वामपंथियों से घिन थी ममता को, अब उनके साथ क्या सलूक करेंगी

0
137
ममता बनर्जी ने टीएमसी का घोषणापत्र आज जारी कर दिया। घोषणापत्र एक तरह से वादों का 'पिटारा' है। घर-घर राशन यानी डोर डिलीवरी का वादा किया है।
ममता बनर्जी ने टीएमसी का घोषणापत्र आज जारी कर दिया। घोषणापत्र एक तरह से वादों का 'पिटारा' है। घर-घर राशन यानी डोर डिलीवरी का वादा किया है।

कोलकाता (डी. कृष्ताण राव)। ममता बनर्जी ने फिर से महाजोट की तैयारी शुरू की है। इस बार का महाजोट थोड़े अलग ढंग का होगा। जन वामपंथियों से ममता को घिन आती थी, इस बार की प्रस्तावित रैली में वे भी शामिल होंगे। मनाने की ममता करेंगी। मायावती को भी मनाने की वह कोशिश करेंगी। आगामी लोकसभा चुणाव के मद्देनजर शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस कोर कमिटी की बैठक में यह तय किया गया कि तृणमूल ने गैर भाजपा दलों को साथ लेकर महागठबंधन की तैयारी शुरू कर दी है। 2019 के जनवरी में महागठबंधन की रैली का फैसला किया है। आयोजित की जा रही ब्रिगेड परेड की जनसभा में भाजपा छोड़ सभी पार्टियों से शामिल होने की अपील की गयी है।

तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बताया कि इस जनसभा में सीपीएम को भी शामिल होने का न्योता दिया गया है। ताकि भाजपा के खिलाफ़ शक्तिशाली विपक्ष बन सके। इस बैठक में यह भी तय किया गया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर दी जायेगी। इस बैठक में राज्य की 42 सीटों में से सभी सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया गया। लेकिन भाजपा के किसी नेता पर कोई बयान नहीं दिया गया।

- Advertisement -

इस महागठबंधन को हकीकत में बदलने के लिए एक कमिटी भी बनायी गयी है, जिसमें सुब्रत बक्सी, पार्थ चटर्जी व शुभेन्दु अधिकारी को रखा गया है। ममता बनर्जी ने बताया कि भाजपा को बुरी तरह हराया जा सकता है, अगर गठबंधन काम कर गया तो। उन्होंने मायावती को समझाने का भी भरोसा दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में किसी तरह की सेफ़ोलोजी वास्तविक रूप अख्तियार नहीं कर पायेगी।

इधर ममता बनर्जी के इस बयान पर अभी तक विपक्षी नेताओं ने कोई टिप्पणी नहीं की है। ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में गड़बड़ी फ़ैलाने की कोशिश करेगी, जिससे सख्ती से निपटा जाएगा।

यह भी पढ़ेंः झारखंडवासी शादी का रजिस्ट्रेशन करा लें, वर्ना फाइन भरें 

- Advertisement -