राशिफलः 6 जनवरी  2021  का दिन वृष राशि वालों को शुभ फलदायी

0
248
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफलः 6 जनवरी  2021  का दिन वृष राशि वालों को शुभ फलदायी है। राशिफल के मुताबिक वृष राशि वाले व्यक्तियों को आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। आप किसी भी क्षेत्र में आज  अपने प्रयास से सफलता प्राप्त करेंगे। वृष राशि के लिए आद का दिन भाग्य की दृष्टि से भी उत्तम रहेगा। वहीं  तुला राशि वाले व्यक्ति आज के दिन किसी व्यक्ति के साथ व्यापार में साझेदारी का सामंजस्य ना रखें, अन्यथा प्राप्त होगा धोखा। मानसिक तनाव का भय रहेगा। मान-सम्मान की हानि का  डर रहेगा।  आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

6 जनवरी 2021 का पंचांग 

सूर्योदय-  प्रातः 7:08 बजे से, सूर्यास्त- सायं 5:38  बजे तक, मास- पौष कृष्ण पक्ष, तिथि- अष्टमी रात्रि अंत 2:05 बजे तक तत्पश्चात् नवमी, दिन- बुधवार, नक्षत्र- हस्त सायं 5:8 बजे तक तत्पश्चात् चित्रा, योग- अतिगंड रात्रि 12:11 बजे तक तत्पश्चात् सुकर्मा, करण- बालव, राशि- चन्द्रमा कन्या राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समय- सुबह  08:34  बजे से  सुबह  09:51  बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.23 बजे से दोपहर 1.42 बजे तक

- Advertisement -

6 जनवरी 2021 का राशिफल 

मेषः- आज भूमि खरीदना आपके लिये शुभ रहेगा। विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। आप किसी बड़ी हानि से बचेंगे।

वृषः- मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

मिथुनः- धन की हानि होने की सम्भावना रहेगी। व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। आज जमीन का सौदा न करें, आर्थिक हानि हो सकती है।

कर्कः- आपका मन शान्त रहेगा, अच्छे आचरण की तरफ आकर्षित होंगे। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे।

सिंहः- छोटी बहिन के पुत्र से सुख मिलेगा। ससुराल पक्ष से धन प्राप्त होने की सम्भावना है। वाणी मं मधुरता एवं संयम रखें।

कन्याः- भतीजे का सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। पत्नि की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी।

तुलाः- व्यापार में किसी मित्र से धोखा मिलने की संभावना है। कोई भी कार्य करें समझदारी सें करें। अन्यथा न करे। मानसिक तनाव से बचें।

वृश्चिकः- धार्मिक कार्यों में सम्मलित होने का योग बनेगा। अधिक प्रयास से प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी।

धनुः- किसी विशेष दुर्घटना से बचेंगे। भौतिक सुख के साधनों की खरीदारी का योग बनेगा। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।

मकरः- वैवाहिक सुख एवं आनन्द उपभोग करेंगे। सहन शक्ति की वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी।

कुम्भः- यात्रा न करें, दुर्घटना हो सकती हैं। अगर यात्रा करना जरुरी हो तो गणेश जी के दर्शन कर के घर से निकलें। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। बड़ी बहिन की पुत्र के स्वास्थ्य की तरफ से मानसिक तनाव रहेगा।

मीनः- स्मरण शक्ति आज अच्छी रहेगी। आपका मन गलत कार्यो से दूर रहेगा। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा।

अंक ज्योतिष के अनुसार

यदि आपका जन्म आज या आज की तिथि में किसी भी कैलेण्डर वर्ष में हुआ हो तो आप में विचार भावनाएं आत्म-विश्लेषण को व्यक्त करने की अद्भुत क्षमता है। दूसरों को प्रभावित करके उनमें अपना कार्य करा लेने की भी क्षमता है। यद्यपि आप प्रचुर मात्र में धन अजित करते हैं, परन्तु उतने की वेग से उसे व्यय भी कर डालते हैं। इसी कारण कई बार धनाभाव भी भोगना पड़ता हैं, संचय की प्रवृत्ति डालें। आपकी उन्नति में गोमेद, श्वेत एवं भूरे रंग के वस्त्र वस्तुएं सहायक होंगी। 4, 13, 22, 31 श्रेष्ठ तिथियां हैं। 1, 10, 19, 28 सहायक तिथियां हैं।

श्रेष्ठ समयः प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 13 दिसम्बर से 13 जनवरी तक। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी कैलेण्डर वर्ष में 13 दिसम्बर से 13 जनवरी के मध्य या 4, 13, 22, 31 तारीखों को हुआ वे श्रेष्ठ मित्र होंगे। आपके शुभ दिनः सोम, मंगल और शुक्रवार। वर्जितः जिनकी जन्मतिथि 8 है उनसे सावधान रहें। विवाह तो भूलकर भी न करें।

विशेषः कैरियर के लिए सबसे उत्तम व्यापार रहेगा। जिसमें आपका अपना पूर्ण नियंत्रण हो। आपका व्यय विशेषतः ऐशो आराम, मौज आदि जैसे कार्यों में होता है। आप बहुत ही महत्वाकांक्षी हैं, इसलिए छोटा कार्य या छोटा पद आपको पसन्द नहीं आता है। कई-कई बार ऐसा होता है कि आप छोटे पर को छोड़ देते हैं, इस कारण कई बार आपको भीषण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। योजनाबद्ध कार्य करना हितकारी होगा।

यह भी पढ़ेंः मेष राशि वालों की व्यापार में योजनाएं आज उत्तम फल देंगी(Opens in a new browser tab)

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, मो.- 9717891538
- Advertisement -