बिहार-झारखंड की दिनभर की बड़ी खबरें, 28 दिसंबर 2018

0
97
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग एक बार उठी है। नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार की खस्ताहाली उजागर होने के बाद नीतीश कुमार ने अपनी पुरानी मांग रिपीट कर दी है।
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग एक बार उठी है। नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार की खस्ताहाली उजागर होने के बाद नीतीश कुमार ने अपनी पुरानी मांग रिपीट कर दी है।
  • सीट शेयरिंग के लिए लालू से कल मिलेंगे तेजस्वी यादव और उपेंद्र कुशवाहा एक साथ।
  • बिहार में एनडीए और महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर भाग दौर शुरू हो चुकी है।

 

  • आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव का हाल चाल जानने और महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तेजस्वी यादव शुक्रवार को रांची पहुंचे । कल यानी शनिवार को तेजस्वी यादव और रालोसपा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा रांची स्थित रिम्स अस्पताल में लालू यादव से  मुलाकात करेंगे।
  • दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में थाना अध्यक्ष के सिर में लगी चोट । कई पुलिसकर्मी हुए घायल

 

- Advertisement -
  • जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस हमले में काको  थाना के जमादार अमरेंद्र कुमार का सिर फट गया ।इस घटना में थानाध्यक्ष के अलावे कई अन्य पुलिसकर्मी को भी हल्की चोटें लगी।
  • रालोसपा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा अब पड़े अकेले।

 

  • अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ रालोसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भगवान सिंह कुशवाहा जदयू में शुक्रवार को शामिल हो गए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने पटना में उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
  • महागठबंधन में मोकामा के विधायक अनंत सिंह की नो एंट्री, तेजस्वी ने पत्रकारों से बातें करते हुए रांची में  कहा।

 

  • भोजपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है ।जहां दहेज में सोने की चेन न मिलने के कारण ससुराल वालों ने एक विवाहिता नेहा देवी नामक की हत्या कर दी।
  • बिहार के वैशाली जिले में जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना जंदाहा थाना क्षेत्र की है। जहां ऋषिकेश झा नामक व्यक्ति को घर से बुलाकर अपराधियों ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी।

 

  • सीतामढ़ी के मदरसों की हालत अच्छी नहीं है। यहां पढ़ने वाले बच्चों को पिछले 5 वर्षों से सरकारी योजनाओं का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। कहां जा रहा है कि इसके लिए खुद प्रदेश का मदरसा बोर्ड ही जिम्मेदार है, क्योंकि समय पर परीक्षा का परिणाम नहीं प्रकाशित किया जाता। इस कारण मदरसा में पढ़ने वाले विद्यार्थी को पोशाक, साइकिल एवं छात्रवृत्ति के अलावा नैपकिन समेत दूसरी कई अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वे सभी छात्र वंचित रह जाते हैं।
  • झारखंड : एडीजी तादाशा मिश्रा के इकलौते पुत्र ने खुद को गोली मार ली, हुई मौत।

 

  • नए साल में दिल्ली से बिहार के लिए चलाई जाएंगी एसी कोच बसें।
  • घने कोहरे का कहर : रांची में रेल और विमान सेवाएं हुई आज प्रभावित, यात्री परेशान।
- Advertisement -