राशिफलः 22 मार्च 2021- मिथुन राशि वालों की मस्ती, कर्क वाले सतर्क रहें

0
333
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफलः 22 मार्च 2021- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मस्त रहने वाला है, जबकि कर्क राशि वालों को सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। आज का दिन मिथुन राशि वाले व्यक्तियों के लिए बहुत ही उत्तम रहेगा। उनको कार्य के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की संभावना रहेगी, जिससे आर्थिक लाभ होगा। पत्नी की ओर से भी आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। वहीं कर्क राशि वाले व्यक्ति आज के दिन कोई भी कार्य करें तो सोच समझकर करें, जल्दबाजी ना करें। अन्यथा हानि होने की संभावना रहेगी और मानसिक तनाव होने की भी संभावना है। अपनों से धोखा मिलने का डर भी  रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं, ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

22 मार्च 2021 का पंचांग

सूर्योदयः प्रातः 6:20 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड) प्रातः 5:17 बजे, सूर्योदयः (बिहार) प्रातः 5:19 बजे, सूर्योदयः प्रातः 6:20 बजे से, सूर्यास्तः सायं 6:29  बजे तक, मासः फागुन शुक्ल पक्ष, तिथि: अष्टमी सुबह 9:1 बजे तक तत्पश्चात् नवमी, दिनः सोमवार, नक्षत्र: आद्रा रात्रि 9:28 बजे तक तत्पश्चात् पुर्नवसु, योगः सौभाग्य सुबह 12:55 बजे तक तत्पश्चात् शोभन, करणः बव, राशि: चन्द्रमा मिथुन राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समयः सुबह 09:29  बजे से सुबह 10:57  बजे तक, राहुकालः सुबह 7.55 बजे से सुबह 9.26 बजे तक

- Advertisement -

22 मार्च 2021 का राशिफल 

मेषः- आज भूमि खरीदना आपके लिये शुभ रहेगा। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे।

वृषः- मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। ससुराल पक्ष से धन प्राप्त होने की सम्भावना है। वाणी मंे मधुरता एवं संयम रखें।

मिथुनः- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभप्रद। पत्नि की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी।

कर्कः- मानसिक अशान्ति रहेगी एवं घनिष्ठ मित्रों से धोखा मिल सकता है। कोई भी कार्य करें समझदारी सें करें। अन्यथा न करे। मानसिक तनाव से बचें।

सिंहः- छोटी बहिन के पुत्र से सुख मिलेगा। अधिक प्रयास से प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी।

कन्याः- भतीजे का सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। भौतिक सुख के साधनों की खरीदारी का योग बनेगा। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।

तुलाः- नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सहन शक्ति की वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी।

वृश्चिकः- धार्मिक कार्यों में खर्चे से बचेगें। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। बड़ी बहिन की पुत्र के स्वास्थ्य की तरफ से मानसिक तनाव रहेगा।

धनुः- किसी विशेष दुर्घटना से बचेंगे। आपका मन गलत कार्यो से दूर रहेगा। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा।

मकरः- वैवाहिक सुख एवं आनन्द उपभोग करेंगे। विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। आप किसी बड़ी हानि से बचेंगे।

कुम्भः- किसी विशेष दुर्घटना से बचाव होगा। आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

मीनः- यदि आप विद्यार्थी है तो स्मरण शक्ति कमजोर रहेगी एवं भटकाव की स्थिति रहेगी। व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। आज जमीन का सौदा न करें, आर्थिक हानि हो सकती है।

अंक ज्योतिष के अनुसार

आपके कारक ग्रह यूरेनस, सूर्य तथा वृहस्पति हैं। आपको इस वर्ष का शुभ अंक 9 है, तथा वर्ष अंक अधिपति महान साहसी तथा क्रूर ग्रह मंगल है। आपके कारक ग्रह यूरेनस तथा सूर्य से मंगल की युति आग में घी डालने का कार्य करेगी, उतार और चढ़ाव आपके जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। आपके ऊपर यूरेनस का प्रबल प्रभाव रहेगा। अंक ज्योतिष खुद यूरेनस को शनि का साझेदार भाई मानते हैं। आप एक कुशल शोधकर्ता और कल्पनाशील होंगे। इस वर्ष आपके लिए अत्यंत उच्च पद पर पदासीन होने का सुअवसर होगा। यदि आप चाहें तो रक्षा मंत्रलय के अनेक महत्वपूर्ण पद हासिल कर सकते हैं।

श्रेष्ठ तिथियां: 4, 13, 22, 31 हैं। सहायक तिथियां: 1, 19, 20, 28 हैं। श्रेष्ठ समय: प्रत्येक कैलेन्डर वर्ष में 13 दिसम्बर से 13 जनवरी तक। फरवरी तथा मार्च में समय अच्छा रहेगा। आपको एकाएक लाभ का योग है। इसका लाभ अवश्य मिलेगा। अप्रैल तथा मई के माह में अनेक उच्च पद हासिल होंगे। आपके शुभ दिन: सोम, मंगल, शुक्रवार हैं। वर्जित: जिनकी जन्मतिथि 8 तारीख हो उनसे व्यापार या विवाह कदापि न करें।

विशेष: इसके अतिरिक्त आप इस वर्ष प्रापर्टी व जमीन जायदाद का लाभ तथा खान आदि व लकड़ी के व्यापार से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। दिसम्बर तथा जनवरी का माह इसमें अधिक सफलता भी दिला देगा। व्यापार के क्षेत्र में आप महत्वपूर्ण सफलता हासिल कर सकते हैं। इस समय कृषि कार्यों से भी अत्यधिक लाभ प्राप्त होने का योग है। गोमेद रत्न धारण करें।  यदि आप चाहें तो फलिस तथा सेना में भर्ती हो सकते हैं। सेना के उच्च पद पर आपको प्रमोशन अवश्य मिलेगा। मकान आदि का सुख प्राप्त होगा और परिवार में कोई मंगल कार्य जैसे-विवाह या शिशु जन्म हो सकता है। वाहन खरीदने का भी योग चल रहा है। अक्टूबर का माह विशेष अच्छा नहीं है। कार्य के बनने में व्यर्थ की विघ्न बाधाएं आएंगी। तात्कालिक रूप में अधिक संकट भी पैदा हो सकता है। जोखिम उठाने की दृष्टि से यह समय प्रतिकूल है। व्यावसायिक मामलों में लाभ मिलेगा तथा पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भौतिक उपलब्धि की दिशा में सफलता प्राप्त होगी।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -