ससुराल बुलाकर पत्नी ने पति की करायी हत्या, पत्नी हुई गिरफ्तार

0
243

समस्तीपुर। सिंघिया थाना क्षेत्र के ढेनुढी गाँव में पत्नी द्वारा पति को ससुराल बुला कर उसकी हत्या करवा देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। मृतक की पहचान कुशेश्वर स्थान निवासी दुलारचण यादव के पुत्र भैरव यादव (25) के रुप में किया गया है।

वही मृतक के परिवार वालों ने बताया कि 31/8 यानी शुक्रवार को शाम के लगभग 8 बजे मृतक की पत्नी ने फोन कर के पति को अपने घर बुलाया। रात के 12 बजे पड़ोस के लोगों ने फोन पर सूचना दी कि भैरव मर गया। सूचना मिलते ही भैरव के परिवार के सदस्य कुशेश्वर स्थान से जब सिंघिया पहुंचे तो बात सच साबित दिखी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गयी। घटना स्थल पर लाश के अलवा किसी सदस्य को न देख ससुराल वालों के भाग जाने का शक हुआ। मौत पर भी संदेह हुआ। पुलिस मृतक की पत्नी को पकड़ने में कामयाब हो गयी है। उससे थाने में पूछताछ चल रही है। मृतक के चेहरे पर चोट या अन्य निशान नहीं मिला। अब तो पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या का रहस्य खुलेगा।

- Advertisement -

विद्यापतिनगर में झगड़ा छुड़ाने गयी महिला की गोली मार हत्या

दलसिंहसराय अनुमंडल के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के  बंगराहा पंचायत के चकूमर गांव में शुक्रवार की देर रात महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त भोला राय की पत्नी  पुकरिया देवी (50) के रूप में की गयी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की देर रात स्थानीय युवक स्व. भागवत राय के पुत्र  जगबंधु राय की अपनी पत्नी बबीता देवी के साथ कुठ बकझक हो रही थी। इसमें बीचबचाव के लिए पहुंची बगलगीर महिला भोला राय की पत्नी पुकरिया देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के दौरान जगबिंदु ने अपनी पत्नी बबीता देवी व मृतका पुकरिया देवी के दामाद बिंद बोचहा निवासी संजय राय को चाकू व राड मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घटना की सूचना पर डीएसपी कुंदन कुमार, पुलिस निरीक्षक रंजीत कुमार निराला, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे।

यह भी पढ़ेंः साले ने बहनोई को मारी गोली, पुलिस ने पूछताछ के लिए 2 को उठाया

- Advertisement -