राशिफल 23 फरवरी 2021- मिथुन के लिए शुभ, कर्क के लिए कठिन 

0
150
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल के हिसाब से 23 फरवरी 2021 के दिन मिथुन राशि वाले व्यक्तियों को पत्नी की ओर से आर्थिक लाभ प्राप्त होने की प्रबल संभावना रहेगी। परिवार की दृष्टि से भी आज का दिन आपका उत्तम रहेगा व सहयोग प्राप्त होगा। वहीं कर्क राशि वाले व्यक्तियों को अधिक प्रयास करने के बाद भी सफलता मिलने में कठिनाई महसूस होगी। अपनी वाणी पर संयम रखें, अन्यथा मान-सम्मान की हानि होने की संभावना रहेगी। मानसिक तनाव से बचें। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन। सबसे पहले देखते हैं पंचांगः

23 फरवरी 2021 का पंचांग

सूर्योदयः  प्रात: 6:40 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड) प्रातः 6:04 बजे, सूर्योदयः (बिहार) प्रातः 6:07 बजे, सूर्यास्तः सायं 6:14  बजे तक, मासः माघ शुक्ल पक्ष, तिथिः एकादशी सायं 6:5 बजे तक तत्पश्चात् द्वादशी, दिनः मंगलवार, नक्षत्र: आद्रा सुबह 12:30 बजे तक तत्पश्चात् पुर्नवसु, योगः आयुष्मान् रात्रि अंत 4:34 बजे तक तत्पश्चात् सौभाग्य, करणः विष्टि, राशि: चन्द्रमा मिथुन राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समयः सुबह 09:44 बजे से दोपहर 13:59  बजे तक, राहुकालः दोपहर 15.23 बजे से सायं 16.50 बजे तक

- Advertisement -

23 फरवरी 2021 का राशिफल 

मेषः- आज भूमि खरीदना आपके लिये शुभ रहेगा। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे।

वृषः- मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। ससुराल पक्ष से धन प्राप्त होने की सम्भावना है। वाणी मंे मधुरता एवं संयम रखें।

मिथुनः- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभप्रद। पत्नि की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी।

कर्कः- मानसिक अशान्ति रहेगी एवं घनिष्ठ मित्रों से धोखा मिल सकता है। कोई भी कार्य करें समझदारी सें करें। अन्यथा न करे। मानसिक तनाव से बचें।

सिंहः- छोटी बहिन के पुत्र से सुख मिलेगा। अधिक प्रयास से प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी।

कन्याः- भतीजे का सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। भौतिक सुख के साधनों की खरीदारी का योग बनेगा। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।

तुलाः- राशिफल के मुताबिक नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सहन शक्ति की वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी।

वृश्चिकः- धार्मिक कार्यों में खर्चे से बचेगें। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। बड़ी बहिन की पुत्र के स्वास्थ्य की तरफ से मानसिक तनाव रहेगा।

धनुः- किसी विशेष दुर्घटना से बचेंगे। आपका मन गलत कार्यो से दूर रहेगा। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा।

मकरः- वैवाहिक सुख एवं आनन्द उपभोग करेंगे। विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। आप किसी बड़ी हानि से बचेंगे।

कुम्भः- राशिफल के मुताबिक किसी विशेष दुर्घटना से बचाव होगा। आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

मीनः- यदि आप विद्यार्थी है तो स्मरण शक्ति कमजोर रहेगी एवं भटकाव की स्थिति रहेगी। व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। आज जमीन का सौदा न करें, आर्थिक हानि हो सकती है।

अंक ज्योतिष के अनुसार

नूतन वर्ष प्रवेश के दिन चन्द्रमा और शनि के मध्य वर्ग बन रहा है। यह वर्ष आपको मिश्रित परिश्रम प्रदान करेगा। विचार के स्तर से आप अधिक चिन्तन करेंगे। जबकि अपनी योजनाओं को व्यवहार से ठीक से उतार नहीं पायेंगे। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में हैं तो अपने प्रयत्नों में तीव्रता लायें। पूंजी निवेशी संबंधी निर्णय एकाएक लेने से हानि होने का अंदेशा है। मार्च का महीना आपको मिलेजुले परिणाम प्रदान करेगा। व्यर्थ के कार्यों में समय नष्ट होगा। पूंजी निवेश संबंधी योजनाओं में सोच समझकर ही हाथ डालना चाहिए। परीक्षा प्रतियोगिता में सम्मिलित हो रहे हैं तो अपने प्रयत्नों में कमी न आने दे। अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। नवम्बर का महीना आपको मिश्रित परिणाम प्रदान करेगा। आपकी उन्नति में माणिक तथा गुलाबी रंग श्वेत वस्त्र या वस्तुएं सहायक होती हैं। श्रेष्ठ तिथियां: 1, 10, 19, 28 हैं। सहायक तिथियां: 6, 15, 24 हैं।

श्रेष्ठ समय: जिन व्यक्तियों का जन्म 10 जुलाई से 19 सितम्बर के मध्य 1, 10, 19, 28 तिथियों को हुआ हो, वे व्यक्ति आपके लिए निष्ठावान व सहायक सिद्ध होंगे। जीवन साथी, मित्र, सहयोगी, प्रेमिका, अधीनस्थ कर्मचारी का चयन करते समय ध्यान रखें। वर्जित: आपके लिए 6, और 9 अशुभ अंक हैं। इन तारीखों में जन्मे किसी भी व्यक्ति से व्यापारिक एवं वैवाहिक सम्बन्ध कदापि न करें। आपके लिए सोमवार, मंगलवार और बुधवार शुभ नहीं हैं।

विशेष: आप में अनेक क्षमताएं हैं। किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। यदि आप राजनीति, प्रशासनिक सेवा, प्रकाशन, पत्रकारिता आदि के क्षेत्र में जाते हैं तो शिखर की सफलता प्राप्त कर सकते हैं। दिसम्बर के महीने में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे, धन, यश, कीर्ति की दिशा में प्रगति होगी। जनवरी से जून के मध्य रचनात्मक कार्यों में सफलता एवं व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिल सकता है तथा व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

यह भी पढ़ेंः राशिफल के हिसाब से मिथुन राशि वालों को आर्थिक लाभ(Opens in a new browser tab)

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करेः रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -