समस्तीपुर में 2 सड़क दुर्घटनाओं में 4 की मौत, 3 घायल

0
164
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग एक बार उठी है। नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार की खस्ताहाली उजागर होने के बाद नीतीश कुमार ने अपनी पुरानी मांग रिपीट कर दी है।
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग एक बार उठी है। नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार की खस्ताहाली उजागर होने के बाद नीतीश कुमार ने अपनी पुरानी मांग रिपीट कर दी है।

ट्रक और कार की टक्कर में कार की  परखचे उड़े, 2 मरे

समस्तीपुर। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग हादसों में 4 की मौत हो गयी और 3 लोग घायल हो गये।पहली घटना थाना क्षेत्र  के चांदचौर गांव में एनएच 28 पर हुई। दूसरी घटना मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के टेडी बाजार की है। इसमें 2 भाइयों की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी। बीती रात ट्रक और कार की टक्कर में 2 की मौत और 3 के घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। मृतकों की पहचान सुनील कुमार यादव (35) और मुकेश कुमार यादव के रूप में की गयी है। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों का इलाज मुसरीघरारी के एक निजी नर्सिंग होम में कराया जा था, लेकिन रातोंरात घायलों के शुभचिंतक उन्हें बेहतर उपचार के लिए दरभंगा ले गये। बताते चलें कि उक्त सभी लोग मुंगेर से लखनऊ के लिए निकले थे। ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक की चपेट में आ गए। इससे कार के परखचे उड़ गए। कार में सवार मुकेश यादव (30) और सुनील कुमार (40) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों झारखंड के बताये जाते हैं।

- Advertisement -

वहीं उनके साथी  राजीव झा (बेगूसराय), तुषार रंजन (झारखंड) और अरविंद कुमार (मुंगेर) घायल हो गए। ये सभी लोग मुंगेर से लखनऊ जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही उजियारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह अपने दल बल के साथ पहुंचे और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उधर मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के टेडी बाजार में शनिवार को सड़क हादसे में दो युवकों की मौत की खबर प्रकाश में आयी है। इनकी पहचान अरबिंद राम (25 वर्ष) व नंदन कुमार (24 वर्ष) के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार दोनों चचेरे भाई बहन के यहाँ खेसराहा जा रहे थे। उक्त सड़क के बीच ही गिर जाने के कारण हो हादसा हो गया। दोनों को सर में काफी चोट आई। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। बताया जाता है कि सड़क पर गाड़ी काफी तेज थी, लेकिन ग्लेमर में डिस्क ब्रेक के कारण बाइक घिसटती चली गयी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये समतीपुर भेज दिया।

- Advertisement -