सासाराम में सिरफिरे ने 4 लोगों को काटा, 3 की हो गयी मौत

0
143
एनकाउंटर में कल कोलकाता के न्यू टाउन में मारे गये दो बदमाशों का आतंकी कनेक्शन उजागर हुआ है। बरामद बैग पर पाकिस्तान का पता लिखा है।
एनकाउंटर में कल कोलकाता के न्यू टाउन में मारे गये दो बदमाशों का आतंकी कनेक्शन उजागर हुआ है। बरामद बैग पर पाकिस्तान का पता लिखा है।

सासाराम। रोहतास रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में एक व्यक्ति ने कुदाल से काट कर चार लोगों को घायल कर दिया। उन्हें इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिन बच्चों पर कुदाल से हमला हुआ, उनमें तीन बच्चे और एक महिला बतायी जाती हैँ।

घटना के बारे में बताया जाता है कि शनिवार की सुबह तिलौथू थाने के मिर्जापुर गांव में यह घटना हुई। सुनील यादव नाम का उसी गांव का एक आदमी घर से कुदाल लेकर निकला। पड़ोसी दारोगा यादव के दरवाजे पर आ धमका। उसने सामने दिखी घर की एक महिला पर कुदाल से वार किया। उसके बाद चीख-पुकार सुन कर घर से निकले बच्चों पर उसने वार शुरू किया और देखते-देखते चार लोगों को काट डाला।

- Advertisement -

इस घटना के बाद सुनील खिसक गया। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाने के क्रम में ही महिला ने दम तोड़ दिया। बाकी घायलों में दो की मौत अस्पताल में इलाज के क्रम में हो गयी। एक की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

सूचना मिलते ही एसडीपीओ अनवर जावेद पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने भाग रहे सुनील को पकड़ने के लिए पुलिस जवानों को लगाया। इतनी देर में सुनील करीब पांच किलो मीटर दूर तक निकल चुका था। अंततः पुलिस ने उसे सैनी पहाड़ी पर पकड़ने में कामयाबी हासिल कर ली। घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस पूछताछ कर रही है। आशंका है कि आपसी विवाद के कारण उसने इतनी विभत्स घटना को अंजाम दिया है। सुनील की मनोदशा फिलवक्त पागलों जैसी दिख रही है।

यह भी पढ़ेंः आरा में सरेशाम चाय दुकानदार समेत दो को मारी गोली

- Advertisement -