समस्तीपुर में अटलजी का अस्थि कलश देखने के लिए उमड़ी भीड़

0
208

समस्तीपुर।  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उजियारपुर के सांसद  नित्यानंद राय के नेतृत्व में पटना से  अटल जी का अस्थि कलश लेकर चला रथ आज समस्तीपुर पहुंचा तो श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। अस्थियों को गंगा एवं कोशी में प्रवाहित करने के लिए विभिन्न जिलों से होते हुए रथ समस्तीपुर पहुंचा। यहां से दरभंगा के लिए रवाना हुआ।

अस्थि कलश के साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष रामसुमरन सिंह  के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने चार चक्का एवं मोटरसाइकिलों से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा की आगवानी कोठिया बाजार में की।

- Advertisement -

कोठिया बाजार पहुँचते ही हजारों की संख्या में उजियारपुर संसदीय क्षेत्र की जनता ने अपने प्रिय नेता  के अस्थि-कलश पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पुनः ताजपुर चौक, गंगापुर, मुसरीघरारी होते हुए भाजपा जिला कार्यालय, मुख्यालय स्थित पटेल मैदान गोलम्बर  मथुरापुर घाट से कल्याणपुर चौक एवं जटमलपुर में पहुंचे अस्थि कलश का पूजन किया गया।

ज्ञात है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उजियारपुर के सांसद  नित्यानंद राय के नेतृत्व में विभिन्न जिलों के विभिन्न मंडलों से गुजरते हुए अटल जी के अस्थि कलश को गंगा एवं कोशी में प्रवाहित किया जाना है। उनकी अस्थि कलश यात्रा को देखने के लिए जगह-जगह काफी संख्या में भीड़ उमड़ी और उनका दर्शन करने के लिए लोग बेचैन दिखे।

इस अस्थि कलश यात्रा में विधान पार्षद हरिनारायण चौधरी, जिला प्रभारी सुमन जी शशिकांत आनंद, भाजपा के जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, शशिधर जा उपेंद्र कुशवाहा लल्लन प्रसाद सिंह शैलेंद्र सिंह अनामिका देवी राकेश कुमार राज विमला सिंह कृष्ण देव प्रसाद सिंह, वीरेन्द्र पासवान, शम्भु कुमार गिरि, वीणा साह, प्रभात कुमार, सामंत चौधरी, मनोज गुप्ता, सुनील कुमार चौधरी, जवाहर प्रसाद सिंह योगेंद्र प्रसाद सिंह प्रोफेसर विजय कुमार शर्मा, राजेश्वर ठाकुर, राम कुमार राय,  जगदेव राम, शिव शंकर चौधरी गायत्री सिंह, धीरेंद्र कुमार धीरज, मनोज जायसवाल,  कुम राकेश रंजन पिंटू, दीपक मंडल राजेश कुमार, राज कुमार पंडित, अशोक पासवान, हीरा सिंह, सुभाष सिंह, सत्येंद्र नारायण सिंह, अजय कुमार चौधरी सक्रिय दिखे। लोजपा की ओर से जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुशवाहा, नीरज भारद्वाज, मनोज कुमार, रीता पासवान, वंटी जयसवाल, उमाशंकर मिश्रा, विनोद सिंह और जदयू की ओर से दुगेश राय, अनिश, आदि लोगों ने फूल-माला अस्थि कलश पर अर्पित किया।

यह भी पढ़ेंः अटलजी की अस्थि कलश यात्रा आरंभ, पटना से 11 रथ हुए रवाना

- Advertisement -