राशिफल के हिसाब से आज मिथुन राशि वालों को कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी

0
225
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल के हिसाब से 11 मार्च 2021 के दिन मिथुन राशि वाले व्यक्ति साहस व आत्मविश्वास में वृद्धि महसूस करेंगे। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। भाग्य की दृष्टि से भी आज का दिन उत्तम रहेगा। वहीं मीन राशि वाले व्यक्तियों का आज का दिन पारिवारिक दृष्टि से चिंताजनक है, जिससे मानसिक तनाव होने की संभावना रहेगी। यात्रा की दृष्टि से भी आज का दिन शुभ नहीं है। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

11 मार्च 2021 पंचांग 

सूर्योदयः  प्रात: 6:32 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड)- समय 5:37, सूर्योदयः (बिहार) समय 5:39, सूर्यास्तः सायं 6:24  बजे तक, मासः फागुन कृष्ण पक्ष, तिथि: त्रयोदशी दोपहर 2:39 बजे तक तत्पश्चात् चर्तुदशी, दिनः गुरुवार, नक्षत्र: धनिष्ठा रात्रि 9:44 बजे तक तत्पश्चात् शतभिषा, योगः शिव सुबह 9:22 बजे तक तत्पश्चात् सिद्ध, करणः वणिज, राशि: चन्द्रमा मकर राशि में सुबह 9 बजकर 20 मिनट तक तत्पश्चात् कुम्भ राशि में, शुभ समयः सुबह 11:03  बजे से सुबह 13:30  बजे तक, पंचकः  सुबह 9 बजकर 20 मिनट से प्रारम्भ, राहुकालः दोपहर 13.59 बजे से दोपहर 15.28 बजे तक

- Advertisement -

11 मार्च 2021 का राशिफल 

मेषः- सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे। आज जमीन का सौदा करना आपके लिये शुभ रहेगा। पदोन्नति होने की सम्भावना है।

वृषः- सामाजिक प्रशंसा में वृद्धि होगी। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे। नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

मिथुनः- अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी। वाणी में मधुरता एवं संयम रखें। भाग्य की दृष्टि से लाभप्रद रहेगा।

कर्कः- संचित धन का लाभ हो सकता है। अपने स्वभाव में कठोरता न लायें। अपने पित्रों का ध्यान करके घर से निकले अन्यथा परेशानी हो सकती हैं।

सिंहः- आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा। शान-शौकत दिखावे में विश्वास नहीं करेंगे। अदालती झगड़ों से बचाव होगा।

कन्याः- अच्छे कार्यों में धन द्वारा सहयोग करेंगे। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी। ऋण मिलने की संभावना हैं।

तुलाः- आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।  सन्तान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृश्चिकः- व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। पूजा-पाठ एवं धार्मिक कार्यों में रूकावटे रोज के अनुसार अधिक रहेगी। आज वाहन नहीं खरीदें अन्यथा दुर्घटना अधिक होगी।

धनुः- रुके हुये कार्यो में में गति आयगी। बड़ी बहिन के पुत्र का सहयोग एवं सुख मिलेगा। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

मकरः- आप किसी विशेष वस्तु का नाश होने से बचायेंगे। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

कुम्भः- खोई हुई वस्तु की मिलने की संम्भावना है। आप किसी बड़ी हानि से बचेंगे। सगे सम्बन्धी की पार्टी में जाने का योग बनेगा।

मीनः- मौसी पक्ष की वजह से तनाव की संभावना अधिक रहेगी। सन्तान की तरफ से अशुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। यात्रा में परेशानियां अधिक रहेगी।

अंक ज्योतिष के अनुसार

जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी वर्ष में आज के दिन हुआ हो, वे भावुक व जिद्दी होते हैं। साथ ही अत्यन्त भाग्यशाली तथा प्रतिभा सम्पन्न होते हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी अपने को स्थापित करने में सफल होते हैं। ऐसे व्यक्ति सौन्दर्य कला, प्राकृतिक छटा, संगीत, साहित्य आदि में रुचि रखते हैं। ईश्वर के प्रति पूर्ण आस्था रखते हैं। भावुक होने पर भी इनमें आत्मबल काफी होता है। ये योजना बनाने मंे महारथ हासिल रखते हैं लेकिन कार्य रूप में परिणत नहीं कर पाते। ऐसे लोगों को दूसरों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। परन्तु ये करते हैं और छले जाते हैं। श्रेष्ठ तिथियां: 2, 11, 20, 29 हैं। सहायक तिथियां: 10, 19, 28 हैं। श्रेष्ठ समय: जिन व्यक्तियों का जन्म 21 जुलाई से 20 अक्टूबर के मध्य 2, 11, 20, 29 तारीखों में हुआ हो। आपके शुभ दिनः सामेवार, मंगलवार, शुक्रवार। वर्जित: जिन व्यक्तियों के मूलांक 2 और 7 हैं उनसे सावधान। जिनका जन्म 2, 20, 19 तारीखों को हुआ हो, उनसे वैवाहिक एवं पारिवारिक तथा व्यापारिक सम्बंध कदापि न करें। जिनका जन्म 16, 25 तारीखों को हुआ हो, उनसे भी सावधान रहें। विनाशकारी योग है।

विशेष: सितम्बर के महीने में कुछ व्यावसायिक तथा पारिवारिक तनाव के बावजूद व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। पूरे मन से श्रम करें, अक्टूबर से फरवरी के मध्य रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। मई से जून के बीच व्यापारिक मामलों में लाभ मिलेगा। आप में अनेंकों सफलताएं प्राप्त करने की क्षमता है। फिर भी अगर आप देशाटन, पर्यटन, आयात, निर्यात, लेखन कला में जाते हैं तो विशेष लाभ है। जलीय वस्तुओं के व्यापार से आप को आशातीत लाभ होगा।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -