाल में अपना किला स्वयं ध्वस्त कर रहीं ममता बनर्जी

- Advertisement -