राशिफल के हिसाब से 2 अप्रैल को मकर वालों का अधिकार क्षेत्र बढ़ेगा

0
323
Horoscope 14 April 2021- मेष राशि वालों दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन शान शांत रहेगा। मान-सम्मान, सुख-शांति में वृद्धि होगी।
Horoscope 14 April 2021- मेष राशि वालों दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन शान शांत रहेगा। मान-सम्मान, सुख-शांति में वृद्धि होगी।

राशिफल के हिसाब से 2 अप्रैल 2021 को मकर राशि वाले व्यक्तियों का अधिकार क्षेत्र बढ़ेगा, जिससे उनकी जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। इस समय पत्नी की ओर से भी आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना रहेगी। पारिवारिक दृष्टि से भी आज का दिन उत्तम रहेगा। वहीं कुंभ राशि वाले व्यक्ति किसी भी कार्य को इस समय सोच-समझकर करें, अन्यथा परेशानी में पड़ जाएंगे। कार्य क्षेत्र में भी कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता प्राप्त होने की संभावना रहेगी। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ, कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

2 अप्रैल 2021 का पंचांग

सूर्योदयः प्रातः 6:07 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड) समय 5:00 बजे, सूर्योदयः (बिहार) समय 5:01 बजे, सूर्यास्तः सायं 6:35  बजे तक, मासः चैत्र कृष्ण पक्ष, तिथि: पंचमी सुबह 8:16 बजे तक तत्पश्चात् षष्ठी, दिनः शुक्रवार, नक्षत्र: ज्येष्ठा रात्रि अंत 3:43 बजे तक तत्पश्चात् मूल, योगः व्यतिपात रात्रि 11:39 बजे तक तत्पश्चात् वरीयान्, करणः तैतिल, राशि: चन्द्रमा वृश्चिक राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समयः सुबह 06:12  बजे से सुबह 10:51 बजे तक, राहुकालः सुबह 10.51 बजे से दोपहर 12.24 बजे तक

- Advertisement -

2 अप्रैल 2021 राशिफल 

मेषः- नौकरों से धोखा मिल सकता है। अतः सचेत रहें। आपका स्वास्थ्य कुछ खराब रहेगा। वाणी में मधुरता एवं संयम रखें।

वृषः- सहन शक्ति की वृद्धि होगी। खोई हुई वस्तु की मिलने की संम्भावना है। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी।

मिथुनः- पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। मौसी पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। शान-शौकत दिखावे में विश्वास नहीं करेंगे।

कर्कः- आपका मन गलत कार्यो से दूर रहेगा। सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी।

सिंहः- विदेश यात्रा में भी कष्ट रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान में हानि हो सकती हैं। नौकरी के प्रयास सफल होंगे।

कन्याः- आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी।

तुलाः- व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। संचित धन का लाभ हो सकता है। बड़ी बहिन के पुत्र का सहयोग एवं सुख मिलेगा।

वृश्चिकः- भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा।

धनुः- ससुराल पक्ष से धन हानि हो सकती हैं। गलत कार्यो में धन खर्च होगा। आप किसी बड़ी हानि में फंस सकते हैं।

मकरः- पत्नी की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

कुम्भः- क्रूर कार्य से बचे अन्यथा परेशानी में पड़ जायेंगे। व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। आज जमीन का सौदा करना आपके लिये शुभ रहेगा।

मीनः- अधिक प्रयास से प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। रुके हुये कार्यो में में गति आयगी। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे।

अंक ज्योतिष के अनुसार

चन्द्रमा और राहू एक दूसरे से 108 अंश की दूरी पर स्थित होकर योग बना रहे हैं। इा संयोग को बहुत अच्छा नहीं माना जाता। जिसके परिणामस्वरूप यह वर्ष आपको मिले-जुले फल प्रदान करेगा। आपके विचार और योजनाओं का लोग खुलकर विरोध करेंगे। समय पर कार्य नहीं बनेंगे और बीच-बीच में अड़चनें भी पेश आएंगी। धन सम्बन्धी कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ सकता है। पूंजी-निवेश सम्बन्धी योजनाओं पर एकाएक अमल नहीं करना चाहिए। व्यवसाय में हैं तो इस ओर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वास्तव में आपको अपने वर्तमान व्यवसाय का सिंहावलोकन करना चाहिए। नौकरी में हैं तो उच्चाधिकारियों, सहयोगियों के साथ बिगाड़ न पैदा होने दें। आपकी उन्नति में मोती या हीरा, श्वेत एवं आसमानी नीले वस्त्र व वस्तुएं सहायक होंगी। श्रेष्ठ तिथियांः 2, 11, 20, 29 हैं। सहायक तिथियांः 6, 15, 24 हैं।

श्रेष्ठ समयः जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी वर्ष में 21 जुलाई से 20 सितम्बर के मध्य 2, 11, 20, 29 तारीखों में हुआ हो वे आपके लिए निष्ठावान व सहायक सिद्ध होंगे। मित्र, जीवन साथी, प्रेमी-प्रेमिका व अधीनस्थ कर्मचारी आदि का चयन करते समय ध्यान रखें। आपके शुभ दिनः सोमवार, मंगलवार, और शुक्रवार। वर्जितः जिनकी जन्मतिथि 7 है उनसे सावधान रहें। विवाह भूलकर भी न करें।

विशेष: आप में अनेक क्षमताएं हैं। आप किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं लेकिन यदि आप यातायात, पर्यटन, लेखन, पत्रकारिता आदि के क्षेत्र में जाएं तो शिखर की सफलता अर्जित कर सकते हैं। अप्रैल-मई के महीने कुल मिलाकर अच्छे परिणाम देंगे। आजीविका प्राप्त करने की दिशा में किये गये प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता में सम्मिलित हो रहे हैं। तो अपनी ओर से कमी न छोड़ें, सफलता प्राप्त हो सकती है। जीवन-साथी का व्यवहार उत्साहवर्धक रहेगा। निकटस्थ स्थान की यात्र हो सकती है जो लाभदायक रहेगी।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -