बेगूसराय में अलग-अलग घटनाओं में महिला व युवक की हत्या

0
116
एनकाउंटर में कल कोलकाता के न्यू टाउन में मारे गये दो बदमाशों का आतंकी कनेक्शन उजागर हुआ है। बरामद बैग पर पाकिस्तान का पता लिखा है।
एनकाउंटर में कल कोलकाता के न्यू टाउन में मारे गये दो बदमाशों का आतंकी कनेक्शन उजागर हुआ है। बरामद बैग पर पाकिस्तान का पता लिखा है।

चरिया मनिकपुर गांव में धारदार हथियार से महिला को मौत के घाट उतारा

बेगूसराय। नीमचांदपुरा थाना क्षेत्र के चरिया मनिकपुर गांव में अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार की देर रात सोये अवस्था में महिला को धारदार हथियार से सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया। घायल महिला की मौत इलाज के दौरान बुधवार को हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।

बताते चलें कि हमले के बाद महिला के चीखने पर परिवार वालों की नींद टूटी और जब तक लोग जुटे, तब तक वह खून से लथपथ हो चुकी थी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सिंटू कुमार झा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल महिला चेरिया मणिकपुर निवासी अशोक यादव की पत्नी (30 वर्षीया) सीता देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

- Advertisement -

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। नगर थाना की पुलिस ने पीड़ित परिवार का फर्द बयान दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु नीमाचांदपुरा थाना को भेज दिया है। इधर, नीमाचांदपुरा थानाध्यक्ष सिंटू कुमार झा ने बताया कि अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। मृतका के पति मंगलवार को ही परदेस जाने के लिए ट्रेन से रवाना हुए थे। रात्रि घटना की जानकारी मिलने पर पुनः वापस लौट आये।

पुलिस सूत्रों की मानें तो महिला ने पहला पति को छोड़ कर कुछ वर्षों पूर्व अपने प्रेमी से अंतरजातीय शादी की थी। महिला मायके में ही घर बनाकर पति के साथ रहती थी। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। सूत्रों का मानना है कि महादलित परिवार की महिला ने यदुवंशी परिवार में प्रेम विवाह किया था। जो प्रेमी पति के परिजनों को मंजूर नहीं था। दोनों को अलग करने के लिए सामाजिक दबाव भी बनाया, लेकिन दोनों अपनी जिद पर अड़े रहे। पुलिस हर बिंदु पर पड़ताल कर रही है।

साहेबपुर कमाल में अपराधियों ने युवक को गोली मारी, हो गयी मौत

उधर साहेबपुर कमाल अन्तर्गत खगड़िया मोरकाही निवासी डोगन यादव के पुत्र मिथलेश यादव की अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। वह खगड़िया के तरफ से बुलेट पर सवार होकर रघुनाथपुर ढाला से गुजर रहे थे। गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गये।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधी ब्लू शर्ट पहने हुए था और आपाची गाड़ी से उनका पीछा कर रहा था। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुँचे और तड़पते युवा को देख इस घटना की सूचना थाना साहेबपुर कमाल को दी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार घटना स्थल पर पहुँचे और गोली लगे युवक को स्थानीय पीएचसी ले जाया गया। वहाँ चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

एसएसबी जवान से बदमाशों ने लूटे नकदी व सोने की चेन

बलिया थाना क्षेत्र के हुसैनीचक निवासी सीमा सुरक्षा बल के जवान के साथ बुधवार को बदमाशों ने मारपीट एवं छिनतई की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने 2 लाख रुपये रंगदारी की भी मांग की है। इस संबंध में पीडित जवान हुसैनीचक निवासी रविंद्र कुमार यादव ने स्थानीय थाना को आवेदन देते हुए बताया है कि बुधवार की सुबह वह अपनी जमीन पर घर बनाने के लिए ट्रैक्टर से मिट्टी भरवा रहे थे। इसी बीच गांव के ही पारस यादव, जितेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, नीतीश कुमार, साजन यादव, सुभाष यादव सहित आठ लोगों ने हथियार के बल पर उनके गले से करीब 45 हजार रुपये मूल्य की सोने की चेन की छिनतई कर ली। साथ ही इन लोगों ने मार-पीट की। उन्होंने बताया है कि बदमाशों ने रंगदारी जमा करने को कहा है। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है।

यह भी पढ़ेंः 

यदुवंशियों के दूध से खीर बना कर ही रहेंगे उपेंद्र कुशवाहा

राम के सहारे भाजपा, भागवत ने मंदिर के लिए अध्यादेश की बात कही

- Advertisement -