राशिफलः 31 जनवरी 2021वृश्चिक राशि वालों के लिए उत्तम

0
295
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफलः 31  जनवरी  2021 का दिन वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों के लिए सामाजिक दृष्टि से बहुत ही उत्तम रहेगा, मान सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य के प्रति भी आपके रुचि बढ़ेगी। वहीं वृष राशि वाले व्यक्तियों को आज के दिन पारिवारिक दृष्टि से तनाव रहेगा और आज के दिन वाहन ना खरीदें, दुर्घटना का डर रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

31 जनवरी 2021का पंचांग

सूर्योदयः  प्रातः 7:05 बजे से, सूर्यास्तः सायं 5:58  बजे तक, मासः माघ कृष्ण पक्ष, तिथि: तृतीया रात्रि 8:23 बजे तक तत्पश्चात् चतुर्थी, दिनः रविवार, नक्षत्र: पूर्व फाल्गुनी रात्रि अंत 1:16 बजे तक तत्पश्चात् उत्तरा फाल्गुनी, योगः शोभन सुबह 12:30 बजे तक तत्पश्चात् अतिगंड, करण: वणिज, राशि: चन्द्रमा सिंह राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समयः  सुबह   11:12  बजे से दोपहर  12:30  बजे तक, राहुकालः सुबह 8.27 बजे से सुबह 9.48 बजे तक

- Advertisement -

31 जनवरी 2021 का राशिफल 

मेषः- आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी। आज जमीन का सौदा करना आपके लिये शुभ रहेगा। सन्तान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृष:- व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। भाईओं का सहयोग प्राप्त नहीं होगा। आज वाहन नहीं खरीदें अन्यथा दुर्घटना अधिक होगी।

मिथुन:- रुके हुये कार्यो में गति आयगी। वाणी में मधुरता एवं संयम रखें। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क:- आप किसी विशेष वस्तु का नाश होने से बचायेंगे। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

सिंह:- खोई हुई वस्तु की मिलने की संम्भावना है। शान-शौकत दिखावे में विश्वास नहीं करेंगे। सगे सम्बन्धी की पार्टी में जाने का योग बनेगा।

कन्या:- मौसी पक्ष की वजह से तनाव की संभावना अधिक रहेगी। अधिक प्रयासों के बावजूद भी इच्छा की पूर्ति नहीं हो पायेगी। यात्रा में परेशानियां अधिक रहेगी।

तुला:- सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।  पदोन्नति होने की सम्भावना है।

वृश्चिकः- सामाजिक प्रशंसा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी। नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

धनु:- अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी। बड़ी बहिन के पुत्र का सहयोग एवं सुख मिलेगा। भाग्य की दृष्टि से लाभप्रद रहेगा।

मकर:- संचित धन का लाभ हो सकता है। घर में किसी बुजुर्ग व्यक्ति को शारीरिक पीड़ा होने की संभावना रहेगी। अपने पित्रों का ध्यान करके घर से निकले अन्यथा परेशानी हो सकती हैं।

कुम्भ:- आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा। आप किसी बड़ी हानि से बचेंगे। अदालती झगड़ों से बचाव होगा।

मीन:- अच्छे कार्यों में धन द्वारा सहयोग करेंगे। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। ऋण मिलने की संभावना हैं।

अंक ज्योतिष के अनुसार

आपका जन्म आज या आज की तिथि में किसी भी कैलेण्डर वर्ष में हुआ हो तो आप बहुत ही विश्वसनीय हैं। आपके व्यक्तित्व की यह विशेषता है कि आप जो भी बात करते हैं, वह प्रमाणों पर आधारित होती है। आप अपने कार्यों को गोपनीय रखते हैं तथा धैर्यपूर्वक उपयुक्त समय की प्रतीक्षा करते हैं। समय आने पर आश्चर्यपूर्ण घोषणा करते हैं। आपके करीबी लोग भी यह समझ नहीं पाते कि आपका अगला कदम क्या है ? सच तो यह है कि यही प्रवृत्ति आपकी सफलता का प्रतीक भी है।अगर आपको क्रोध आ गया तो आप क्षमा नहीं करते हैं, क्षमा सबसे बड़ा धर्म है, क्षमा करना सीखें। साथ ही आप यह भी सदा ध्यान रखें कि शत्रु को मित्र न समझें, वह शत्रु है और शत्रु ही रहेगा। 4, 13, 22, 31 आपके लिए श्रेष्ठ तिथियां हैं। 1, 10, 19, 20 सहायक तिथियां हैं।

श्रेष्ठ समय: प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 21 दिसम्बर से 19 फरवरी के मध्य। जिनका जन्म 21 दिसम्बर से 19 फरवरी के मध्य 1, 4, 10, 13, 19, 22, 28 तारीखों को हुआ हो। वर्जित: लकड़ी उद्योग से सावधान। नाव पर यात्रा कदापि न करें। लकड़ी की बनी वस्तुओं पर शयन न करें, आपके हित में नहीं होगा। अंक 8 वाले व्यक्ति से सावधान रहें।

विशेष: सफलता प्राप्त करने की आपमें अनेक क्षमताएं हैं। बालू से भी पैसा कमाने की कला जानते हैं, आपको लोहा, कैमिकल्स, होटल, वनस्पति तेल, प्रकाशन, कारखाना, कल-फर्जे आदि से प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में जनवरी के प्रारम्भ से ही सफलता प्राप्त होगी। मार्च माह में देशाटन का लाभ मिलेगा। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। फरवरी माह खराब गुजरेगा। अगस्त के मध्य के बाद रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। सितम्बर से दिसम्बर तक का समय सामान्य रहेगा। जीवन साथी को विश्वास में लेकर चलें।

यह भी पढ़ेंः दैनिक राशिफलः कुम्भ राशि वालों के रुके कार्यो में गति आयेगी(Opens in a new browser tab)

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -