राशिफलः 4  फरवरी  2021- जानिए, किसके सितारे आज कैसे रहेंगे

0
249
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल के हिसाब से मीन राशि वालों के सितारे थोड़ा कमजोर हैं। किसी भी काम में सफलता मिलने में परेशानी उन्हें रहेगी। अतः मीन राशि वाले अनावश्यक मानसिक तनाव न लें। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज का दिन मीन राशि वालों के लिए चिंताजनक रहेगा। वहीं तुला राशि वाले व्यक्तियों को आज के दिन व्यापार में उन्नति होगी और आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा। भाग्य की दृष्टि से भी आज का दिन उत्तम रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

4 फरवरी 2021 का पंचांग

सूर्योदय-  प्रात: 7:01 बजे, सूर्योदय (झारखंड)- 6:25 बजे, सूर्योदय (बिहार)- 6:28 बजे, सूर्यास्त- सायं 6:1  बजे तक, मास- माघ कृष्ण पक्ष, तिथि- सप्तमी सुबह 12:8 बजे तक तत्पश्चात् अष्टमी, दिन- गुरुवार, नक्षत्र- स्वाती रात्रि 7:45 बजे तक तत्पश्चात् विशाखा, योग- गण्ड रात्रि 10:7 बजे तक तत्पश्चात् वृद्धि, करण- बव, राशि- चन्द्रमा तुला राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समय- सुबह 11:15  बजे से दोपहर  13:43  बजे तक, राहुकाल- दोपहर 01:56 बजे से दोपहर 03.18 बजे तक।

- Advertisement -

4 फरवरी 2021 का राशिफल 

मेष:- भौतिक सुख के साधनों की खरीदारी का योग बनेगा। खोई हुई वस्तु की मिलने की संम्भावना है। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी।

वृष:- सहन शक्ति की वृद्धि होगी। मौसी पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। शान-शौकत दिखावे में विश्वास नहीं करेंगे।

मिथुन:- पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी।

कर्क:- आप गलत कार्यो से दूर रहें। सामाजिक मान-सम्मान में हानि हो सकती हैं। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।

सिंहः- विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी।

कन्याः- आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। संचित धन का लाभ हो सकता है। बड़ी बहिन के पुत्र का सहयोग एवं सुख मिलेगा।

तुलाः- व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा।

वृश्चिक:- भाग्य के भरोसे कार्य पूर्ण नहीं होगा। गलत कार्यो में धन खर्च होगा। आप किसी बड़ी हानि में फंस सकते हैं।

धनु:- ससुराल पक्ष से धन प्राप्त होने की सम्भावना है। आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

मकर:- पत्नी की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। आज जमीन का सौदा करना आपके लिये शुभ रहेगा।

कुम्भ:- क्रूर कार्य से बचें, अन्यथा परेशानी में पड़ जायेंगे। रुके हुये कार्यो में में गति आयगी। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे।

मीन:- अधिक प्रयासों के बावजूद असफलता मिलने की संभावना रहेगी। आपका स्वास्थ्य कुछ खराब रहेगा। वाणी मंे मधुरता एवं संयम रखें।

अंक ज्योतिष के अनुसार

यदि आपका जन्म आज की तिथि अथवा किसी भी कैलेण्डर वर्ष में हुआ हो तो आप शंकालु प्रवृत्ति के हैं। इसी वजह से आप जहां पर सफल हो सकते थे, वहां असफल भी हो जाते हैं। आपके मन में जो होता है, उसे छिपाकर रखते हैं। उससे आपका प्रतिद्वन्द्वी भ्रमित हो जाता है और आपकी सफलता का रास्ता खुल जाता है। आप तेज बुद्धि वाले व्यक्ति हैं। एक बार जिस काम को पूरा करने की ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। आप भाग्य से अधिक कार्य पर विश्वास करते हैं। लेकिन स्वभाव एवं विचार से भाग्य पर आश्रित होते हैं। आपकी तरक्की में भूरे रंग का गोमेद एवं हल्के सफेद रंग के वस्त्र तथा वस्तुएं सहायक होती हैं। 4, 13, 22, 31 आपकी श्रेष्ठ तिथियां हैं। 1, 10, 19, 28 आपकी सहायक तिथियां हैं।

श्रेष्ठ समय: प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 21 अगस्त से 20 अक्टूबर के मध्य जिनका 4, 13, 22, 31 तारीखों में हुआ हो, वे आपके लिए उत्तम मित्र, प्रेमिका, प्रेमी, पत्नी, अधीनस्थ कर्मचारी सिद्ध होंगे। इन तिथियों वाले व्यक्तियों की निष्ठा आप में होगी। वर्जित: वाहन एवं ट्रांसपोर्ट के व्यवसाय से सावधान होना जरूरी है। पीले रंग का प्रयोग वर्जित हैं। लाटरी एवं सट्टे से बचें। किसी को पैसा उधार न दें। अंक 8 की जन्मतिथि वालों से सावधान रहें।

विशेष:  आप में तर्क करने की क्षमता है, अतः वकालत, राजनीति, शिक्षा, वक्ता, उपदेशक, समाज सुधारक, फरातत्ववेत्ता, संपादक, शोधकर्ता के रूप में जीवन प्रारंभ करते हैं तो शिखर की सफलता मिल सकती है। इसके लिए आपको प्रयास भी करना चाहिए। मार्च से जून के मध्य भौगोलिक कार्य, व्यावसायिक कार्य में सफलता, परिवर्तन के प्रयास सार्थक होंगे। जुलाई, अगस्त में संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, साथ ही भौतिक कार्यों में व्यय अधिक होगा। सितम्बर, नवम्बर तक परिवार में मांगलिक कार्य में व्यय।

यह भी पढ़ेंः राशिफलः मीन राशि वाले आज  उन्नति की ओर अग्रसर होंगे(Opens in a new browser tab)

- Advertisement -