राशिफल 10  फरवरी  2021- तुला राशि वालों का रुका धन मिलेगा

0
194
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल के हिसाब से 10  फरवरी  2021 के दिन तुला राशि वालों को रुके पैसे की प्राप्ति होने की संभावना रहेगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति होने की संभावना है। वहीं धनु राशि वाले व्यक्ति आज के दिन नए कार्य में इन्वेस्ट करने के लिए किसी भी प्रकार का  कर्ज न लें। अन्यथा आप परेशानी में पड़ जाएंगे और मानहानि होने की आशंका रहेगी। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ, कैसा रहेगा राशिफल के हिसाब से अन्य राशि वालों का आज का दिन।

10 फरवरी 2021 का पंचांग

सूर्योदयः  प्रात: 6:40 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड)- समय 6:12, सूर्योदयः (बिहार) समय 6:15, सूर्यास्तः सायं 6:05  बजे तक, मासः माघ कृष्ण पक्ष , तिथि: चर्तुदशी रात्रि अंत 1:8 बजे तक तत्पश्चात् अमावस्या, दिनः बुधवार, नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा दोपहर 2:11 बजे तक तत्पश्चात् श्रवण, योगः सिद्धि सुबह 7:1 बजे तक तत्पश्चात् व्यतिपात, करणः विष्टि, राशि: चन्द्रमा मकर राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समयः सुबह 11:15   बजे से दोपहर 12:28  बजे तक, राहुकालः दोपहर 12:35 बजे से दोपहर 13:58 बजे तक

- Advertisement -

10 फरवरी 2021 का राशिफल 

मेषः- जायदाद से सम्बन्धित सौदे में लाभ की प्राप्ति होगी। नौकरी में उन्नति के लिए प्रयास करेंगे। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।

वृषः- सहन शीलता से कार्य करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। बिगड़े हुए कार्यो में सुधार होगा। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुनः- आपके परिवार से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कुटुम्बीजनों से धोखा मिलने की संभावना हैं।

कर्कः- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष मिलने के संकेत हैं। सगे सम्बन्धी की पार्टी में जाने का योग बनेगा।

सिंहः- किसी भौतिक साधन खरीदने का योग है। शत्रु कष्ट पहुँचाने का प्रयास करेंगे परन्तु निष्फल रहेंगे। यात्रा में सुख का आनन्द प्राप्त होगा।

कन्याः- रूके हुए धन की प्राप्ति होगी। अच्छे शास्त्र पढने में रूचि बढेगी। पदोन्नति होने की सम्भावना है।

तुलाः- व्यापार में कुछ नये परिवर्तन की योजनाएं बनायेंगे। भौतिक सुख के साधनों में परेशानियां आयंगी। नौकरी की ओर से अशुभ समाचार मिलने के संकेत है।

वृश्चिकः- पूजा-पाठ, सत्संग में रूचि बढ़ेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। भाग्य की दृष्टि से लाभप्रद रहेगा।

धनुः- गुरूजी से गुप्त विद्यायें ग्रहण करेंगे। धन प्राप्ति से संचित धन में वृद्धि होगी। आपके ऊपर आज पित्रों की विशेष कृपा रहेगी।

मकरः- अपने जीवन-साथी के साथ प्रेम-प्रसंग अच्छा रहेगा। अच्छे व्यंजनों का सुख प्राप्त होगा। अदालती झगड़ों से बचाव होगा।

कुम्भः- किसी व्यक्ति से ऋण न लें अन्यथा परेशानी में पड़ जायेंगे। लम्बी यात्रा न करें, कष्ट होने की संभावना है। अगर बहुत जरूरी हो तो भगवान विष्णु के दर्शन करके घर से निकलें। ऋण मिलने की कोई संभावना नहीं हैं।

मीनः- प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्त होगी। आमदनी बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। सन्तान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

अंक ज्योतिष के अनुसार

आप बुद्धिमान होते हुए भी आलसी हैं, लेकिन तभी तक जब तक कि कोई कार्य प्रारम्भ नहीं करते। आप स्वभाव से स्वाभिमानी हैं। धन की अपेक्षा सम्मान एवं कीर्ति को अध्कि महत्व देते हैं। यदि आपने सोच लिया तो आपके लिए कोई कार्य असम्भव नहीं है। आपमें अनेक क्षमताएं हैं। नेतृत्व करने की प्रवृत्ति है, जिस किसी भी क्षेत्र में आप रहते हैं उस वर्ग एवं क्षेत्र का नेतृत्व करने को मिलता है। आपकी उन्नति में माणिक, गुलाबी एवं श्वेत वस्त्र-वस्तुएं सहायक होंगी। श्रेष्ठ तिथियां: 1, 10, 19, 28 हैं। सहायक तिथियां: 6, 15, 24 हैं।

श्रेष्ठ समय: प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 10 जुलाई से 19 सितम्बर के मध्य। जिन व्यक्तियों का जन्म 10 जुलाई से 19 सितम्बर के मध्य हुआ हो, वे आपके लिए निष्ठावान व सहायक सिद्ध होंगे। जीवन साथी, मित्र सहयोगी, प्रेमिका, अधीनस्थ कर्मचारी का चयन करते समय ध्यान रखें। वर्जित: आपके लिए 8 का अंक वर्जित है। आप कोई भी काम रविवार, बुधवार, एवं शुक्रवार को कदापि न करें। जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 26 या 8 तारीखों को हुआ हो, उनसे व्यापारिक एवं वैवाहिक सम्बंध कदापि न करें।

विशेष: आपमें अनेक क्षमताएं हैं। किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। यदि आप राजनीति, प्रशासनिक सेवा, प्रकाशन, पत्रकारिता, उद्योग आदि क्षेत्र में जाते हैं तो शिखर की सफलता प्राप्त कर सकते हैं। पारिवारिक एवं व्यावसायिक कार्यों के लिए यह वर्ष उत्तम है। भौतिक उपलब्धि तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। पारिवारिक एवं व्यावसायिक लाभ मिलेगा, अप्रैल तक जारी प्रयास सार्थक होंगे। उपहार, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि हो सकती है। फरवरी, मार्च के महीने में मांगलिक प्रयास सार्थक होंगे। धन, पद, प्रतिष्ठा की दिशा में लाभ मिलेगा। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। अप्रैल से अगस्त के मध्य व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -