चिदंबरम की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस पोषित भ्रष्टाचारियों में खौफ- राजीव रंजन

0
93
चिदंबरम की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस पोषित भ्रष्टाचारियों में खौफ- राजीव रंजन

भ्रष्टाचार की जननी है कांग्रेस पार्टी

पटना: बीजेपी के प्रवक्ता सह पूर्व विधायक राजीव रंजन ने कांग्रेस पार्टी को भ्रष्टाचार की जननी करार देते हुए कहा कि, “कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और गांधी परिवार के खासमख़ास पी चिदंबरम की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस राज में पोषित सारे भ्रष्टाचारियों में खौफ भर गया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस के संरक्षण में हुए भ्रष्टाचारों की लिस्ट इतनी लंबी है कि इनकी कहानी आज तक समाप्त नहीं हो रही है।

देश ‘उनकी’ जागीर लगती थी और जनता उनकी गुलाम

राजीव रंजन ने बताया कि, “10 सालों में 12.5 लाख करोड़ डकारने वाले इनके नेताओं को देश अपनी जागीर लगती थी और जनता इनकी गुलाम। इसलिये इन्हें लगता था कि यह कुछ भी कर लें इनका कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता। लेकिन जनता ने प्रधानमन्त्री मोदी को सत्ता में लाकर इनका सारा खेल बिगाड़ दिया, जिसके दर्द से यह आज तक कराह रहे हैं।

- Advertisement -

कांग्रेस और भ्रष्टाचार का गठजोड़

राजीव ने पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि, “यह कांग्रेस और भ्रष्टाचार का गठजोड़ ही है कि इतने गंभीर मामले में चिदंबरम के फंसने के बाद उन्हें पार्टी से निकालने के बजाए उनकी पूरी पार्टी उनके बचाव में लगी हुई है। चिदंबरम के बचाव के पीछे दिए जा रहे तर्कों को भी देखें तो कोरी राजनीतिक बयानबाजी के अलावे कुछ और नजर नहीं आता। दरअसल चिदंबरम की हुई गिरफ्तारी के बाद इन्हें डर लग रहा है कि कहीं चिदंबरम उनका नाम न ले लें।”

उनको बचाने की साजिश, जो पहले से बेल पर चल रहे हैं

उन्होंने कहा कि, ऐसे भी देश का बच्चा-बच्चा जानता है कि कांग्रेस के जो नेता अपने मन से एक बयान तक नही दे सकते। उनमे खुद से करोड़ों-अरबों का घोटाला करने की हिम्मत हो ही नहीं सकती। रंजन ने बताया कि, सब जानते हैं इनकी डोर किसके हाथों में है। इसीलिए चिदंबरम के नाम हो रही यह सारी जद्दोजहद हकीकत में किसी और को बचाने की है, जो पहले से ही बेल पर चल रहे हैं।

कांग्रेस बताए कि, क्या उन्हें भारतीय न्याय व्यवस्था पर यकीन नहीं है?

रंजन ने आगे कहा “चिदंबरम की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस के कई नेता भाजपा पर साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं, जो कोरी बकवास के सिवाए और कुछ नहीं है। वह यह जान लें हवा में तीर चलाने से जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली। कांग्रेस बताए कि क्या उन्हें भारतीय न्याय व्यवस्था पर यकीन नहीं है? सियासी बयानबाजी के बजाए वे यह बताएं कि चिदंबरम के पास जो अरबों की संपत्ति है, क्या वह हवा से टपकी है?

रंजन ने कांग्रेस पार्टी के सलाह दिया कि, इस मसले पर छाती पीटने के बजाए, खुद से ही अपने समय हुए भ्रष्टाचार को कुबूल कर जनता से माफ़ी मांगें, जिससे कांग्रेस की बची-खुची साख रह जाए।

- Advertisement -