प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार की देर शाम रांची पहुंचे

0
76
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार की देर शाम रांची पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार की देर शाम रांची पहुंचे

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार की देर शाम रांची पहुंचे। वह कल रांची के प्रभात तारा मैदान सामूहिक योग कार्यक्रम में 40 हजार लोगों के साथ हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनकी आगवानी की।  मुख्यमंत्री रघुवर ने झारखंड के लोगों से योग करने की अपील की। उन्होंने ने कहा कि योग और प्रार्थना से दिन की शुरुआत करें। मैं भी योग और प्रार्थना से ही शुरू करता हूँ। योग की शक्ति से रोग और परेशानियां भी दूर होती हैं। योग हमारे न सिर्फ शरीर के लिए, बल्कि हमारे मन और बुद्धि के लिए भी काफी फायदेमंद है। योग एक विज्ञान है। योग कल्याण का विज्ञान, निरोगी काया का विज्ञान, शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग, जिसे कुछ वर्षों पहले ऋषि-मुनियों की साधना और स्वस्थ जीवन का आधार माना जाता था, आज के वर्तमान समय में सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व की रगों में योग प्रवाहित हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को अंतरराष्ट्रीय पटल पर स्थापित किया। प्रधानमंत्री ने योग को विश्व भर में नया आयाम दिया है। पूरी दुनिया 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाती है।

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः बिहार को 2025 तक टी.बी से मुक्त बनाने का लक्ष्य

यह भी पढ़ेंः कम्युनिस्ट भी टोना-टोटका, भविष्यवाणी में भरोसा रखते हैं!

मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे पहले नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा था। 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने योग दिवस के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। इस फैसले का समर्थन विश्व के 177 से भी अधिक देशों ने किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 जून का दिन झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन है, जहां प्रधानमंत्री अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा की धरती से पूरी दुनिया को योग का संदेश देंगे।

यह भी पढ़ेंः बिहार में 141.43 करोड़ की लागत से 5 जिलों में बनेंगी सड़केंः मंत्री

यह भी पढ़ेंः नेपाल में माहवारी के दौरान महिलाएं अलग झोपड़ी में रहती थीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि पांचवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन है। 21 जून को झारखंड की धरती से पूरी दुनिया के लोग प्रधानमंत्री और झारखंड के योग प्रेमियों को देखेंगे, यह झारखंड के लिए गौरव की बात है और इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री को जाता है। पार्लियामेंट चलते हुए भी प्रधानमंत्री ने योग की महत्ता को समझा और महत्वपूर्ण समय निकालकर झारखंड में योग में शामिल होने के लिए वे पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः योग को नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में स्थापित कियाः रघुवर

यह भी पढ़ेंः बिहार के मुजफ्फरपर से निकल कर 13 जिलों तक फैला AES

राज्य सरकार ने इस आयोजन को बेहतरीन करने के लिए सारी तैयारियां चुस्त-दुरुस्त तरीके से की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि तैयारियों को लेकर मैं खुद तैयारी का जायजा करने गया था. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और केंद्रीय आयुष विभाग के अधिकारी अच्छी तैयारी की है. रांची के साथ-साथ राज्य के सभी प्रखंड और जिला स्तर पर भी हमारे पदाधिकारियों द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने झारखंड के प्रत्येक नागरिक से अपने अपने स्तर से योग कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी महती भूमिका निभाने की अपील की है।

यह भी पढ़ेंः Jharkhand के लोग बिजली संकट से परेशान हैं

- Advertisement -