राशिफल के हिसाब से 12 फरवरी  2021 तुला राशि के लिए उत्तम

0
404
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल के हिसाब से 12 फरवरी  2021 को तुला राशि वालों के लिए उत्तम है। उनके कार्य क्षेत्र में अधिकार की वृद्धि होगी। उनके प्रयासों में सफलता भी प्राप्त होगी। वहीं राशिफल के मुताबिक मीन राशि वाले व्यक्तियों की पारिवारिक दृष्टि से मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी। अतः वे अपने पर संयम रखें,  अन्यथा शारीरिक स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी। आइए विस्तार से जानते हैं, ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

12 फरवरी 2021 का पंचांग 

सूर्योदयः  प्रात: 6:40 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड)- समय 6:10, सूर्योदयः (बिहार)- समय 6:13, सूर्यास्तः सायं 6:06  बजे तक, मासः माघ शुक्ल पक्ष, तिथि: प्रतिपदा रात्रि 12:29 बजे तक तत्पश्चात् द्वितीया, दिनः शुक्रवार, नक्षत्र: धनिष्ठा दोपहर 2:22 बजे तक तत्पश्चात् शतभिषा, योगः परिध रात्रि अंत 2:19 बजे तक तत्पश्चात् शिव, करणः किंस्तुघ्न, राशि: चन्द्रमा कुम्भ राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समयः सुबह 07:35   बजे से सुबह 10:30  बजे तक, राहुकालः सुबह 11:14 बजे से दोपहर 12:36 बजे तक

- Advertisement -

12 फरवरी 2021 का राशिफल 

मेषः- सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे। आज जमीन का सौदा करना आपके लिये शुभ रहेगा। पदोन्नति होने की सम्भावना है।

वृषः- सामाजिक प्रशंसा में वृद्धि होगी। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे। नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

मिथुनः- अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी। वाणी मंे मधुरता एवं संयम रखें। भाग्य की दृष्टि से लाभप्रद रहेगा।

कर्कः- संचित धन का लाभ हो सकता है। अपने स्वभाव में कठोरता न लायें। अपने पित्रों का ध्यान करके घर से निकले अन्यथा परेशानी हो सकती हैं।

सिंहः- आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा। शान-शौकत दिखावे में विश्वास नहीं करेंगे। अदालती झगड़ों से बचाव होगा।

कन्याः- अच्छे कार्यों में धन द्वारा सहयोग करेंगे। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी। ऋण मिलने की संभावना हैं।

तुलाः- आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।  सन्तान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृश्चिकः- व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। पूजा-पाठ एवं धार्मिक कार्यों में रूकावटे रोज के अनुसार अधिक रहेगी। आज वाहन नहीं खरीदें अन्यथा दुर्घटना अधिक होगी।

धनुः- राशिफल के मुताबिक धनु राशि वालों के रुके हुये कार्यो में गति आयगी। बड़ी बहिन के पुत्र का सहयोग एवं सुख मिलेगा। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

मकरः- आप किसी विशेष वस्तु का नाश होने से बचायेंगे। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

कुम्भः- राशिफल के हिसाब से खोई हुई वस्तु की मिलने की संम्भावना है। आप किसी बड़ी हानि से बचेंगे। सगे सम्बन्धी की पार्टी में जाने का योग बनेगा।

मीनः- मौसी पक्ष की वजह से तनाव की संभावना अधिक रहेगी। सन्तान की तरफ से अशुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। यात्रा में परेशानियां अधिक रहेगी।

अंक ज्योतिष के अनुसार

आपके लिए सबसे अधिक प्रभावशाली ग्रह गुरू तथा शनि हैं। आपके नूतन वर्ष का शुभांक 4 है, जिसके अधिपति अत्यन्त तेजस्वी तथा संसार को प्रकाशित करने वाले ग्रह यूरेनस तथा सूर्य हैं। आपके कारक तथा वर्ष अंकपति की युति अनेक प्रकार से उतार-चढ़ाव वाली रहेगी। वर्षांक पति सूर्य की गुरू से युति तो लाभप्रद रहेगी, लेकिन शनि तथा सूर्य से अपेक्षाकृत हानिप्रद ही रहेगी। आप दृढ़ इच्छाशक्ति वाले तथा अत्यन्त प्रतिभा सम्पन्न व्यक्ति होंगे। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में इस वर्ष आपको बेहद लाभ प्राप्त होगा। आपकी उन्नति का रत्न फखराज है। फखराज पीले और सफेद रंग का होता है। तर्जनी में गुरूवार के दिन सूर्योदय के समय अपने माता-पिता या गुरू के हाथ से धारण करें। श्रेष्ठ तिथियां: 3, 12, 21, 30 हैं। सहायक तिथियां: 7, 15 हैं।

श्रेष्ठ समय: जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी कैलेण्डर वर्ष में 18 दिसम्बर से 20 जनवरी के मध्य 3, 12, 21, 30 तारीखों को हुआ हो, वे व्यक्ति आपके लिए निष्ठावान तथा उपयोगी सिद्ध होंगे। जीवन साथी, मित्र, सहयोगी, प्रेमिका, आदि का चयन करते समय ध्यान रखें। वर्जित: आप अंक 5 और 6 के लोगों से सावधान रहें। 23 और 6 तारीख के जन्म दिन वाले व्यक्ति से विवाह कदापि न करें। रविवार, मंगलवार, गुरूवार, शुभ नहीं हैं।

विशेष: आप में अनेक क्षमताएं हैं। आप किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। लेकिन आप प्रशासनिक सेवाएं, राजनीति, पत्रकारिता, शिक्षा आदि के क्षेत्र में शिखर की सफलता अर्जित कर सकते हैं। इस प्रकार से आप अध्यापन कार्य, प्रबंधात्मक कार्य तथा बैकिंग कार्य न्यायाधीश, राजदूत, वकालत, दार्शनिक तथा भौतिक कार्यों से बेहतर लाभ अर्जित करके उच्च पद हासिल कर सकते हैं। फरवरी तथा मार्च का माह इन सब कार्यों में सफलता भी दिलायेगा।

यह भी पढ़ेंः मेष राशि वालों को आज के दिन सम्मान की प्राप्ति होगी(Opens in a new browser tab)

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -