राशिफल- वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों के लिए दिन उत्तम रहेगा

0
105
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल-पंचांगः राशिफल के हिसाब से 14  जनवरी  2021  का दिन वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों के लिए बहुत ही उत्तम रहेगा। उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य भी प्रबल रहेगा। वहीं तुला राशि वाले व्यक्ति आज के दिन अपने व्यापार में किसी भी तरह का पैसों का इन्वेस्टमेंट ना करें, अन्यथा  आर्थिक हानि होगी और वाणी पर संयम रखें। सामाजिक मान-सम्मान में हानि होने की संभावना रहेगी। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

14 जनवरी 2021 का पंचांग 

सूर्योदय-  प्रात: 7:09 बजे से, सूर्यास्त- सायं 5:44  बजे तक, मास- पौष शुक्ल पक्ष, तिथि- प्रतिपदा सुबह 9:1 बजे तक तत्पश्चात् द्वितीया, दिन- गुरुवार, नक्षत्र- श्रवण रात्रि अंत 5:3 बजे तक तत्पश्चात् धनिष्ठा, योग- बज्र रात्रि 10:3 बजे तक तत्पश्चात् सिद्धि, करण- बव, राशि- चन्द्रमा मकर राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समय- दोपहर  12:27  बजे से दोपहर  03:04  बजे तक, राहुकाल– दोपहर 11.7 बजे से दोपहर 12.26 बजे तक।

- Advertisement -

14 जनवरी 2021 का राशिफल 

मेष:- भौतिक सुख के साधनों की खरीदारी का योग बनेगा। व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। आज जमीन का सौदा करना आपके लिये शुभ रहेगा।

वृष:- सहन शक्ति की वृद्धि होगी। रुके हुये कार्यो में में गति आयगी। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे।

मिथुन:- परिवार में किसी के स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। आपका स्वास्थ्य कुछ खराब रहेगा। वाणी मंे मधुरता एवं संयम रखें।

कर्क:- आपका मन गलत कार्यो से दूर रहेगा। खोई हुई वस्तु की मिलने की संम्भावना है। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी।

सिंह:- विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। मौसी पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। शान-शौकत दिखावे में विश्वास नहीं करेंगे।

कन्या:- आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी।

तुला:- व्यापार में आर्थिक हानि होना भी संभव है। सामाजिक मान-सम्मान में हानि हो सकती हैं। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।

वृश्चिक:- भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी।

धनु:- ससुराल पक्ष से धन प्राप्त होने की सम्भावना है। संचित धन का लाभ हो सकता है। बड़ी बहिन के पुत्र का सहयोग एवं सुख मिलेगा।

मकर:- पत्नी की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा।

कुम्भ:- कोई भी कार्य करें समझदारी सें करें। अन्यथा न करे। गलत कार्यो में धन खर्च होगा। आप किसी बड़ी हानि में फंस सकते हैं।

मीन:- अधिक प्रयास से प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

अंक ज्योतिष के अनुसार

आपका जन्म आज या आज की तिथि में किसी भी कैलेण्डर वर्ष में हुआ हो, आप ज्ञानी और सचेती प्रवृत्ति के हैं। आप दूसरों को पीड़ा देना नहीं चाहते हैं। आपके सर्वाध्कि कारक ग्रह नेप्च्यून, चंद्र व गुरू हैं, लेकिन इस वर्ष आपके जीवन का महत्वपूर्ण वर्षांक 5 है जिसके अधिपति बुद्धदेव जी हैं। गुरु के ओज भाव के कारण नेप्च्यून की स्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण संकेत देती है। चन्द्र तथा नेप्च्यून से आपके स्वभाव में सरसता आएगी। लेकिन गुरु आपको महत्वाकांक्षी और प्रशासनिक व्यक्ति बनाएगा। यह युति आपको कवि, चित्रकार, संगीतज्ञ व आध्यात्मवादी लेखक बनाती है। आपको इस क्षेत्र में अनेक प्रकार के लाभ होंगे। आपकी उन्नति में हरा गोमेद एवं हरे रंग की वस्तुएं मददगार साबित होंगी। 5, 23, 14 श्रेष्ठ तिथियां हैं। 2, 3, 7 सहायक तिथियां हैं। श्रेष्ठ समय: प्रत्येक कैलेन्डर वर्ष के 7 जनवरी से 14 मई के मध्य। वर्जित: खेल-कूद के क्षेत्र में कदापि न जाएं। घुड़-दौड़ से सावधान। समुद्री पदार्थ के व्यापार से सावधान। 6, 9 अंक की जन्मतिथि वाले लोगों से सावधान रहें। विशेष: दिसम्बर तथा जनवरी माह सीमांत क्षेत्रें से लाभ करा सकता है। जनवरी माह में अर्थ संचय पूर्ण मात्रा में होगा। जनवरी में प्रमोशन, मान-सम्मान तथा पद व गरिमा की वृद्धि होगी। आप जिधर भी जाएंगे सफलता ही मिलेगी। फरवरी तथा मार्च में भी अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल होंगी। सामाजिक मान-सम्मान होगा तथा धार्मिक कार्यों में अधिक धन व्यय होगा। अप्रैल व मई के माह में भी इसी प्रकार की सफलताएं हासिल होती रहेंगी। जून तथा जुलाई में अधिक खर्च के बावजूद अनेक प्रकार से लाभ ही लाभ होगा।

यह भी पढ़ेंः राशिफल (Horoscope) : वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों के लिए शुभ दिन(Opens in a new browser tab)

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -