शव लेकर आ रहा एंबुलेंस ट्रक से टकराया, 3 की मौत, दो जख्मी

0
77

गुजरात से शव लेकर 5 लोग जा रहे थे धनबाद, सासाराम में दुर्घटना

सासाराम रोहतास ग्रामीण थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव के समीप एनएच-2 पर गुजरात से धनबाद जा रही एंबुलेंस व ट्रक में टक्कर हो जाने के कारण उस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से किसी तरह घायलों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

सासाराम ग्रामीण थाना अध्यक्ष कुमार गौरव ने बताया कि गुजरात से धनबाद शव लेकर एंबुलेंस ले जा रहा था। वह एनएच-2 पर ट्रक से टकरा गयी। एंबुलेंस पर सवार गोविंदा डी निवासी शमीम अहमद, साजन अहमद और सेराज अहमद की मौत हो गई। घायलों में राजू ठाकुर (गुजरात) और प्रभु जी ठाकुर (गुजरात) का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः बीवी से अवैध संबंध को लेकर दोस्तों संग मिल दोस्त को मार डाला

थानाध्यक्ष ने बताया कि आधार कार्ड के जरिए मृतकों की पहचान की गई है। परिजनों को फोन से सूचना दे दी गई है। घायल लोग कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है।

यह भी पढ़ेंः बिहार में अनंत सिंह की लालटेन जलाने की साध अधूरी रहेगी

यह भी पढ़ेंः बिहार: राजनीतिज्ञों के सेक्स स्कैंडल के लिए याद रहेगा 2018

घायलों को किसी तरह ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से एंबुलेंस से निकाला गया। घटना बहुत ही दुखद है। ग्रामीणों की मानें तो चालक के गहरी नींद में होने के कारण एंबुलेंस की ट्रक से टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ेंः हरियाणा निर्मित 35 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद  

यह भी पढ़ेंः जालसाजों ने रिटायर्ड नर्स की उडाई जीवन भर की कमाई 

- Advertisement -