राशिफलः 31  मार्च 2021- मिथुन राशि वालों के लिए उत्तम दिन

0
199
Horoscope 14 April 2021- मेष राशि वालों दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन शान शांत रहेगा। मान-सम्मान, सुख-शांति में वृद्धि होगी।
Horoscope 14 April 2021- मेष राशि वालों दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन शान शांत रहेगा। मान-सम्मान, सुख-शांति में वृद्धि होगी।

राशिफलः 31  मार्च 2021- मिथुन राशि वालों के लिए उत्तम दिन है। इस समय कार्य के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की पूरी संभावना बनी रहेगी। उन्हें अपनी मेहनत का फल प्राप्त होगा। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन उत्तम रहेगा। वहीं कर्क राशि वाले व्यक्ति जमीन का सौदा ना करें, अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा। अपनों से धोखा मिलने की भी संभावना  रहेगी |  तो आइए विस्तार से जानते हैं, ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

31 मार्च 2021 पंचांग 

- Advertisement -

सूर्योदयः प्रातः 6:10 बजे से

सूर्योदयः (झारखंड) समय 5:04

सूर्योदयः (बिहार) समय 5:06

सूर्यास्तः सायं 6:34  बजे तक

मासः चैत्र कृष्ण पक्ष

तिथि: तृतीया दोपहर 2:05 बजे तक तत्पश्चात् चतुर्थी, दिनः बुधवार,

नक्षत्र: स्वाती सुबह 9:44 बजे तक तत्पश्चात् विशाखा,

योगः हर्षण सुबह 9:57 बजे तक तत् पश्चात् बज्र, करणः विष्टि,

राशि: चन्द्रमा तुला राशि में रात्रि अंत 1 बजकर 55 मिनट तक तत् पश्चात् वृश्चिक राशि में,

शुभ समयः सुबह 10:52  बजे से दोपहर 12:25 बजे तक

राहुकालः दोपहर 12.25 बजे से दोपहर 13.58 बजे तक

31 मार्च 2021 राशिफल 

मेषः- आज भूमि खरीदना आपके लिये शुभ रहेगा। आपका मन गलत कार्यो से दूर रहेगा। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा।

वृषः- मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। आप किसी बड़ी हानि से बचेंगे।

मिथुनः- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभप्रद। आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

कर्कः- मानसिक अशान्ति रहेगी एवं घनिष्ठ मित्रों से धोखा मिल सकता है। व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। आज जमीन का सौदा न करें, आर्थिक हानि हो सकती है।

सिंहः- छोटी बहिन के पुत्र से सुख मिलेगा। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे।

कन्याः- भतीजे का सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। ससुराल पक्ष से धन प्राप्त होने की सम्भावना है। वाणी मंे मधुरता एवं संयम रखें।

तुलाः- नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। पत्नि की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी।

वृश्चिकः- धार्मिक कार्यों में खर्चे से बचेगें। कोई भी कार्य करें समझदारी सें करें। अन्यथा न करे। मानसिक तनाव से बचें।

धनुः- किसी विशेष दुर्घटना से बचेंगे। अधिक प्रयास से प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी।

मकरः- वैवाहिक सुख एवं आनन्द उपभोग करेंगे। भौतिक सुख के साधनों की खरीदारी का योग बनेगा। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।

कुम्भः- किसी विशेष दुर्घटना से बचाव होगा। सहन शक्ति की वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी।

मीनः- यदि आप विद्यार्थी है तो स्मरण शक्ति कमजोर रहेगी एवं भटकाव की स्थिति रहेगी। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। बड़ी बहिन की पुत्र के स्वास्थ्य की तरफ से मानसिक तनाव रहेगा।

अंक ज्योतिष के अनुसार

चन्द्रमा दर्शन के साथ आप नववर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। जिसके फलस्वरूप यह वर्ष आपको अच्छे परिणाम देगा। यदि अविवाहित हैं तो विवाह होने की पूर्ण संभावनाएं हैं। पारिवारिक वातावरण उत्साहवर्धक रहेगा। संतान पक्ष की ओर से सुख प्राप्त होगा और उनका प्रदर्शन उल्लेखनीय रहेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी और किसी नये कार्य का शुभारम्भ भी हो सकता है। बीच-बीच में अपव्यय की स्थिति बनी रहेगी और ऐशोआराम पर भी काफी खर्च करेंगे। आपके विचारों का स्वजन विरोध भी करेंगे लेकिन इससे आप अधिक प्रभावित नहीं होंगे। आपके प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। यदि नौकरी में हैं तो पदोन्नति की संभावनाएं प्रबल होंगी। निकटस्थ स्थान की यात्र भी हो सकती है। आपकी उन्नति में गोमेद, श्वेत एवं भूरे रंग के वस्त्र तथा वस्तु सहायक होंगी। श्रेष्ठ तिथियां: 4, 13, 22, 31 हैं। सहायक तिथियां: 1, 10, 19, 28 हैं।

श्रेष्ठ समय: जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी कैलेण्डर वर्ष में 13 दिसम्बर से 13 जनवरी के मध्य 4, 13, 22, 31 तारीखों को हुआ हो, वे श्रेष्ठ मित्र, जीवन, साथी, अधीनस्थ कर्मचारी साबित होंगे। इनका चयन करते समय ध्यान रखें। आपके शुभ दिनः सोमवार, मंगलवार, और शुक्रवार। वर्जित: जिन व्यक्तियों की जन्मतिथि 8 है उनसे सावधान, भूलकर भी व्यापारिक एवं वैवाहिक सम्बंध स्थापित न करें, घोर शत्रुता वाला अंक है। विशेष: आपमें अनेक क्षमताएं हैं। आप किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं, लेकिन यदि आप व्यापार में प्रवेश करते हैं, तो आपकी उस दिशा में विशेष सफलता मिल सकती है। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी हो सकती है। जनवरी से जून के मध्य भौतिक उपलब्धि के प्रयास सार्थक होंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -