राशिफलः 29  जनवरी  2021, जानिए किसका कैसा रहेगा दिन

0
400
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल के हिसाब से 29  जनवरी  2021  को कर्क राशि वाले व्यक्तियों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और व्यापार में सफलता मिलेगी। कर्क राशि वालों द्वारा बनायी नयी योजनाओं में भी सफलता मिलेगी। कर्क राशि वालों को आर्थिक लाभ भी होने की संभावना रहेगी। वहीं  सिंह राशि वाले व्यक्तियों को आज के दिन दुर्घटना होने का डर रहेगा। अतः वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और किसी भी नए कार्य में धन का इन्वेस्टमेंट न करें, क्योंकि ऋण मिलने में परेशानी हो सकती है और आर्थिक हानि का भी डर रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

29 जनवरी 2021 का पंचांग

सूर्योदयः  प्रात: 7:05 बजे से, सूर्यास्तः सायं 5:56  बजे तक, मासः माघ कृष्ण पक्ष, तिथि: प्रतिपदा रात्रि 11:41 बजे तक तत्पश्चात् द्वितीया, दिनः शुक्रवार, नक्षत्र: आश्लेषा रात्रि अंत 3:21 बजे तक तत्पश्चात् मघा, योग: आयुष्मान् सायं 5:25 बजे तक तत्पश्चात् सौभाग्य, करण: बालव, राशि: चन्द्रमा कर्क राशि में रात्रि अंत 3 बजकर 21 मिनट तक तत्पश्चात् सिंह राशि में, आज का शुभ समयः दोपहर  12:34  बजे से  दोपहर  13:55  बजे तक, राहुकालः सुबह 9.48 बजे से दोपहर 11.9 बजे तक

- Advertisement -

29 जनवरी 2021 का राशिफल 

मेष:- आपको भौतिक सुख-सुविधओं में कमी आयेगी।  आपको पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप सम्पत्ति बेचना चाहते है तो उसके बिकने में बाँधयें आयेगी।

वृष:- आप गरीबों की सहायता करेंगे। आपके अन्दर सहनशीलता का भाव बढ़ेगा। धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। आपकी धर्मिक कार्यों में रूचि बढ़ जायेगी। आपका सगे-सम्बन्धियों के साथ चल रहे सम्बन्धें में सुधार होगा।

मिथुन:- परिवार के तरफ से शुभ समाचार मिलने के संकेत है। आपको शत्रु नुकसान पहुँचा सकते हैं। आपकी तन्त्र-मन्त्र साधना में रूचि अधिक रहेगी। आपका मन अध्यात्म पूजा-पाठ की ओर बढ़ेगा।

कर्कः- आपमें शारीरिक शक्ति एवं उत्साह अच्छा रहेगा। नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे, साझेदारी मे  व्यापार करें। आप के मन में परोपकार की भावना अधिक रहेगी

सिंहः- वाहन तीव्र गति से न चलायें दुर्घटना होने की सम्भावना रहेगी। यदि आप ऋण लेना चाहेंगे तो परेशानियों सहित कार्य पूरा होगा। आपका दूर देश की यात्राओं का योग बनेगा।

कन्याः- यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं तो आप कठोर परिश्रम करें तब ही सफलता प्राप्त होगी। आप किसी भी बात को शीघ्र उजागर नहीं करेंगे। आपके पुराने रुके हुए कार्य थोड़े सहयोग से ही पूर्ण होंगे।

तुलाः- आपके अच्छे कर्मों से आपके पिता का मान-सम्मान बढ़ेगा एवं बुजुर्गों का आर्शीवाद प्राप्त होगा। आपको समाज में सम्मान मिलेगा एवं सामाजिक कार्यों में अधिक रूचि लेंगे। आप अपने व्यापार में कुछ नया कार्य जोडना चाहते है तो आप कर सकते है।

वृश्चिक:- यदि आप नौकरी करते है तो पद एवं अधिकारों की वृद्धि होगी। आपके साहस एवं पराक्रम की वृद्धि होगी। आपके आत्मविश्वास की वृद्धि होगी।  आपका भाग्य सहयोग करेगा एवं पदोन्नति या अपने क्षेत्र में उन्नति होगी।

धनुः- आपको आकस्मिक हानि होने की सम्भावना रहेगी। आपको आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है।  आपके शत्रु शारीरिक कष्ट पहुँचाने का प्रयास करेंगे।

मकरः- यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो अपने व्यापार में कुछ नये परिवर्तन करेंगे जिससे आपका लाभ होगा। आप गरीबों एवं निर्बल की सहायता करने में हिचकिचायेंगें नहीं। यदि आप विवाहित नहीं है तो आपका स्त्रियो की ओर आकर्षण बढेगा।

कुम्भ:- आप काफी सोच समझकर कार्य करेंगे फिर भी नुकसान होने की सम्भावना रहेगी। आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियाँ बनी रहेगी। आपके चलते हुए कार्यों में बाधयें उत्पन्न होगी एवं ध्न हानि की सम्भावना बढेगी।

मीन:- आपके सन्तान के अच्छे कर्मों से आपके सम्मान की वृद्धि होगी। यदि आप विद्या अध्ययन कर रहे है तो इस क्षेत्र में आपको सफलता होगी। उन्नति की ओर अग्रसर होंगे।

अंक ज्योतिष के अनुसार

यदि आपका जन्म आज या आज की तिथि में किसी भी कैलेन्डर वर्ष में हुआ हो तो आप भावुक तथा व्यवहार कुशल होते हैं। आपका व्यक्तित्व अधिक प्रभावशाली हैं। इसी कारण आप उन्नति भी करते हैं। आप धन की अपेक्षा सम्मान व स्वाभिमान को अधिक महत्व देते हैं। आपके जीवन में स्वच्छन्दता, आदर्श तथा पवित्रता रहेगी। प्रेम में जोखिम तक उठाने का साहस आप में रहेगा। आप किसी के कार्यों में दखलअंदाजी पसंद नहीं करते हैं और न चाहते हैं कि कोई आपके कार्य में हस्तक्षेप करे। आपकी उन्नति में नारी का सहयोग किसी न किसी रूप में रहता है। यात्रएं बहुत करते हैं, विदेश यात्र भी बहुत होती हैं। आपकी उन्नति का रत्न सफेद मोती है। आसमानी नीले रंग के वस्त्र एवं वस्तुएं सहायक होंगी। 6, 15, 24 आपकी सहायक तिथियां हैं। 2, 11, 20, 29 तारीखें आपके जीवन की श्रेष्ठ तिथियां हैं।

श्रेष्ठ समय: प्रत्येक कैलेन्डर वर्ष में 20 जून से 25 सितम्बर के मध्य। जिनका जन्म 20 जून से 25 सितम्बर के मध्य 2, 11, 20, 29 तारीखों के मध्य हुआ हो, वे आपके लिए निष्ठावान व सहायक होंगे। जीवनसाथी, प्रेमी, प्रेमिका, मित्र व अधीनस्थ कर्मचारी का चयन करते समय ध्यान रखें। विशेषत: मित्र बनाते समय इन बातों का ध्यान रखें कि उनकी जन्म तिथियां आपके अनुकूल हों।

वर्जित: भौतिक कार्यों से सम्बन्धित वस्तुओं के व्यवसाय से बचें। गहरे हरे रंग की वस्तुओं का व्यापार कदापि न करें और न ही इस रंग से सम्बन्धित कपड़े और वाहन, मकान का चयन करें। अंक 8 वालों से सदा सावधान रहें। विनाश का सूचक है।

विशेष: आपमें अनेक क्षमताएं हैं। किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं, लेकिन यदि आप देशाटन, पर्यटन, लेखन, कला आदि के क्षेत्र में प्रवेश करते हैं तो शिखर की सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आपके लिए जीवन साथी का सहयोग लाभकारी है। फिर भी फरवरी का महीना आर्थिक तनाव व भागदौड़ का रहेगा। माच से सितम्बर के मध्य रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। सितम्बर से वर्षान्त तक आपके भरसक प्रयासों से स्थिति में आशाजनक सुधार होगा।

यह भी पढ़ेंः राशिफल के हिसाब से वृश्चिक राशि वालों के लिए बल्ले-बल्ले(Opens in a new browser tab)

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -