प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 40 हजार लोगों के साथ करेंगे रांची में योग

0
114
योग दिवस की तैयारियों की जानकारी देते रांची के डीसी व एसएसपी
योग दिवस की तैयारियों की जानकारी देते रांची के डीसी व एसएसपी

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 40 हजार लोगों के साथ करेंगे रांची में योग। रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में सामूहिक योग के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके सफल आय़ोजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लोगों की सुविधाओं के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं। रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, अस्थायी शौचालय, मेडिकल टीम, एंबुलेंस और एनडीआरएफ के साथ सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पर्याप्त संख्या में जवानों की तैनाती की गई है।

मंच पर प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद येसो नाइक और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री के प्रवेश के लिए तीन एंट्री प्वाइंट बनाए गए हैं। इनमें से किसी एक एंट्री प्वाइंट से प्रधानमंत्री मंच तक जाएंगे। योग करने वालों के लिए सुबह 3 बजे से एंट्री प्रारंभ होगी। प्रवेश के लिए 11 प्रवेश द्वार बनाए गए हैं।

- Advertisement -

लोगों के लिए सीटिंग अरेंजमेंट निर्धारित कर दी गई है। योग शिविर में आने वालों के आवागमन हेतु मुफ्त बस सेवा का परिचालन 20 जून की रात्रि से होगा। योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हो रहे लगभग 40 हजार लोगों में से करीब 28 हजार सामान्य जन हैं। 10 हजार लोगों ने ऑनलाइन निबंधन कराया है।

यह भी पढ़ेंः झारखंड के संथाल परगना में कब्जाधारी को प्रधानमंत्री आवास

वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला बल, इंडिया रिजर्व बटालियन झारखंड आर्म्ड फोर्स और रैपिड एक्शन फोर्स के जवान कार्यक्रम स्थल पर तैनात किए गए हैं। 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित की गई है। हर चेकिंग प्वाइंट पर 6-7 डीएफएमजी लगाए गए हैं। पार्किंग एरिया में भी जवान तैनात रहेंगे। लोगों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी बनाया गया है।

कार्यक्रम स्थल में होंगी ये सुविधाएं

  • 400 अस्थायी शौचालय की व्यवस्था
  • 200 से ज्यादा पेयजल प्वाइंट्स
  • 100 के लगभग पानी के टैंकर
  • 08 मेडिकल रिस्पांस टीम
  • 21 एंबुलेंस की हुई तैनाती
  • 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे
  • 28 डिस्प्ले स्क्रीन कार्यक्रम स्थल में

यह भी पढ़ेंः ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में झारखंड को नंबर-1 बनाना लक्ष्यः सीएम

- Advertisement -