राशिफल :  मिथुन  राशि वाले आज उन्नति की ओर अग्रसर होंगे

0
285
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल (Horoscope) :  मिथुन  राशि वाले आज के दिन उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। राशिफल के हिसाब से आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। राशिफल के हिसाब से कन्या राशि वाले व्यक्ति आज के दिन अपने आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगे और मानसिक तनाव अधिक रहेगा। गुप्त शत्रुओं से भी डर रहेगा,  अतः सावधान रहें।  तो आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन ।

26 दिसम्बर 2020 पंचांग 

सूर्योदय-  प्रातः 7:06 बजे से, सूर्यास्त- सायं 5:32  बजे तक, मास- मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष, तिथि- द्वादशी रात्रि अंत 4:18 बजे तक तत्पश्चात् त्रियोदशी, दिन- शनिवार, नक्षत्र- भरणी सुबह 10:35 बजे तक तत्पश्चात् कृतिका, योग- सिद्ध दोपहर 3:24 बजे तक तत्पश्चात् साध्य, करण- बव,

- Advertisement -

राशि- चन्द्रमा मेष राशि में सायं  5 बजकर 18 मिनट तक तत्पश्चात् वृष राशि में, आज का शुभ समय- दोपहर  01:24  बजे से  सायं  04:15  बजे तक, राहुकाल सुबह 9.42 बजे से दोपहर 11.01 बजे तक

26 दिसम्बर 2020 का राशिफल 

मेषः- आपको समाज में सम्मान मिलेगा एवं सामाजिक कार्यों में अधिक रूचि लेंगे। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेगें। यदि आप विवाहित नहीं है तो आपका स्त्रियो की ओर आकर्षण बढेगा।

वृषः- आपमें सहनशीलता की कमी आयेगी। आप भोग-विलास की वस्तुओं पर धन का व्यय करेगे । आपको ज्वलनशील वस्तुओं से हानि होने की सम्भावना रहेगी।

मिथुनः- मिथुन राशि वालों को आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है।  आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। मिथुन राशि के लोग उन्नति की ओर अग्रसर होंगे।

कर्कः- आप गरीबों एवं निर्बल की सहायता करने में हिचकिचायेंगें नहीं। आपको सरकार द्वारा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। जमीन-जायदाद से सम्बन्धित क्षेत्रों में लाभ मिलेगा।

सिंहः- आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियाँ बनी रहेगी। आज आप जनता के प्रिय रहेगें, आप में एक विशेंष आर्कषण रहेगा। आपका सगे-सम्बन्धियों के साथ चल रहे सम्बन्धें में सुधार होगा।

कन्याः- आपके द्वारा किया गया कठिन परिश्रम भी सफलता नहीं मिलने देगा। मन में अशान्ति रहेगी एवं मानसिक तनाव अधिक रहेगा। आपकी तन्त्र-मन्त्र साधना में रूचि अधिक रहेगी। आपका मन अध्यात्म पूजा-पाठ की ओर बढ़ेगा।

तुलाः- आपको पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे साझेदारी या पत्नी के साथ व्यापार में लाभ होगा। आप के मन में परोपकार की भावना अधिक रहेगी

वृश्चिकः- धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। आपकी धर्मिक कार्यों में रूचि बढ़ जायेगी। आपके शत्राओं की वृद्धि होगी। अनायास आपका विरोध प्रारम्भ हो जायेगा। आपकी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद होने की सम्भावना है।

धनुः- आपको शत्रु नुकसान पहुँचा सकते हैं। आप अपनी सलाह अन्य व्यक्तियों को सोच-समझकर देंगे यदि वह व्यक्ति आपकी सलाह मानता है तो उसे लाभ की प्राप्त होगी आपके पुराने रुके हुए कार्य थोड़े सहयोग से ही पूर्ण होंगे।

मकरः- आपकी देश-विदेश की यात्राओं का योग बन सकता है। जमीन-जायदाद से सम्बन्धित समस्याओं बढे़गी। आप अपने व्यापार में कुछ नया कार्य जोडना चाहते है तो आप कर सकते है।

कुम्भः- आपको शारीरिक परेशानी बढेगी। आपकीं दूसरे व्यक्तियों पर शक करने की आदत बढेगी। यदि आपके छोटे भाई-बहिन आपसे सहयोग चाहेगे तो आप मन से सहयोग करने को तैयार रहेंगे। आपका भाग्य सहयोग करेगा एवं पदोन्नति या अपने क्षेत्र में उन्नति होगी।

मीनः- आप किसी भी बात को शीघ्र उजागर नहीं करेंगे। यदि आप विद्यार्थी है तो आपकी शैक्षणिक शिक्षा में मन अधिक लगेगा।  आप कठिन मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे।

अंक ज्योतिष के अनुसार

यदि आपका जन्म आज या आज किसी तिथि में किसी भी कैलेण्डर वर्ष में हुआ हो, तो आप एक सहृदय भावुक व्यक्ति हैं। मन व हृदय दोनों से ही पवित्र हैं। अप्रिय से अप्रिय बात को अत्यन्त सरल ढंग से व्यक्त कर देते हैं। आप दूसरों का हित चाहते हैं। फलतः इस कमजोरी का दूसरे व्यक्ति लाभ उठाते हैं। आपको व्यक्ति की पहचान करना आता है। आप में साहस व दृढ़ता की भी कमी नहीं है। विपरीत परिस्थितियों में भी अडिग रहते हैं। प्रारम्भिक जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा है, सिद्धांतवादी होने के साथ आप अहम भी पाले रहते हैं। आत्मप्रशंसा भी करते हैं। आप परिवारजनों से भी विरोध कर बैठते हैं। आप विरोधियों से भी अपना कार्य करा लेते हैं। आपकी उन्नति में नीलम, नीले या आसमानी रंग के वस्त्र, वस्तुएं सहायक होंगी। 8, 17, 26 श्रेष्ठ तिथियां हैं।

10, 19, 28 सहायक तिथियां हैं। श्रेष्ठ समयः प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 14 जनवरी से 12 फरवरी के मध्य। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी वर्ष में 14 जनवरी से 12 फरवरी के मध्य 8, 17, 26 तारीखों को हुआ हो वे आपके लिए लाभप्रद होंगे। वर्जितः जिनकी जन्मतिथि 1 और 4 है। उनसे सावधान। विवाह तो भूलकर भी न करें।

विशेषः यदि आप इंजीनियरिंग, वायुसेना, उद्योग, कारखाने, लोहे, कोयले आदि के कार्य करते हैं तो शिखर की सफलता मिल सकती है। धन, पद, प्रतिष्ठा के लिए उत्तम वर्ष है। अप्रैल से सितम्बर के मध्य आर्थिक योजना को बल मिलेगा। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं।

ज्योतिषी- रचना भारद्वाज, 9717891538

यह भी पढ़ेंः राशिफलः मीन राशि वाले आज  उन्नति की ओर अग्रसर होंगे(Opens in a new browser tab)

- Advertisement -