सारण के तरैया में 7 साल के बच्चे की हत्या कर शव पोखर में फेंका

0
436
सात साल के बच्चे की हत्या की सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम
सात साल के बच्चे की हत्या की सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम
सात साल के इसी मासूम की हो गयी हत्या
सात साल के इसी मासूम की हो गयी हत्या

छपरा। सारण के तरैया में 7 साल के बच्चे की हत्या कर शव पोखर में फेंक दिया। घर से साइकिल से निकला था गांव के बाजार में हवा भरवाने के लिये। सुबह आधा किमी की दूरी पर मिला उसका शव। हत्यारों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। यह भी पता नहीं चल पाया है कि हत्या किन कारणों से की गयी। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

यह भी पढ़ेंः राजीव गांधी पर मोदी का बयान भाजपा पर कहीं भारी न पड़ जाये

- Advertisement -

बताया जाता है कि तरैया थाना क्षेत्र के सरेया रत्नाकर गांव में 7 वर्षीय बच्चे की नृहंस हत्या कर शव को गाँव के नहर के पास अर्धनिर्मित पोखर में फेंक दिया गया। मृतक उक्त गाँव के रहने वाले छठू साह का पुत्र अंकुश कुमार बताया जाता है। मृतक के परिजनों ने बताया कि अंकुश पचरौड़ केडी पब्लिक स्कूल में नर्सरी में पढ़ता था।

यह भी पढ़ेंः क्या भारतीय जनता पार्टी की हालत इस बार चुनाव में पतली हो गयी है

वह सोमवार को स्कूल से आकर लगभग तीन बजे साइकिल लेकर गाँव के बाजार सरेया रत्नाकर प्रगति चौक पर साइकिल में हवा भरवाने गया था। देर साम तक लौट कर नहीं आया। तब घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रात में गाँव में बारात आयी थी। उसमें भी प्रचार किया गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

यह भी पढ़ेंः वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र

मंगलवार की सुबह मृतक की माँ रमिता देवी शौच के लिए घर से बाहर गयी थी तो नहर के किनारे एक पोखर में एक शव फेंका हुआ दिखा। उसकी पहचान अंकुश के रूप में हुई। बच्चे की दोनों आँख फोड़ दी गयी थीं। गुप्तांग भी क्षतिग्रस्त था। कमर के ऊपर चाकू घोंप कर उसकी हत्या की गयी है। घटना स्थल पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने श्वान दस्ता लेकर टीम की मदद से जाँच कर रहे हैं। अभी तक कोई ठोस सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

यह भी पढ़ेंः मदर इंडिया ने राजेंद्र कुमार को एक्सिडेंटल से मशहूर हीरो बनाया 

यह भी पढ़ेंः क्या आप जानते हैं कि चर्चित साहित्यकार मुद्राराक्षस भी चुनाव लड़े थे

- Advertisement -