राशिफल के हिसाब से 25 फरवरी को तुला राशि वालों को लाभ होगा

0
226
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल के हिसाब से 25 फरवरी 2021 को तुला राशि वाले व्यक्तियों को व्यापार से संबंधित  नई योजनाओं में लाभ मिलने की संभावना होगी। ननिहाल पक्ष की दृष्टि से भी आज का दिन उत्तम रहेगा। सरकार द्वारा मान-सम्मान की प्राप्ति होने की भी संभावना रहेगी। वहीं मेष राशि वाले व्यक्ति आज के दिन भूमि से संबंधित किसी भी प्रकार का सौदा न करें, अन्यथा आर्थिक हानि होने की संभावना रहेगी। यदि भूमि से संबंधित व्यापार करते हैं तो व्यापार में धीमी गति आएगी। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

25 फरवरी 2021 का पंचांग

सूर्योदयः  प्रात: 6:40 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड) प्रातः 6:03 बजे, सूर्योदयः (बिहार) प्रातः 6:05 बजे, सूर्यास्तः सायं 6:15  बजे तक, मासः माघ शुक्ल पक्ष, तिथि: त्रियोदशी सायं 5:18 बजे तक तत्पश्चात् चर्तुदशी, दिनः गुरुवार, नक्षत्र: पुष्य दोपहर 1:16 बजे तक तत्पश्चात् आश्लेषा, योगः शोभन रात्रि अंत 1:06 बजे तक तत्पश्चात् अतिगंड, करणः तैतिल, राशि: चन्द्रमा कर्क राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समयः सुबह 11:08 बजे से दोपहर 15:15  बजे तक, राहुकालः दोपहर 13.59 बजे से दोपहर 15.25 बजे तक

- Advertisement -

25 फरवरी 2021 का राशिफल 

मेषः- आज भूमि खरीदना आपके लिये शुभ नहीं हैं। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे है तो आप सफल होगें। जमीन-जायदाद से सम्बन्धित समस्याओं बढे़गी।

वृषः- मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। आज बोलने की अच्छी क्षमता होगी। यदि आपके छोटे भाई-बहिन आपसे सहयोग चाहेगे तो आप मन से सहयोग करने को तैयार रहेंगे।

मिथुनः- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभप्रद। आपको आकस्मिक लाभ भी मिलने की सम्भावना रहेगी। यदि आप विद्यार्थी है तो आपकी शैक्षणिक शिक्षा में मन अधिक लगेगा।

कर्कः- आपका मन शान्त रहेगा, अच्छे आचरण की तरफ आकर्षित होंगे। नये प्रेम सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास करेंगे। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेगें।

सिंहः- बहिन की पुत्री के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपको मानसिक चिन्तायें बढ़ेगी। आप भोग-विलास की वस्तुओं पर धन का व्यय करेगेें।

कन्याः- भतीजे का सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। आपकी शिक्षा की ओर रूचि बढेगी एवं नये कार्य सीखने की इच्छायें प्रबल होगी। आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे।

तुलाः- नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपको माता का सुख अच्छा प्राप्त होगा। मामा-मामी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपको सरकार द्वारा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिकः- धार्मिक कार्यों में सम्मलित होने का योग बनेगा। यदि भाई-बहिन से कोई पुराना मन-मुटाव चला आ रहा है तो सम्बन्धों में सुधार होगा। आज आप जनता के प्रिय रहेगें, आप में एक विशेंष आर्कषण रहेगा।

धनुः- यात्रा न करें, दुर्घटना होने की सम्भावना है। इस समय में आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आपको अपने पूर्वजों से धन मिलने का योग बन सकता है। मन में अशान्ति रहेगी एवं मानसिक तनाव अधिक रहेगा।

मकरः- वैवाहिक सुख एवं आनन्द उपभोग करेंगे। इस समय में आपके जीवन में सुख, शान्ति, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होगी। नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे साझेदारी या पत्नि के साथ व्यापार में लाभ होगा।

कुम्भः- किसी विशेष दुर्घटना से बचाव होगा। आपका धन शुभ कार्यो में अधिक व्यय होगा। आपके शत्राओं की वृद्धि होगी। अनायास आपका विरोध प्रारम्भ हो जायेगा।

मीनः- स्मरण शक्ति आज अच्छी रहेगी। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्त होगी। आप अपनी सलाह अन्य व्यक्तियों को सोच-समझकर देंगे यदि वह व्यक्ति आपकी सलाह मानता है तो उसे लाभ की प्राप्त होगी

अंक ज्योतिष के अनुसार

चन्द्रमा और मंगल एक-दूसरे के आमने-सामने हैं अर्थात 180 अंश की दूरी पर स्थित होकर संयोग बना रहे हैं। इस वर्ष आपके जीवन में द्रुत गति से परिवर्तन आयेंगे। कुछ ऐसे निर्णय भी आप ले सकेंगे जिन्हें आप पिछले काफी समय से टालते आ रहे हैं। व्यवसाय में उन्नति और चिकित्सा, विज्ञान या अन्य ऐसे ही किसी क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपको अद्भुत सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। रोजी-रोजगार की तलाश में हैं तो अधिक समय तक आप बेरोजगार नहीं रहेंगे। आपका रत्न बैदूर्य अर्थात लहसुनिया है। बैदूर्य हरीतिमा युक्त पीली आभा बाला धानी रंग की चमक वाला पारदर्शी रत्न है। पीले, नीले श्वेत रंग के वस्त्र तथा वस्तुएं सहायक होंगी। श्रेष्ठ तिथियां: 7, 16, 25 हैं। सहायक तिथियां: 12, 21, 30 हैं।

श्रेष्ठ समय: जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी वर्ष 21 जुलाई से 22 अगस्त के मध्य 7, 16, 25 तारीखों को हुआ हो वे व्यक्ति आपके लिए निष्ठावान व सहायक सिद्ध होंगे। जीवन साथी, प्रेमिका, प्रेमी, अधीनस्थ कर्मचारी, मित्र आदि का चयन करते समय ध्यान रखें। फरवरी के शेष दिन और मार्च-अप्रैल के माह अच्छे व्यतीत होंगे। विदेश यात्र का भी योग बन रहा है। वर्जित: आप 2 और 9 अंक वाले व्यक्तियों से सावधान रहें। जिनकी जन्म तिथि 2 और 9 हो उनसे व्यापार याविवाह कदापि न करें। आपके लिए मंगल, शुक्र, शनिवार शुभ नहीं हैं।

विशेष: आप में अनेक योग्यताएं हैं। किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। यदि आप आयात-निर्यात, वन, कृषि, जल, अन्तरिक्ष, खेल, राजनीति आदि से सम्बन्धित कार्य करते हैं, तो शिखर की सफलता प्राप्त कर सकते हैं। किसी ऐसे प्रेम-प्रसंग के प्रारंभ होने की संभावना है जो थोड़े से अन्तराल में चर्चा का विषय हो जाए। पारिवारिक दृष्टि से यह वर्ष उत्तम है। आपसी सौहार्द्र और मेल बना रहेगा लेकिन किसी रिश्तेदार का व्यवहार मानसिक वेदना पहुंचा सकता है। परिवार में विवाह या शिशु जन्म होने की प्रबल संभावना है।

यह भी पढ़ेंः मेष राशि वालों को आज व्यापार में लाभ, कुंभ वालों को परेशानी(Opens in a new browser tab)

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -