राशिफलः 23 अक्तूबरः वृश्चिक राशि वालों का भाग्य आज चमकेगा

0
183
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफलः 23 अक्तूबर। वृश्चिक राशि वालों का भाग्य आज चमकेगा। राशिफल के हिसाब से वृश्चिक राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। वहीं आज का दिन कुम्भ राशि वाले सूझबूझ के साथ ही कार्यों को सम्पन्न करें। अन्यथा हानि का सामना करना पड़ेगा। तो आइए विस्तार से जानते हैं, ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ, कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

23 अक्टूबर  2020  पंचांग

सूर्योदय-  प्रातः 6ः23 बजे,  सूर्यास्त- सायं 5ः41  बजे, आश्विन शुक्ल पक्ष, तिथि- सप्तमी सुबह 6ः56 बजे तक तत्पश्चात् अष्टमी, दिन- शुक्रवार, नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा रात्रि अंत 1ः28 बजे तक तत्पश्चात् श्रवण, योग- धृति रात्रि अंत 1ः22 बजे तक तत्पश्चात् शूल, करण- वणिज, राशि- चन्द्रमा धनु राशि में सुबह 7 बजकर 2 मिनट तक तत्पश्चात् मकर राशि में,

- Advertisement -

आज का शुभ व अशुभ समय

शुभ समय- सुबह 7:30 बजे से 10:15 बजे तक रहेगा

राहुकाल- सुबह 10.37 बजे से दोपहर 12.2 बजे तक

23 अक्टूबर 2020 का राशिफल 

मेष 

भौतिक सुख के साधनों की खरीदारी का योग बनेगा। व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। आज जमीन का सौदा करना आपके लिये शुभ रहेगा।

वृष 

सहन शक्ति की वृद्धि होगी। रुके हुये कार्यो में में गति आयगी। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे।

मिथुन

परिवार में किसी के स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। आपका स्वास्थ्य कुछ खराब रहेगा। वाणी में मधुरता एवं संयम रखें।

कर्क 

आपका मन गलत कार्यो से दूर रहेगा। खोई हुई वस्तु की मिलने की संम्भावना है। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी।

सिंह 

विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। मौसी पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। शान-शौकत दिखावे में विश्वास नहीं करेंगे।

कन्या 

आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी।

तुला 

व्यापार में आर्थिक हानि होना भी संभव है। सामाजिक मान-सम्मान में हानि हो सकती हैं। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।

वृश्चिक 

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी।

धनु 

राशिफल का संकेत है कि ससुराल पक्ष से धन प्राप्त होने की सम्भावना है। संचित धन का लाभ हो सकता है। बड़ी बहिन के पुत्र का सहयोग एवं सुख मिलेगा।

मकर

पत्नी की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा।

कुम्भ 

राशिफल के मुताबिक कोई भी कार्य करें समझदारी सें करें। अन्यथा न करे। गलत कार्यो में धन खर्च होगा। आप किसी बड़ी हानि में फंस सकते हैं।

मीन 

अधिक प्रयास से प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

अंक ज्योतिष के अनुसार

चन्द्रमा और शुक्र के मध्य एक त्रिकोण बन रहा है। इसके अतिरिक्त सूर्य के साथ तीन और ग्रह एक ही भाव में विराममान हैं। इन सबके फलस्वरूप यह वर्ष आपके लिए नयी संभावनाएं लेकर आया है। आकपे विचारों में पैनापन बढ़ेगा और आप कुछ ऐसे महत्वपूर्ण फैसले लेंगे जिन्हें पूर्व में लेने में कतरा रहे थे। नौकरी, व्यवसाय के क्षेत्र में किये गये प्रयास सफल सिद्ध होंगे। नौकरी में पदोन्नति की प्रबल संभावना है। व्यापार में उन्नति होगी। किसी नये कार्य का शुभारम्भ भी हो सकता है। यदि रोजी-रोजगार की तलाश में हैं तो जल्द ही सफलता प्राप्त होगी। जमीन-जायदाद या वाहन खरीदने का योग भी बन रहा है।

श्रेष्ठ तिथियाः 5, 14, 23 हैं। श्रेष्ठ समयः वर्ष में 20 जुलाई से 29 सितम्बर के मध्य। शुभ दिनः शनिवार, रविवार और गुरूवार। अपने शुभ कार्य इन्हीं दिनों सम्पन्न करें। शुभ फल की प्राप्ति होगी। वर्जितः जिनकी जन्मतिथि 6 और 9 है उनसे सावधान रहें। विवाह और व्यापारिक सम्बंध कदापि न करें। घोर शत्रुता वाले अंक हैं। विशेषः कैरियर के लिए आप कविता, प्रशासनिक सेवा और पत्रकारिता में शिखर की सफलता अर्जित कर सकते हैं। आपके विचारों योजनाओं का निकटस्थ जनों द्वारा विरोध हो सकता है। लेकिन आप इससे विचलित नहीं होंगे और अपने तय किये हुऐ मार्ग पर बढ़ते रहेंगे। जिसके फलस्वरूप यह वष्ज्र्ञ आपको अच्छे परिणाम देगा। आपको अपनी वर्तमान स्थितियों में भारी परिवर्तन लाना होगा।

महिलाओं के लिए

गर्भवती हैं तो कन्या रत्न होने की अधिक संभावना है। पारिवारिक वातावरण उत्साहवर्धक रहेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता के माध्यम द्वारा रोजी-रोजगार की तलाश में हैं तो जल्द ही कार्य बनेगा।

छात्रों के लिए

अध्ययन की ओर आपका ध्यान कम रहेगा और और अन्य बातों की और अधिक। यदि यही सब चलता रहा तो इच्छित फल कदापि नहीं प्राप्त होंगे। स्वयं को संयमित करने की आवश्यकता है।

- Advertisement -