राशिफलः 23 मार्च 2021 का दिन कन्या राशि के लिए बहुत ही उत्तम

0
354
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफलः 23 मार्च 2021 का दिन कन्या राशि वालों के लिए बहुत ही उत्तम रहेगा। उनको कार्य के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की संभावना रहेगी, जिससे आर्थिक लाभ होगा। भूमि से भी आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। वहीं वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों को इस समय अपने कार्य क्षेत्र से संबंधित परेशानियां उत्पन्न होंगी। ससुराल पक्ष की तरफ से भी आज का दिन चिंताजनक हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

23 मार्च 2021 का पंचांग 

सूर्योदयः प्रातः 6:19 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड) प्रातः 5:15 बजे, सूर्योदयः (बिहार) प्रातः 5:17 बजे, सूर्यास्तः सायं 6:30  बजे तक, मासः फागुन शुक्ल पक्ष, तिथि: नवमी सुबह 10:7 बजे तक तत्पश्चात् दशमी, दिनः मंगलवार, नक्षत्र: पुर्नवसु रात्रि 10:44 बजे तक तत्पश्चात् पुष्य, योगः शोभन सुबह 12:37 बजे तक तत्पश्चात् अतिगंड, करणः कौलव, राशि: चन्द्रमा मिथुन राशि में सायं 4 बजकर 30 मिनट तक तत्पश्चात् कर्क राशि में, शुभ समयः सुबह 09:25  बजे से दोपहर 13:57  बजे तक, राहुकालः दोपहर 15.30 बजे से सायं 17.01 बजे तक

- Advertisement -

23 मार्च 2021 का राशिफल 

मेषः- धार्मिक कार्यों में सम्मलित होने का योग बनेगा। सहन शक्ति की वृद्धि होगी। आपको माता का सुख अच्छा प्राप्त होगा। मामा-मामी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

वृषः- किसी विशेष दुर्घटना से बचेंगे। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। यदि भाई-बहिन से कोई पुराना मन-मुटाव चला आ रहा है तो सम्बन्धों में सुधार होगा।

मिथुनः- वैवाहिक सुख एवं आनन्द उपभोग करेंगे। आपका मन गलत कार्यो से दूर रहेगा। इस समय में आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आपको अपने पूर्वजों से धन मिलने का योग बन सकता है।

कर्कः- यात्रा न करें, दुर्घटना हो सकती हैं। अगर यात्रा करना जरुरी हो तो गणेश जी के दर्शन कर के घर से निकलें। विदेश यात्रा में भी कष्ट रहेगा। आपका स्वभाव कुछ चिड़चिड़ा हो जायेगा।

सिंहः- स्मरण शक्ति आज अच्छी रहेगी। आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। आपका धन शुभ कार्यो में अधिक व्यय होगा।

कन्याः- आज भूमि खरीदना आपके लिये शुभ रहेगा। व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्त होगी।

तुलाः- मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे है तो आप सफल होगें।

वृश्चिकः- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभप्रद। ससुराल पक्ष से धन हानि हो सकती हैं। नौकरी से सम्बन्ध्ति परेशानियाँ उत्पन्न होगी।

धनुः- आपका मन शान्त रहेगा, अच्छे आचरण की तरफ आकर्षित होंगे। पत्नि की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। आपको आकस्मिक लाभ भी मिलने की सम्भावना रहेगी।

मकरः- छोटी बहिन के पुत्र से सुख मिलेगा। क्रूर कार्य से बचे अन्यथा परेशानी में पड़ जायेंगे। नये प्रेम सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास करेंगे।

कुम्भः- भतीजे का सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। अधिक प्रयास से प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। आपको मानसिक चिन्ताएं अधिक रहेंगी।

मीनः- नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरों से धोखा मिल सकता है अतः सचेत रहें। इस समय आपकी ज्ञान एवं विवेचना शक्ति ग्रस्त रहेगी।

अंक ज्योतिष के अनुसार

चन्द्रमा और शुक्र के मध्य सेक्सटाइल अर्यात 60 अंश की दूरी के संयोग के साथ आप नवीन वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। यह वर्ष आपको अच्छे फल प्रदान करेगा। आपकी तार्किक बुद्धि और परिस्थितियों का ठीक से विश्लेशण करने की क्षमता आपका मार्ग प्रशस्त करने में पूर्णतः सहायक रहेगी। आपके निर्णय मौलिक और परिस्थितिजन्य होंगे। मार्च के शेष दिन और अप्रैल, मई, जून के महीने शुभ रहेंगे। आपकी वर्तमान स्थितियों में सुखद परिवर्तन आयेगा। यदि कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाह रहे हैं तो इस दिशा में आशातीत परिणाम प्राप्त होंगे। धन का आगमन सहज होने लगेगा। जुलाई का महीना विशेष अच्छा नहीं है। भावनात्मक स्तर पर विचलित हो सकते हैं। आत्मीय जनों के साथ भी तात्कालिक रूप से मतभेद प्रकट हो सकते हैं। अगस्त-सितम्बर-अक्टूबर के माह फलदायी हैं। श्रेष्ठ तिथियां: 5, 23, 14 हैं। सहायक तिथियां: 6, 15, 24 हैं। श्रेष्ठ समय: जिन व्यक्तियों का जन्म 10 जुलाई से 19 सितम्बर के मध्य 5, 23, 14 तारीखों को हुआ हो। आपके शुभ दिनः रवि, गुरु, शनिवार। वर्जित: जन्मतिथि 6 और 9 वालों से सावधान रहें। विवाह और व्यापार कदापि न करें।

विशेष: लेखन, साहित्य कला या अन्य किसी क्षेत्र से जुड़े हैं या स्वयं को स्थापित करने के लिए प्रयत्नशील हैं तो समझ लीजिए कि आप अपने संघर्ष के अंतिम पड़ाव पर हैं। नौकरी, व्यवसाय की दृष्टि से भी समय माकूल है। वर्तमान नौकरी में पदोन्नति होने की प्रबल संभावना है। व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ का प्रतिशत बढ़ने लगेगा और किसी नये कार्य का शुभारंभ भी कर सकते हैं। यदि अन्यत्र नौकरी परिवर्तन करना चाह रहे हैं या रोजगार की तलाश में हैं तो आपको सफलता प्राप्त होगी। प्रेम-प्रसंग प्रारम्भ हो सकता है और बाद में उसी व्यक्ति के साथ् विवाह का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक स्तरपर भी तनाव झेलना पड़ सकता है। परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -