राशिफलः 20 मार्च 2021- मिथुन राशि वालों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी

0
406
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफलः 20 मार्च 2021– मिथुन राशि वालों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। उनके अधिकारों में भी वृद्धि होने की संभावना रहेगी। संतान की ओर से दिन उत्तम रहेगा। वहीं मिथुन राशि वाले व्यक्तियों को आज के दिन ननिहाल पक्ष की ओर से कुछ मानसिक तनाव होने की संभावना रहेगी। मिथुन राशि के व्यक्ति आज के दिन अपनी वाणी पर संयम अवश्य रखें, अन्यथा परेशानी में पड़ जाएंगे। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

20 मार्च 2021 का पंचांग 

सूर्योदयः प्रातः 6:22 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड) प्रातः 5:21 बजे, सूर्योदयः (बिहार) प्रातः 5:23 बजे, सूर्यास्तः सायं 6:28  बजे तक, मासः फागुन शुक्ल पक्ष, तिथि: सप्तमी द्विरा, दिनः शनिवार, नक्षत्र: रोहिणी सायं 4:47 बजे तक तत्पश्चात् मृगसिरा, योगः प्रीति सुबह 11:57 बजे तक तत्पश्चात् आयुष्मान्, करणः गर, राशि: चन्द्रमा वृष राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समयः सुबह 05:57  बजे से सुबह 09:25  बजे तक, राहुकालः सुबह 9.27 बजे से सुबह 10.58 बजे तक

- Advertisement -

20 मार्च 2021 का राशिफल 

मेषः- आप किसी विशेष वस्तु का नाश होने से बचायेंगे। आज जमीन का सौदा करना आपके लिये शुभ रहेगा। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

वृषः- खोई हुई वस्तु की मिलने की संम्भावना है। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे। सगे सम्बन्धी की पार्टी में जाने का योग बनेगा।

मिथुनः- मौसी पक्ष की वजह से तनाव की संभावना अधिक रहेगी। आज के दिन वाणी में मिठास रखने का प्रयास करें। यात्रा में परेशानियां अधिक रहेगी।

कर्कः- सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी। पदोन्नति होने की सम्भावना है।

सिंहः- सामाजिक प्रशंसा में वृद्धि होगी। शान-शौकत दिखावे में विश्वास नहीं करेंगे। नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

कन्याः- अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी। भाग्य की दृष्टि से लाभप्रद रहेगा।

तुलाः- संचित धन का लाभ हो सकता है। नौकरी मिलने में परेशानियां आयेंगी। अपने पित्रों का ध्यान करके घर से निकले अन्यथा परेशानी हो सकती हैं।

वृश्चिकः- आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी। अदालती झगड़ों से बचाव होगा।

धनुः- अच्छे कार्यों में धन द्वारा सहयोग करेंगे। बड़ी बहिन के पुत्र का सहयोग एवं सुख मिलेगा। ऋण मिलने की संभावना हैं।

मकरः- आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा। सन्तान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुम्भः- व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। आप किसी बड़ी हानि में फंस सकते हैं। आज वाहन नहीं खरीदें अन्यथा दुर्घटना अधिक होगी।

मीनः- रुके हुये कार्यो में में गति आयगी। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

अंक ज्योतिष के अनुसार

वृहस्पति और नेपच्यून के मध्य 40 अंश की दूरी से संयोग बन रहा है। जिसके फलस्वरूप यह वर्ष आपको मिश्रित फल प्रदान करेगा। बौद्धिकता की चकाचैंध से आपका मन उद्वेलित रहेगा। बीच-बीच में आपका झुकाव अध्यात्म और धर्म के प्रति भी देखने को मिलेगा। इस द्वन्द्व के कारण जहां आपको निर्णय विवेक से लेन चाहिए वहां आप मूल्य और आदर्शों को अधिक महत्व देंगे। श्रेष्ठ तिथियां: 2, 11, 20, 29 हैं। सहायक तिथियां: 7, 16, 25 हैं। श्रेष्ठ समय: प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 20 जुलाई से 20 अगस्त के मध्य। आपके शुभ दिन: सोमवार, मंगलवाल और शुक्रवार। आप अपना कोई भी मांगलिक कार्य इन्हीं दिनों में करें। वर्जित: जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी वर्ष की 1 और 4 तारीखों को हुआ हो उनसे व्यापारिक एवं वैवाहिक सम्बंध कदापि न करें।

विशेष: अप्रैल-मई के महीने कुल मिलाकर अनुकूल परिणाम प्रदान करेंगे। हालांकि कार्य का बोझ बढ़ने लगेगा और लोगों की आप से अपेक्षाएं भी। यदि प्रतियोगिता या साक्षात्कार में सम्मिलित होने जा रहे हैं तो अपनी ओर से कमी न छोड़े, सफलता मिलेगी। नवीन सम्पर्क बनेंगे जो भावी समय में लाभ प्रदान करेंगे। जून-जुलाई के माह विशेष अच्छे नहीं हैं। व्यर्थ की उलझनें बढ़ेंगी। सफलता के मार्ग में बाधाएं पेश आएंगी। धन सम्बन्धी परेशानियों का भी व्यापक प्रकोप बना रहेगा। अगस्त-सितम्बर के महीने अच्छे व्यतीत होंगे, आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मित्रें शुभचिन्तकों के सहयोग से भी रुके कार्य सम्पन्न हो सकते हैं। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूल स्थितियां निर्मित होंगी। सहयोगियों अधिकारियों के साथ अच्छा तारतम्य बनेगा। आपके विचार तथा योजनाओं को अन्य लोग पूरा समर्थन देंगे। कार्य से सम्बन्धित यात्रएं करनी पड़ सकती हैं, जो आपके लिए काफी उपयोगी सिद्ध होंगी। अक्टूबर-नवम्बर के माह मिश्रित फलदायक हैं।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -